पैसे के लिए मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, टांगी से हमला कर की थी वारदात, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मृतिका वृद्ध महिला की मृत्यू ईलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में हो गई थी, थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम महुआटोली, तुरीलोदाम का मामला. आरोपी बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव उम्र 55 साल निवासी महुआटोली तुरीलोदाम थाना जशपुर.के विरुद्ध थाना जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, जशपुर. 28 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 मार्च 2025 को पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अंबिकापुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ी पहल: 7 अप्रैल को होगा सिकल सेल, थैलेसीमिया व HLA मैचिंग पर केंद्रित विशेष निःशुल्क परामर्श शिविर, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां तेज़, कलेक्टर और एसएसपी ने किया कल्याण आश्रम, जिला अस्पताल और जय स्तंभ चौक का निरीक्षण

आगामी 07 अप्रैल को आयोजित होने वाले निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर की सारी तैयारी करने के दिए निर्देश जशपुर, 28 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जशपुर विकास‌खंड के कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जय स्तंभ चौक, जिला चिकित्सालय के मातृ और शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। संभावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री आगामी 07 अप्रैल 25 को नगरीय निकाय के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और जशपुर वासियों को सौगात…

Read More

“सरकार जब संवेदना से चलती है, तो चुप्पी भी बोल उठती है : श्रवण यंत्र पाकर बलसाय और बलिस ने पाया नया सवेरा” मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की मानवता केंद्रित पहल ने फिर से जोड़ी दो ज़िंदगियों की टूटी धुन

जशपुर, 24 मार्च 2025/ मनुष्य की पांच इंद्रियां आंख, कान, नाक जीभ और त्वचा हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यें इंद्रिया हमें देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद लेने और छूने की क्षमता प्रदान करती है। इनमें से कोई एक काम करना बंद कर दें तो जीवन बेरंग सा हो जाता है। आज के समय आधुनिक चिकित्सा में ऐसे उपकरण और ईलाज की पद्धति आ गई है जिससे काफी हद तक इसका उपचार संभव हो सका है, लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी की वजह से ईलाज नहीं करा पाते हैं।…

Read More

कभी करती थीं 10 रुपये की बचत, आज हैं लखपति दीदी! जानिए जशपुर जिले की ममता मंडल की सफलता की पूरी कहानी

मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा जशपुर, 28 मार्च 2025/ यह कहानी ममता मंडल की है, जिन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर अपने परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। ममता मंडल का विवाह 2003 में हुआ, जिसके बाद वह जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के आस्ता ग्राम पंचायत में आ गईं। उनके पति साधारण कार्य करते थे और दोनों एक किराए के छोटे घर में रहते थे। ममता की शिक्षा आठवीं तक हुई थी,…

Read More

तीन दिन में होगा समाधान! जशपुर जिले में खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जिले में खराब हैण्डपंपों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु टोल फ्री नम्बर 18002330008 जारी जशपुर, 28 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आगामी ग्रीष्म ऋतु में जिले में स्थापित पेयजल स्त्रोतों, स्थापित हैण्डपंपों में से खराब हैण्डपंपों का मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु मोबाईल नम्बर व टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता ने समस्त ग्रावासियों से अनुरोध किया गया है कि अपने ग्राम, बसाहट, मोहल्ले, वार्ड के खराब हैण्डपंप की जानकारी टोल फ्री नम्बर 18002330008 में…

Read More

जशपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी, 8 अप्रैल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जशपुर, 28 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत् जिला स्तर पर सहायक अभियंता, सहायक ग्रेड-03 एवं विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के संविदा पद हेतु प्रांरभिक पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाईट पर किया जा सकता है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशित सूची में किसी प्रकार का आपत्ति होने पर 08 अप्रैल 2025 तक कार्यालीयन समय तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। दावा आपत्ति आवेदन पत्र कार्यालय…

Read More

जशपुर में मधुमक्खी ने छीनी जान, शासन ने दी 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर 28 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम शकरडेगा निवासी कलावती शुक्ला का मधुमक्खी के काटने से 19 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामप्रसाद शुक्ला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दृढ़ इच्छाशक्ति से बदलेगा कुनकुरी का भविष्य : अमृत मिशन 2.0 के तहत ₹48.81 करोड़ की ऐतिहासिक पेयजल परियोजना को मिली मंजूरी

निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिलटर प्लांट का निर्माण नगर के 15 वार्डो के निवासियों को 24 घंटे मिलेगी भरपूर पानी डबल इंजन की सरकार का कुनकुरी में दिखने लगा असर जशपुर, 28 मार्च 2025/ कुनकुरी नगर की जल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। राशि जारी होने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नगर पंचायत कुनकुरी ने निर्माण…

Read More

पत्थलगांव क्षेत्र के तमता में आध्यात्मिक समागम : ‘अष्ट प्रहरी हरि नाम यज्ञ’ का भव्य आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मिलित, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, अष्ट प्रहरी यज्ञ से गूंजा तमता गांव.

इस यज्ञ के दौरान किया जा रहा है हरे कृष्ण हरे राम का सामूहिक जाप, क्षेत्र की अनेक कीर्तन मंडली हुईं हैं सम्मिलित. जशपुर/कुनकुरी. 28 मार्च 2025 : जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के तमता में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ‘अष्ट प्रहरी हरि नाम यज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के दौरान हरे कृष्ण हरे राम का सामूहिक जाप किया जा रहा है, क्षेत्र के अनेक कीर्तन मंडली सम्मिलित हुईं हैं, धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से वातावरण को संजोया।…

Read More

जशपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 157 पदों पर भर्ती के लिए 4 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, इच्छुक उम्मीदवार तैयार रहें

जशपुर, 27 मार्च 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 157 विभिन्न पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन पब्लिक स्कूल लुड़ेग एवं रैपिड केअरवेल सर्विसेज रायपुर संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वृन्दावन पब्लिक स्कूल लुंडेग में प्राचार्य एवं विभिन्न विषयों यथा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिन्दी, संगीत, प्राथमिक कक्षा के लिए शिक्षक एवं लेखापाल तथा वाहन चालक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनकी योग्यता संबंधित विषय में स्नात्तक या स्नात्तकोत्तर तथा बीएड अथवा डीएड है…

Read More