शराब के नशे में पत्नी द्वारा विवाद करने से नाराज होकर आरोपी पति ने उसके सिर को दीवाल में ठेंसकर एवं शरीर के अन्य हिस्से में चोंट पहुंचाकर हत्या करने वाले आरोपी को तपकरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, थाना तपकरा में आरोपी महेश प्रधान के विरूद्ध अप.क्र. 61/22 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी त्रिलोचन डनसेना उम्र 60 साल निवासी टिकलीपारा थाना तुमला…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के स्काउटर गाइडर ने उत्तराखंड में हाईक कर सीखे विभिन्न स्काउटिंग गुर, हाईक कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनजीवन और रहन सहन से रूबरू हुए हाइकर्स, नैतिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का अध्ययन कर सकुशल वापसी
हाईक में शामिल हुए स्काउटर गाइडर को डीईओ जे.के प्रसाद,आयुक्त सरोज खलखो मुख्य आयुक्त हरि प्रसाद साय, सचिव कल्पना टोप्पो, संयुक्त सचिव सरीन इक़बाल ने दी शुभकामनायें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद के निर्देशन में व राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय हाईक कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों से उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जगहों में किया जा रहा था। जिसमें पदाधिकारी सहित राज्य के 117 में से जशपुर जिले के…
Read More10 वीं वाहिनी छ.स.बल “बी” कंपनी पंडरापाट में पदस्थ पी.सी. बेंजामिन कुजूर की बैरक की छत से गिरने से मृत्यु
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 10 वीं वाहिनी छ.स.बल “बी” कंपनी पंडरापाट में पदस्थ पी.सी. बेंजामिन कुजूर दिनांक 21.04.2022 के रात्रि लगभग 10:30 बजे सोने के लिये बैरक की छत पर गए थे, छत में सोते हुए अन्य कर्मचारी द्वारा उन्हें देखा गया था। आज दिनांक 22.04.2022 की प्रातः 06:30 बजे पी.सी. बेंजामिन कुजूर मृत अवस्था में सीढ़ी के नीचे पाए गए. संभवत: सीढ़ी से गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें पूर्व से मिर्गी की बीमारी थी एवं पहले भी कई बार गिर चुके हैं। सूचना पर चौकी पंडरापाट में…
Read Moreनव पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों को रक्षित केन्द्र जशपुर में 3 दिवसीय अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण एवं दक्षता उन्नयन के संबंध में दिया जा रहा प्रशिक्षण, विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा प्रशिक्षित
प्रशिक्षण कोर्स में 02 उप निरीक्षक, 22 सहायक उप निरीक्षक, 51 प्रधान आरक्षक शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के थाना व चौकी में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी जो विगत दिनों आरक्षक से प्र.आर, प्र.आर. से सहायक उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुये हैं, उन सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को रक्षित केन्द्र जशपुर में दिनांक 22.04.2022 से 24.04.2022 तक 03 दिवसीय अपराध अनुसंधान प्रशिक्षण एवं दक्षता उन्नयन, व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा, अनुशासन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षण के पश्चात्…
Read More12 लीटर अवैध महुवा शराब पकड़ाया, घर में बेचने के लिये रखा था, आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट में हुई कार्यवाही
अवैध रूप से विक्रय करने हेतु रखे महुआ शराब 12 लीटर कीमती 1200 /-रू. को दोकड़ा पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी कृष्णा राम को किया गिरफ्तार चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.04.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बांसबहार का कृष्णा राम अपने पास अवैध रूप से भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब को विक्रय करने हेतु रखा है, इस सूचना पर…
Read Moreजशपुर जिले मे भी बढ़ा गर्मी का प्रकोप, विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात विभाग ने राहगिरों हेतु खोला प्याऊ
जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात शाखा जशपुर के सामने आम नागरिकों व राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने व प्यास बुझाने हेतु शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की गई 18 वर्षों तक यातायात शाखा जशपुर में अपनी सेवा दे चुके सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक प्रताप तिर्की ने फीता काटकर किया शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में बढ़ती गर्मी व लू के मद्देनजर आम नागरिकों व राहगीरों को लू से बचाने, गर्मी से राहत दिलाने तथा…
Read Moreजशपुर जिले की 300 महिलाओं को कच्चे देशी आमों का प्रसंस्करण से फ़ूड ग्रेड आमचूर बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वन मंडलाधिकारी जीतेन्द्र उप्पाध्याय के मार्गदर्शन में बगीचा विकासखण्ड के वन धन एवं एन आर एल एम के 30 महिला स्व-सहायता समूहों की लगभग 300 से अधिक महिलाओं को कच्चे देशी आमों का प्रसंस्करण से फ़ूड ग्रेड आमचूर बनाने एवं मुल्यवर्धन का जिला प्रशासन एवं वन मंडल जशपुर के संयुक्त तत्वाधान 20 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत भवन बिमड़ा में जय जंगल कृषक उत्पादक कम्पनी के श्री एस.के.गुप्ता सेवा निवृत एस.डी.ओ वन विभाग, मास्टर ट्रेनर शीमती शांता एक्का एवं श्रीमती अनेश्वरी भगत द्वारा प्रशिक्षण…
Read Moreजशपुर जिले में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डुबने से जशपुर तहसील के ग्राम आरा निवासी मनमोहन राम की मृत्यु 02 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता जगेश्वर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार ग्राम सारूडीह निवासी पीटर जेम्स तिर्की की मृत्यु 14…
Read Moreजशपुर जिले के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 24 अप्रैल से 01 मई तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभार्थियों को, जिनका केसीसी नही बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने हेतु 24 अपै्रल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध जाएगा। उप संचालक कृषि ने बताया कि पंचायत विभाग के द्वारा 24 मई 2022 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने किसान…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी करने के दिए निर्देश, सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओआरएस कार्नर की व्यवस्था करें
महामारी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाई भण्डार करके रखने के निर्देश पहुंच विहीन क्षेत्रों में संपर्क नम्बर सूचना पटल पर अंकित करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से होने वाले लू, हीट स्ट्रोक, उल्टी दस्त, डायरिया, जल जनित, आन्त्रशोथ, पीलिया, संक्रामक एवं…
Read More