दिव्यांगजनों के लिए सभी विकास खंडों में चिकित्सा शिविर लगाकर प्राथमिकता से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के दिए निर्देश-कलेक्टर

अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर निर्माण एजेंसी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों के खेत में मॉडल तैयार करें स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल का प्राक्कलन जमा नहीं करने के कारण आरईएस के उपयंत्री का दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी, जाति प्रमाण-पत्र, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, दिव्यांग…

Read More

कुनकुरी विधायक यू.डी मिंज की पहल पर नगर पंचायत के श्रमवीरों को मिला उपहार में स्वेटर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन में कुनकुरी नगर पंचायत कुनकुरी के सफाई कामगारों को आज दीपावली का उपहार दिया है। नगर पंचायत कुनकुरी के सफाई कामगारों को आज दीपावली का उपहार दिया कुनकुरी शहर के अंदर की खूबसूरती को बनाये रखने में अभूतपूर्व सहयोग देने वाले श्रमवीरों को आज पूर्व नगर पंचायत भवन में स्वेटर वितरण किया गया वहीं महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को एसएलआरएम सेंटर जाकर स्वेटर प्रदान किया गया। श्रमवीरों को यह उपहार कुनकुरी कांग्रेस परिवार के ब्लॉक…

Read More

नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर, भगाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर अपहृता को बरामद करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने कहां का है मामला…..

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2021 धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बागबहार क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 8 नवम्बर 2021 को अपने भाई के साथ मेहमानी में आई हुई थी। दिनांक 9 नवम्बर 2021 के दिन करीब 3 बजे पीड़िता अपने भाई के साथ मेहमान वाले घर से निकली थी, गांव के पुलिया के पास पहुंचते ही अपने भाई से टायलेट के लिये जा रही…

Read More

घर में महिला को बंद कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला……….

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 238/2021 धारा 354 भादवि के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 अक्टूबर 2021 के रात्रि लगभग 10ः30 बजेे चौकी मनोरा क्षेत्र की रहने वाली महिला उम्र 44 वर्ष अपने घर में थी। वह आरोपी रूपेश भगत को मुर्गा खिला रही थी। प्रार्थिया का पति अपने माता पिता को सोने के लिये छोड़ने गया था, उसी दौरान आरोपी मौका देखकर गलत नीयत से पीड़िता को उसके घर में बंद कर से छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया के पति…

Read More

जशपुर जिले के चारो पुलिस अनुविभाग में विश्वास अभियान, बाल सुरक्षा सप्ताह आयोजित कर कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, मानव तस्करी, गुडटच बैडटच, महिला विरुद्ध अपराध, बाल अपराध के संबंध में जानकारी देकर किया गया जागरूक

आयोजन के प्रति छात्र छात्राओं ने दिखाई विशेष रूचि, 1500 से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडे के मार्गदर्शन पर बाल सुरक्षा सप्ताह, विश्वास अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 15 नवम्बर सोमवार को कुनकुरी अनुभाग में एसडीओपी मनीष कुंवार, उप निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी कुनकुरी, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा लोयोला उच्चतर माध्यमिक कुनकुरी में विद्यार्थियों को यातायात  नियमों, ट्रैफिक सिग्नल, नाबालिक बच्चों के बारे में, लाइसेंस बनवाने के बारे में,…

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी व फरसाबहार विकासखण्ड में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान, शिविर में प्राथमिकता से राशन कार्ड और स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा जशपुर. फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिंगीबहार और कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में शिविर लगाकर लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैै। साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जा रहा है और स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म लिया…

Read More

पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान : जशपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत में महिलाओ के लिए विधिक जागरूकता कार्यकम का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नालसा, सालसा के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर व महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पुलिस प्रशासन जशपुर, महिला बाल विकास विभाग जशपुर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस को जिला पंचायत जशपुर के सभागार में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर…

Read More

एन.ई.एस कॉलेज में छात्रों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शासकीय राम भजन राय एनईएस पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य ने वृहद स्तर छतीसगढ़ शासन द्वारा नियमित रूप से प्रकाशित पत्रिकाओं को जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त कर छात्र छात्राओं को वितरित किया। प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने बताया ने बताया कि इस जनमन के वितरण से ग्रामीण पृष्टभूमि, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी से जुड़े स्टूडेंट के स्वयं अपने परिवार सहित सामाजिक रूप से शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का सामाजिक दायित्वबोध से जुड़े स्वयं सेवकों के द्वारा अधिकतम जानकारी आम व्यक्तियों तक मिलेगा। साथ…

Read More

‘‘अच्छी खबर जशपुर” सफलता की कहानी : नन्ही बालिका अनुपा हुई सुपोषित, 5.1 किलोग्राम से बढ़कर वनज हुआ 8.3 किलोग्राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कर रही मेहनत, घर घर जाकार दे रही पौष्टिक भोजन की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. महिला बाल विकास विभाग द्वारा जशपुर जिले में कुपोषण को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा गृह भेंट करके माताओं एवं पालकों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी जा रही है। ताकि बच्चों को पौष्टिक आहार देकर कुपोषित से सुपोषित किया जा सके। दुलदुला विकासखण्ड के मकरीबंधा ग्राम पंचायत सेक्टर 1 करडेगा परियोजना कार्यकर्ता हीरा कुमारी ताजन, पर्यवेक्षक रथ बाई टंण्डन के द्वारा गृह भेंट निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमती बिरसमनी…

Read More

विधायक यू.डी. मिंज के प्रयास से मिली ग्रामीण को मुआवजा राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, विगत कुछ महीने पहले घटमुण्डा निवासी महिला हिरामनी की पानी मे डूबने से मृत्यु हो गयी थी आज विधायक यू डी मिंज के अथक प्रयासों द्वारा हितग्राही को मुआवजे का चेक प्रदान किया गया। हितग्राही फूलचंद पिता जलधर राम ग्राम घटमुण्डा को  कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के हाथो 4 लाख रूपये की मुआवजा राशि कुनकुरी के विधायक कार्यालय के सामने प्रदान की गई। मुआवजा राशि का चेक देते समय परिजनों ने विधायक यू डी मिंज को धन्यवाद दिया। चेक देते समय ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास…

Read More