समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 22 सितम्बर को स्वच्छ रेलपथ थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म के पटरियों पर श्रमदान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाई गई | मुख्यालय एवं मंडल के नामित अधिकारियों और कर्मचारियों…
Read MoreCategory: होम
जिले में पुलिस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग का विशेष अभियान
मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में की गई 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही, इन वाहन चालकों से कुल 13,300 / – रूपये लिया गया समन शुल्क समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सारागांव क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक यातायात, अकलतरा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या), जांजगीर क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर की टीम के द्वारा किया गया। चेकिंग टीम में अकलतरा थाना प्रभारी एवं थाने का बल के साथ यातायात का बल टीम जांजगीर में थाना प्रभारी एवं थाने का बल के साथ यातायात का बल टीम सारागांव में थाना…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा अंतर्गत् जिला पंचायत जशपुर के परिसर में किया गया स्वच्छता श्रमदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला पंचायत परिसर में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान चला कर साफ-सफाई किया गया। इस कार्य में सीईओ श्री यादव सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वर्स्फूत श्रमदान करके जिला पंचायत परिसर को दृष्टव्य स्वच्छता बनाने में अपना योगदान दिया। साथ ही जिला पंचायत परिसर को स्वच्छ एवं सुन्दर सदा बनाये रखने की शपथ ली। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 954.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 954.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 सितम्बर तक औसत वर्षा 994.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 11.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.7 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1040.2 मिमी, दुलदुला में 890.7 मिमी, फरसाबहार में 778.2 मिमी, बगीचा में 1020.7 मिमी, कांसाबेल में 810.3 मिमी, पत्थलगांव में 963.9 मिमी…
Read Moreसभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु 28 से 30 सितम्बर 2022 तक प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित
विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाइट का किया जा सकता है अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद के दिशा निर्देशन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा, जशपुर, पतराटोली, कुनकुरी, फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव हेतु संविदा भर्ती के तहत विभिन्न विषयों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 28 सितंबर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक के पद शामिल है। प्रत्यक्ष साक्षात्कार जशपुर…
Read Moreसहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु मेरिट सूची जारी, मेरिट सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 26 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के तृतीय श्रेणी कार्यपालिका पद पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से पशुपालन विज्ञान विषय में दो वर्षीय डिप्लोमा प्रमाण पत्र धारी अभ्यर्थियों से आवदेन पत्र आमंत्रित किए गए थे। रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत के 90 प्रतिशत अंक एवं अनुभव प्रमाण पत्र पर अर्जित अंको के योग के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची का…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोरोना से बचाव के दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने…
Read Moreसेवा पखवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का चलाया गया अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रही हैं। जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है। इसी के अंतर्गत भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों…
Read Moreजशपुर जिला के कुनकुरी, बगीचा सहित अन्य स्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर लोगों को लगाया जा रहा टीका, मोबाईल मेडिकल टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों को लगा रहे कोविड टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के बगीचा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखंडो में शिविर के माध्यम से एवं डोर टू डोर जाकर छूटे हुए लोगों कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए छूटे हितग्राहियों का भी चिन्हांकन कर उन्हें प्राथमिकता से टीका लगा रहे है। कोविड संक्रमण के से…
Read Moreअवैध सट्टा के तीन अलग-अलग प्रकरण में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, मामले में लगभग 21,000/- रुपए की सट्टा पट्टी के साथ कुल 1650/- रूपए नगदी रकम की गई जप्त
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध सट्टा, जुआ, शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 21 सितंबर 2022 को नगर निरीक्षक…
Read More