मितानिन दिवस : मितानिनों का किया गया सम्मान दिया गया प्रमाण पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मितानिन दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने सभी ब्लॉक से पहुंची मितानिनों को बधाई दी एवं प्रमाण पत्र दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मीरा बघेल ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की कोविड काल जैसे कठिन समय पर भी मितानिनों ने मन लगाकर अच्छे से कार्य किया और लोगांे को जागरूक करने…

Read More

जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, निजी क्षेत्र के एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 102 पदों पर होगी भर्तियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के तत्वाधान में 24 नवम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर (Alert Private Limited Raipur) द्वारा कम्पयूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट के  102 पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 8वी, स्नातक, स्नातकोत्तर हो वो इस प्लेसमेंट केम्प की साक्षात्कार…

Read More

थाना प्रभारी आजाद चौक के साथ तत्कालीन सब इंस्पेक्टर को राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होने के दिये निर्देश

कार्यस्थल पर प्रताड़ना के प्रकरण में अनावेदक ने आयोग के समक्ष आवेदिका से  मांगा माफी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य नीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 18 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 6 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।  एक प्रकरण में पिछले सुनवाई में आवेदिका के गायब होने की शिकायत…

Read More

उर्वरक उपलब्धता पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए कृषि मंत्री, केन्द्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य को रबी सीजन की मांग के अनुरूप उर्वरक आपूर्ति का किया आग्रह

राज्य को तत्काल दो रेक डीएपी और एक रेक एनपीके उर्वरक उपलब्ध कराने की अपील केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खाद के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा राज्यों में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से छत्तीसगढ़ राज्य को रबी सीजन के लिए राज्य की मांग के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, कमजोर प्रतिरक्षा-तंत्र वाले नागरिकों (Immuno-compromised) तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख एल. मंडाविया से आग्रह किया है। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में समुचित निर्णय लेते हुए इसे यथाशीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि देश-विदेश के विशेषज्ञ इस बात को…

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, श्रम विभाग द्वारा संचािलत विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि की गई वितरित जशपुर. छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा हैं। श्रम पदाधिकारी श्री आजाद सिंह पात्रे ने बताया कि भगिनी प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 19 हितग्राहियों को 10 हजार  के मान से कुल 01 लाख 90 हजार रूपये राषि प्रदान की गई। इसी प्रकार असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत ग्राम चेलीटागर टोली मृतक गुप्तेश्वर पिता फीरू एवं ग्राम…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जशपुर तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय एवं लोक सेवा केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, उपपंजीयक कार्यालय के प्रति मिलें शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर कर जांच करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय एवं लोक सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।  इस अवसर पर एसडीएम जशपुर बालेश्वर राम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण करते हुए कार्यालय में सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, आरबीसी 6-4, लोकसेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-कोर्ट के कार्य,  नामांतरण, बटांकन, सीमांकन सहित अन्य प्रकरणों की मदवार जानकारी लेते हुए तहसीलदार को सभी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु गोठानवार प्रभारी अधिकारी किया नियुक्त…..देखे किनको कहाँ का बनाया गया प्रभारी

गोधन न्याय योजना के अतिरक्ति राज्य शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजना का भी करेंगे निरीक्षण जिले के 422 गोठानों के लिए 89 अधिकारी कर्मचारी की लगाई गई है ड्यूटी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले में संचालित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन को दृष्टिगत  रखते हुए जिले के 422 गोठानों के लिए 89 अधिकारी कर्मचारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रभारी अधिकारी गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त राज्य शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजना में…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक: किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य, धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

शिविर लगाकर छूटे हुए लोगों का शत् प्रतिशत् किया जाए कोविड टीकाकरण चारागाह विकास में सभी अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने के लिए किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर जिले में धान खरीदी की तैयारी, कोविड टीकाकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्य प्रगति, गोधन न्याय योजना, चारागाह विकास, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले किसानों का पंजीयन, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, लोक सेवा गारंटी के कार्य, पेंशन भुगतान सहित टीएल के लंबित…

Read More

केंद्र की चाटुकारिता में भाजपा नेता राज्य के हितों के खिलाफ खड़े है, राज्य के बारदाना के लिये रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णु देव साय कब केंद्र से पहल करेंगे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बारदाना के संबंध में प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र के बारे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिये गये बयानों को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता अपनी केंद्र सरकार के बचाव में राज्य के किसानों के हितों के खिलाफ बयान दे रहे है। भाजपा नेता बतायें कि वे धान खरीदी के लिये छत्तीसगढ़ को बारदाने की जरूरत से सहमत है या नहीं? अभी तक किसी भी भाजपा नेता केंद्र सरकार से राज्य…

Read More