समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने छोटा पारा स्थित संचालनालय के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक जे.एल. दरियो और संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक आलोक देव, पंकज गुप्ता, संतोष मौर्य, संयुक्त संचालक(वित्त) प्रभात लकड़ा सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Read MoreCategory: जशपुर
विधायक रामपुकार सिंह ने पत्थलगांव नगर में सी मार्ट का किया शुभारंभ, नगरवासियों को एक छत के नीचे मिलेगा महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पत्थलगांव नगर में सी -मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जशपुर में ध्वजारोहण किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्रशांन्त कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ…
Read Moreजशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने कलेक्टर आवास में किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अपने कलेक्टर आवास में ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreजिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाल्लास के साथ मनाया गया, विधायक विनय भगत ने जशपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
46 विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित झांकी में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग, परेड में सी आई एफ को प्रथम स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेन्ट जेवियर स्कूल को मिला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि जशपुर विधायक विनय भगत ने संदेश का वाचन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद…
Read Moreवृद्ध महिला की मृत्यु, श्मशान जाने का मार्ग है बंद, शव को बीच रास्ते रखकर स्थाई समाधान की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन पहूंचा मौके पर….जाने क्या है मामला ?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के बेहराटोली क्षेत्र में आज गुरूवार की प्रातः 70 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई। परिजन एवं मोहल्ले के लोग शव को दफनाने वार्ड के श्मशान जाने लगे। बीच रास्ते तक पहूंचने पर श्मशान का मार्ग बंद मिला। लोगो ने शव को बीच रास्ते में ही रखकर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया। शोरगुल होते देख धीरे धीरे भीड़ जुटने लगी और मामला नगर में फैल गया। वार्ड पार्षद अमित मिश्रा भी मौके पर पहूंचे और मामले की जानकारी स्थानीय शासन एवं प्रशासन को दी।…
Read Moreशासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शास बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी में 74 वां गणतंत्र दिवस का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर पूजन अर्चन तथा ध्वजारोहण से किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जॉन हैमिल्टन टोप्पो के द्वारा भारत के गणतंत्र होने एवं कर्तव्यों तथा गणतंत्र दिवस से जुड़ी जानकारियों के साझा करनें के साथ किया गया। संस्था के प्राचार्य प्रो विनायक साय द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में बताया गया। संस्था के सहायक ग्रेड एक एवं वरिष्ठ कर्मचारी अभय कुमार सिन्हा…
Read More74 वें गणतंत्र दिवस पर कुनुकरी नगर में लहराया तिरंगा, संसदीय सचिव यूडी मिंज ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी. 74वें गणतंत्र का मुख्य समारोह स्थानीय खेल मैदान पर संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट, जनपद सदस्य काजल कुशवाहा, ममता बारीक, मेरी कृपा लकड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर यादव, आद्याशंकर त्रिपाठी, ओम शर्मा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि यूडी मिंज द्वारा राष्ट्रीय…
Read Moreगणतंत्र दिवस के अवसर पर कुनकुरी नगर के जय स्तम्भ चौक पर नपं अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थापित परम्परा के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौक पर बने जय स्तम्भ स्मारक पर कुनकुरी नगर पंचायत की अध्यक्ष अजेम टोप्पो द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके उपरांत नपं अध्यक्ष ने जय स्तम्भ के शिर्ष पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। नपं उपाध्यक्ष जगदीश आपट ने नगर में शासन के सहयोग से हो रहे विकाश से आमजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर…
Read Moreशासकीय बाला साहब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, नवीन मतदाताओं का तिलक लगाकर, बैच लगाकर अतिथियों द्वारा किया गया सम्मान, सभी नये मतदाताओं को उनका पहला मतदाता परिचय-पत्र किया गया प्रदान !
इस मतदाता दिवस 2023 के स्लोगन “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” से छात्र-छात्राओं को कराया गया संकल्पित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : तहसील कुनकुरी के अन्तर्गत शासकीय बाला साहब देशपाण्डे महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन, कलेक्टर जशपुर के तत्वाधान व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुनकुरी के मार्गदर्शन में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नये मतदाता व महाविद्यलयीन विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम दिखाया गया, जिससे वे सभी मतदान…
Read More