तीर्थ दर्शन हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 07 अप्रैल तक जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” अन्तर्गत शासन से प्राप्त कार्यक्रम अनुसार जशपुर जिले के लिए 17 से 20 अप्रैल 2025 तक मथुरा, कृष्ण जन्म भूमि वृन्दावन तीर्थ स्थल की यात्रा के कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिसमें जिला का लक्ष्य 391 हितग्राहियों का निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत पूर्व में वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजन शामिल थे। विभागीय अधिसूचना अनुसार विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है। तीर्थ यात्रा में जिले के…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह का पता चलने पर उन पर एफ.आई.आर. पंजीकृत कराने के निर्देश
जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राज्य में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह सक्रिय है। जिला योजना एवं सांख्यिकी के उप संचालक ने रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं अधीनस्थ समस्त रजिस्ट्रार एवं उप रजिस्ट्रार के संज्ञान में उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत् फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने वाले व्यक्ति व गिरोह का पता चलता है तो इनके विरूद्ध नजदीकी पुलिस थाने में एफ.आई.आर. पंजीकृत करवाते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
Read Moreसीएम निवास बना धर्म-स्थल : बगिया से निकली हजारों श्रद्धालुओं की कलश यात्रा ने रच दिया इतिहास, रामनवमी पर सीएम साय के घर में महायज्ञ का महासंगम, वैदिक मंत्रों से गुंजा पूरा क्षेत्र.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ, निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु. जशपुर. 4 अप्रैल 2025 : जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया स्थित सीएम निवास में शुक्रवार को विशाल कलश-यात्रा के साथ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। सीएम निवास झांझ-मांदर की थापों के…
Read Moreएक कॉल…और चमत्कार : गर्मी में जल संकट से जूझते गांव को मिली राहत, 60 मिनट में चालू हुआ बंद हैंडपंप, प्रशासन की फुर्ती देख ग्रामीण हैरान, प्रशासन की मुस्तैदी ने दिखाया असर.
एक कॉल पर एक घंटे में सुधरा हैंडपम्प, प्रशासन की सक्रियता पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी ग्रीष्म ऋतु में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे गंभीर प्रयास. जशपुर. 04 अप्रैल 2025 : गर्मियों में जब जल संकट आम बात बन जाती है, ऐसे समय में जशपुर जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता एक मिसाल बनकर उभरी है। जिले के सुदूरवर्ती ग्राम लठबोरा में एक खराब हैंडपम्प की सूचना मिलते ही प्रशासन ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि मात्र एक घंटे के भीतर समस्या का…
Read Moreजशपुर का सबसे डरावना मर्डर केस: अवैध संबंध में 5 ने मिलकर की युवक की हत्या, सिर-धड़ अलग कर जंगल में जलाया, पुलिस ने चार माह बाद किया सनसनीखेज खुलासा…..जानें पूरा मामला…देखें विडिओ…!!
अवैध संबंध के चलते गोपनीय ढंग से युवक की हत्या की गई, कुल 05 आरोपी हुये गिरफ्तार, शव के सिर एवं धड़ अलग-अलग हिस्सों को जलाने के बाद बेलटोली स्थित जंगल में छिपाया गया था, हड्डियों के अवशेष ने खोला राज, कुनकुरी. 4 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में पुलिस ने एक ऐसे दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चार माह पूर्व रहस्यमयी ढंग से लापता हुए अनिरुद्ध दास की गुमशुदगी अब एक जघन्य हत्या में तब्दील हो…
Read Moreहॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन का आरोप, छात्रा और प्राचार्य आमने-सामने : मामला गरमाया, विहिप ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी
कुनकुरी, 4 अप्रैल 2025/ हॉलीक्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी प्रबंधन विवादों में घिर गया है। कॉलेज के अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राचार्य सिस्टर विंसी जोसेफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए छात्रा को अनुशासनहीन और गैर-हाजिर करार दिया है। छात्रा का कहना है कि उसे पहले वर्ष में दाखिले के कुछ महीनों बाद से ही ‘नन’ बनने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए बार-बार प्रेरित किया गया। जब उसने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया, तो मानसिक प्रताड़ना,…
Read Moreअंबेडकर जयंती एवं भाजपा स्थापना दिवस पर 15 दिन तक चलेगा सेवा पखवाड़ा : हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाएं. 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जनसेवा अभियान.
स्थापना दिवस और डॉ. अम्बेडकर जयंती के निमित्त 6 अप्रैल से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करेगी भाजपा, जिला संगठन प्रभारी ने ली बैठक, वक्फ संशोधन बिल के फायदे की भी दी जाएगी जानकारी. जशपुर. 03 अप्रैल 2025 : छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेगी। 15 दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक मतदाताओं, हितग्राहियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगें। इसके साथ…
Read More97.5 लाख के सफाई घोटाले से गरमाई कुनकुरी की राजनीति, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने उठाया मामला….सवालों के घेरे में आई पूर्ववर्ती कांग्रेस की नगर सरकार…!!
अध्यक्ष विनयशील ने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर डेम सफाई कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांगी जानकारी कुनकुरी, 3 अप्रैल 2025/ नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील ने नगर के एकमात्र निस्तारी डैम एवं छठ घाट के सफाई कार्य में अनियमितताओं को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से पत्र लिखकर इस कार्य से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है। अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस सफाई कार्य के लिए नगर पंचायत को करीब 97.5 लाख रुपये…
Read More‘जल जागृति जशपुर’ अभियान की धूम! विधायक रायमुनी भगत ने जल संरक्षण की अलख जगाई, गांव-गांव में पहुंचा जागरूकता का संदेश, बारिश के जल संग्रह और भूमि संरक्षण के लिए मिल रही खास ट्रेनिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम से’जल जागृति जशपुर’ अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों…
Read Moreजशपुर में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण! लोदाम सीएचसी में मरीजों से मिले, सुविधाओं की ली जानकारी
जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार द्वारा गुरूवार को लोदाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने लोदाम सीएचसी में ओपीडी पर्ची की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बीएमओ एवं अन्य अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान एनसीडी कक्ष, परामर्श कक्ष, स्टोर रूम, फार्मेसी, ड्रेसिंग कक्ष, दन्त चिकित्सा कक्ष, प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी कक्ष, प्रसव कक्ष…
Read More