घर के अंदर खड़ी मोटर सायकल को रात्रि में दरवाजा तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी पण्डरापाठ में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 55/2022 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय कुमार मिंज ने दिनांक 07.04.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.04.2022 की दरम्यानि रात्रि में घर का दरवाजा तोड़कर इसके घर में रखे सोल्ड हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।…

Read More

प्रेमजाल में फंसाकर शादी का दिया झांसा, 3 वर्षो तक तमिलनाडू में रखकर किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात भी, अब कर रहा इंकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ….

युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 3 वर्षों से दैहिक शोषण करने एवं दैहिक शोषण से युवती के गर्भवती होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराने वाला आरोपी को थाना तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 52/22 धारा 376(2)(एन), 312 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती ने दिनांक 07.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह अप्रैल 2019 में पीड़िता का आरोपी खगेश्वर राम…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर जशपुर भाजपा मनायेगी सामाजिक न्याय पखवाड़ा

7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा आयोजन, केंद्र सर्कार की योजनाओ का किया जायेगा प्रचार प्रसार समापन पर आजादी के अमृत महोत्सव में सेना व अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के मौके पर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उसका संदेश प्रसारित करनें के लिए राज्य में विभिन्न आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से भाजपा जनता को  जागरूक करेगी। इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ भाजपा ने 7 अप्रेल से 20…

Read More

स्वर्गीय रचना बंग को नगरवासियों ने सनातन धर्मशाला में शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी रविवार एवं सोमवार की दरम्यानी रात में हुए अग्निकाण्ड में दिवंगत हुई बंग परिवार की बहु श्रीमती रचना बंग को नगरवासियों द्वारा स्थानीय सनातन धर्मशाला में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस हादसें से बंग परिवार को हुई अपूर्णीय क्षति के लिये संवेदना प्रकट की गई। विगत दिनों हुए इस अग्निकाण्ड में बंग परिवार के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित निवास को भारी क्षति पहूंची थी और इस हादसे में व्यापारी शिव कुमार बंग के छोटे भाई श्याम सुंदर बंग की पत्नि शारिरीक रूप से…

Read More

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नरों और कलेक्टरों की ली बैठक, पेयजल आपूर्ति लगातार जारी रहे: मुख्य सचिव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के कमिश्नर्स, कलेक्टर्स एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मुख्यतः कलेक्टरों से कहा कि गर्मी के मौसम में लगातार पेयजल आपूर्ति होती रह,े ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है पेयजल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं शुद्धीकरण…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जय हो कार्यक्रम की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की ली बैठक: वॉलिंटियर्स को मजबूत बनाने, उनके क्षमता विकास करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने वॉलिंटियर्स को मजबूत बनाने, उनके क्षमता विकास करने हेतु सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर यूनिसेफ चीफ छत्तीसगढ़ श्री जॉब जकारिया, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस. मण्डावी, अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, कौशल विकास, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा…

Read More

सर्पदंश से हुए जनहानि के एक मामले में पीड़ित परिवार हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश के कारण मनोरा तहसील के ग्राम सराईडीह निवासी सबिना टोप्पो की मृत्यु 25 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री अरविन टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कलेक्टर जशुपर का अभिनव पहल: अब संकल्प में पढ़ेगे पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के 20 बच्चे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के पहल पर संकल्प शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर के 20 बालक-बालिकाओं को कक्षा 9 वीं में प्रवेश दिया जायेगा। इन बच्चों की पृथक से एक कक्षा संचालित की जायेगी और इन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में लाने की पहल की जायेगी साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जे.ई.ई., नीट की तैयारी कराई जायेगी। आगामी चार वर्षों…

Read More

जशपुर जिले के प्राथमिक शाला केरे में किचन गार्डन तैयार, मध्यान्ह भोजन में स्कूली बच्चे अपने गार्डन की हरी साग-सब्जी खा रहे,

प्राथमिक शाला नदीडीपा के किचन गार्डन से 55 किलो आलू का उत्पादन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखण्ड के खुटीटोली संकुल के प्राथमिक शाला केरे में किचन गार्डन तैयार किया गया है। जहॉ स्कूल बच्चों को मध्यान्ह भोजन में हरी साग-सब्जी बनाकर परोसी जाती है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एम.जेड्.यू. सिद्धकी ने बताया कि बच्चों को स्कूल में पोष्टिक आहार देने के उददेश्य से स्कूलों में किचन गार्डन तैयार किया गया है। गार्डन में टमाटर, आलू, बेंगन, बरबटी और मौसमी साग-सब्जी सालभर लगाया जाता है। स्कूल में ही हरी साग-सब्जी मिलने…

Read More

जशपुर के पोरतेंगा में आयोजित जनसमस्या सामाधान शिविर में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखंड के पोरतेंगा में जनसमस्या सामाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। जनमन एवं अन्य पत्रिका से आम लोगों तक छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। जनसमस्या सामाधान शिविर में ग्राम पंचायत पोरतेंगा सहित आस-पास के ग्राम के ग्रामीणजन उपस्थित थे। इनमें ग्राम चराईडाड़ के पूनम एक्का, लोखण्डी के अनीमा एक्का, मनीषा तिर्की, तारा एक्का, भेलवाडीह क सुनीता बाई, संध्या कुजूर और पोरतेंगा के प्रतिमा केरकेट्टा…

Read More