जशपुर जिले में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बनी सहायक, कुपोषित बच्चों के वजन में हो रही है निरंतर वृद्धि

ग्राम पंचायत रेंगले के सरपंच ने दो गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लेकर पोषण स्तर में सुधार हेतु प्रदाय कर रहे प्रत्येक सप्ताह दूध, अण्डा, केला, फल्लीदाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी  एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया…

Read More

भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन कुनकुरी में हुआ आयोजित : लाभार्थियों का किया गया सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी द्वारा विकासखण्ड मुख्यालय के ग्राम सलियाटोली में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश के सह प्रभारी नितीन नवीन के साथ रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनुराग सिंहदेव, जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक भरत साय, रोहित साय, राजकुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा आदि के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, भरत सिंह, उपेन्द्र यादव, भाजपा मण्डल के अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र व संतोष सहाय के साथ भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता…

Read More

स्काउट गाइड पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर पंचमढ़ी में सम्मिलित होने रवाना हुए जिले के बच्चे.

अनेक पर्यटन स्थल जैसे राजेंद्र गिरी की पहाड़ी, जटाशंकर की गुफाएं, पांडव गुफा, बी फॉल, मिड पॉइंट, बॉयसन लॉज, म्यूजियम आदि पर्यटन स्थल का करेंगे भ्रमण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय पचमढ़ी में राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जून 2023 से 19 जून 2023 तक किया जा रहा है। जिसमें जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली विकासखण्ड दुलदुला से 03 स्काउट 01…

Read More

कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का पुनः किया गया आयोजन : जननेता राहुल गांधी को जन्मदिन का उपहार देने युवा कांग्रेस निकाल रही भारत जोड़ो यात्रा – रूफी खान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, श्रीमती प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जशपुर जिला प्रभारी सिमरिया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा आगामी दिवस आने वाले राहुल गांधी के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों,…

Read More

संकल्प जशपुर में कक्षा 11 वीं गणित संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन 22 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ज़िला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में ज़िला   प्रशासन द्वारा खनिज न्यास निधि  मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान  जशपुर में कक्षा 11 वीं  के गणित संकाय हिन्दी माध्यम की रिक्त 11 सीटों में प्रवेश हेतु कक्षा 10  वीं  उत्तीर्ण बालक / बालिकाओं से 22 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य विनोद  गुप्ता ने बताया  कि इस शैक्षणिक सत्र में  कक्षा 11  वीं  गणित  संकाय की…

Read More

जशपुर जिले में सघन कुष्ट खोज अभियान 15 जून से 10 जुलाई तक : घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान की जावेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सघन कुष्ठ खोज अभियान जिले में 15 जून 2023 से प्रारंभ हो गया है जोकि 10 जुलाई 2023 तक चलाया जायेगा । अभियान के दौरान मितानीन के द्वारा अपने कार्य क्षेत्रमें 15 जून 2023 से 10 जुलाई 2023 तक घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार परसंभावित मरीजों की पहचान की जावेगी। ऐसे क्षेत्र जहां मितानीन नहीं हैं निकट के पारा की मितानीन या कुष्ठ मित्र या स्वयंसेवी व्यक्तियों की मद्द ली जा रही है। कुष्ठ एक बहुत पुरानी एवं धीरे से फैलने वाली…

Read More

जशपुर जिले में छूटे हुए हितग्राहियों का डोर-टू-डोर जाकर शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

जशपुर जिले में अभी तक कुल 676302 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए 19 जून से चिन्हाकित ग्राम में वीएलई द्वारा कार्ड बनाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहाय योजनातंर्गत जिले में छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशानुसार  जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम का वीसी के माध्यम  आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में…

Read More

जशपुर जिले के फरसाबहार, केरसई सहित अन्य स्थानों पर हुआ नेत्र जॉच शिविर का आयोजन

मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा ऑपरेशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर मे  नेत्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु प्रेरित करने के लिए  जिले मे लगातार विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे 15 जून  को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजित टोप्पो के मार्गदर्शन मे जिले के  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरसाई, फ़ारसाबहार, लोदाम के निमगांव, शहरी पत्थलगांव तथा कटंगखार कांसाबेल मे नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, निर्माणाधीन कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  विभाग द्वारा किए जा  रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा बारिश शुरू होने से पूर्व निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को  कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए कहा। ताकि आने वाले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। कलेक्टर ने, स्कूल, छात्रावास निर्माण, स्टेडियम निर्माण कार्य सहित…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानन्द स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक : अधोसंरचना सहित फेकल्टी एवं अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी, हिंदी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर इन स्कूलों के अधोसंरचना जरूरत, फेकल्टी तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि स्वामी आत्मानन्द स्कूल में स्कूल प्रारंभ होने से पूर्व तक सभी जरूरी चीजें  सुव्यवस्थित रखने कहा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निर्धारित सीटों के अनुसार बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में 11…

Read More