लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप से हो जाएगा शुरू, नगर पालिका जशपुर द्वारा सभी वार्डो में पेयजल की आपूर्ति की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए नगर पालिका को सभी वार्डा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नगर पालिका ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी वार्डा में पानी उपलब्ध कराई जा रही है। नगरपालिका परिषद् जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लावा नदी इंटेकवेल का नगरपालिका परषिद् जशपुर द्वारा सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं इंटेकवेल में सप्लाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप…

Read More

जशपुर कलेक्टर और एसपी ने एनएच 43 के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण : पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पत्थलगांव से कुनकुरी में चले रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को बारिस से पहले सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बारिस में यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, खराब सड़क की वजह से यातायात प्रभावित न हो, सड़क में जाम न लगे इसका भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कार्यपालन अभियंता…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम सुलेसा में बैगा-गुनिया और मितानिनों की ली गई बैठक : बिच्छू और सर्पदंश के मामलों में मरीजों को शीघ्र अस्पताल भेजने के लिए कहा

छूटे हुए हितग्राहियों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के सुलेसा में बैगा, गुनिया और मितानिनों बैठक आयोजित कर बिच्छू, सर्पदंश के मामले, गर्भवती महिलाओं की जांच और शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए साँप काटने से होने वाली मानवीय क्षति के लिए सभी झाड़-फूंक, बैगा, गुनिया को सतर्क किया गया और उन्हें बिच्छू और सर्पदंश के मामलों में मरीजों को शीघ्र अस्पताल भेजने की समझाईश दी गई। इस…

Read More

जशपुर आयुष विभाग द्वारा योग दिवस पर हर आंगन योग से स्वास्थ्य रहने का दिया संदेश, 98 हितग्राहियों को सामूहिक रूप से योग का कराया अभ्यास

आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स जशपुर, अंकिरा और सरईपानी में कराया जाएगा 05 दिवसीय योग शिविर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय जशपुर के द्वारा एक विश्व एक स्वास्थ्य के थीम पर हर घर आंगन योग के संदेशों के जरिए आम नागरीको को जागरूक किया गया। 21 जून को नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्ष्य में ग्राम सरनाटोली, सन्ना रोड़ स्थित शासकीय आयर्वेद औषधालय जशपुर में कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षिका श्रीमती मनीषा खलखो, जिला आयुर्वेद अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत बटईकेला छेरगोदारी में विशेष शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में बिरहोर परिवार के सदस्यों का बनाया गया आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के लोगों को शिविर के माध्यम से निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही शासन के योजनाओं का लाभ देने के उददेश्य से विकासखण्डों में विशेष शिविर का आयोजन कर शासन के योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांसाबेल विकासखण्ड के…

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 5.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 6.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 जून तक औसत वर्षा 87.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील  मनोरा में 4.1 मिमी, दुलदुला में 1.0 मिमी, फरसाबहार में 1.0 एवं सन्ना में 4.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।

Read More

जशपुर जिले के वनांचल ग्राम मंडवाकानी में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार कांसाबेल विकाखण्ड के उप स्वास्थ्य केंद्र शब्दमुंडा के अंतर्गत ग्राम मंडवाकानी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम के प्रत्येक परिवार से ग्रामीणजन स्वरुचि से उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम के वार्ड पंच, बिहान स्व सहायता समूह के सदस्य, ग्राम प्रेरक, ग्राम के मुखिया, सभी गर्भवती, शिशुवती महिला, कुपोषित बच्चे, किशोर-किशोरी, कार्यक्रम प्रबंधक कांसाबेल श्री ज्ञान दास महंत, प्रभारी बीईटीओ श्री अंब्रेला, सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती मतिल्दा…

Read More

बगीचा तहसील कार्यालय मे कार्यरत स्टेनो टायपिस्ट हुए पदोन्नत्, जिला कार्यालय जशपुर में किया गया पदस्थ 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा तहसील कार्यालय के स्टेनो टायपिस्ट श्री दुर्गाशंकर राम को छत्तीगसढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2003 के तहत् विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा अनुसार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से स्टेनोग्राफर वर्ग-03 के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड वेतन 2800 (पुनरीक्षित वेतनमान वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) में पदोन्नत कर जिला कार्यालय जशपुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर ने स्टेनो टायपिस्ट श्री दुर्गाशंकर राम को विभिन्न शर्तो के तहत् पदोन्नत…

Read More

महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 22 जून को जशपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ के अध्यक्ष श्रीमती किरण मयी नायक की उपस्थित में 22 जून 2023 को 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट, सभाकक्षा जशपुर में आयोजित है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उच्चतर समयमान स्वीकृति की, राजस्व विभाग के 38 कर्मचारियों को उच्चतर समयमान का मिला लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 38 कर्मचारियों की प्रथम नियुक्ति के पश्चात् 10, 20 एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उच्चतर समयमान की स्वीकृति किया है। जिसके अंतर्गत् जिला कार्यालय के 28 तथा तहसील व एसडीएम कार्यालय के 10 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके सेवा अवधि के आधार पर  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उच्चतर समयमान दिया गया है। इनमें जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड -2 श्रीमती फुलवती बाई, श्री लोटन राम, श्री देवधर…

Read More