समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी के फसल लेने वाले कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राज्य लघु वनोपज संघ के समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा उनके क्षेत्र के अंतर्गत कृषकों द्वारा उत्पादित कोेदी, कुटकी एवं रागी को निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा विगत 25 फरवरी 2021 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार…
Read MoreDay: January 8, 2022
स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता एवं 60 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के कोमॉर्बिड लाभार्थियों हेतु प्रीकॉशन डोज के संबंध एडवाईजरी जारी, 10 जनवरी 2022 से लगाया जाएगा प्रीकॉशन डोज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 323.04 लाख डोज लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। जिसमें 97 प्रतिशत व्यस्क आबादी को प्रथम डोज, 64 प्रतिशत व्यस्कों को दोनो डोज जबकि विगत चार दिनों में ही 15 से 18 वर्ष आयु के लाभार्थियों को 38 प्रतिशत टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता, चुनाव ड्यूटी में लगाए गये अधिकारी, कर्मचारी एवं 60 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के कोमॉर्बिड लाभार्थियों को 10 जनवरी 2022 से प्रीकॉशन डोज लगाया जाना…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 09 जनवरी को, युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर होगी बात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा।
Read Moreजशपुर नगर पालिका में संयुक्त टीम द्वारा फ्लेगमार्च निकालकर लोगों को कोविड से बचाव के लिए किया गया जागरूक, आम नागरिकों व दुकानदारों को कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करने के लिए किया गया प्रेरित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री बालेश्वर राम के दिशा निर्देश में नगर पालिका जशपुर में राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर में फ्लेग मार्च निकालकर आम नागरिकों, दुकान संचालकों को कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, फेस कवर का उपयोग करने, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी कोविड गाइडलाइन का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों को अपने कर्मचारियों के साथ ही सामान…
Read Moreबिना मास्क वालों पर कार्यवाही में आई तेजी, जगदलपुर शहर के 141 लोगों से वसूला गया लगभग 16 हजार 500 रुपए जुर्माना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयासों के तहत कोरोना प्रोटोकाल के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क लगाए घुमने वालों पर विशेष रुप से कार्यवाही की जा रही है, जिससे लोगों को कोरोना के खतरे से बचाया जा सके। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक सख्ती बरती जा रही है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी दिनेश नाग ने बताया कि शुक्रवार को जगदलपुर शहर के प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में बिना मास्क…
Read Moreकलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में शुरू हुआ “रोको अउ टोको” अभियान, टीकाकरण, कोरोना गाईडलाईन पालन के लिए भी वॉलंटियर्स कर रहे हैं सभी को प्रेरित
अजीम प्रेमजी, यूनिसेफ, वी द पीपल के वालंटियर्स घूम-घूम कर समझा रहे हैं मास्क के फायदे व कोरोना से बचाव के उपाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं। आज यूनिसेफ की जिला मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर कामिनी आठवले ने कलेक्टर श्री सौरभ कुमार से मुलाकात कर रायपुर जिले में “रोको अउ टोको” अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, वी द पीपल और यूनिसेफ इंडिया के वॉलंटियर्स अपनी सेवा दे रहे हैं। अभियान के…
Read Moreकोरोना की संभावित लहर से निपटने रायपुर जिला प्रशासन की तैयारी, आयुर्वेदिक कॉलेज में 250 शैय्या युक्त कोविड अस्थाई अस्पताल तैयार, नवजात शिशुओं और बच्चों के वार्ड में कलरफुल थीम के साथ लगे हैं खेल उपकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर (पश्चिम) विधायक विकास उपाध्याय ने आज चिकित्सकों से आयुर्वेदिक अस्पताल में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली एवं दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नगर निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के साथ मिलकर कोरोना की संभावित लहर के दौरान भर्ती मरीज़ों को उन्नत चिकित्सा सेवा देने शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में 250 शैय्या युक्त अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। यहां नवजात शिशुयों, बच्चों एवं वयस्क…
Read Moreकोविड-19 महामारी से बचाव रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य हेतु बिलासपुर जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, कोविड-19 महामारी से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण कार्य के लिये जिले में इन्सीडेंट कमाण्डर्स की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में अनुमति जारी करने, संभावित मरीजों को चिकित्सकों के माध्यम से जांच कराने, शासन-प्रशासन के आदेशों का पालन कराने और लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में समझाइश देने का काम करेंगे। राजस्व अनुविभाग बिलासपुर के नगरीय एवं ग्रामीण सीमा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पुलक भट्टाचार्य एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर को इन्सीडेण्ट कमाण्डर तथा तहसीलदार श्री रमेश कुमार मोर…
Read More