समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के अवसर पर राज्य के जांजगीर-चांपा जिला स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण मंदिर पहुंचकर भगवान नर नारायण के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान नर-नारायण से देश और प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मंदिर परिसर में नवनिर्मित दीप स्तंभ और मंदिर सौन्दर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने दीप स्तंभ में दीप भी प्रज्ज्वलित किया। गौरतलब है कि शिवरीनारायण स्थित भगवान नर-नारायण का यह प्रसिद्ध मंदिर…
Read MoreDay: April 10, 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय हुआ भावविभोर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में महानदी, शिवनाथ एवं जोंक नदी के संगम पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। संगीतमय माहौल में महानदी की आरती के अवसर पर भव्य दृश्य देखने को मिला । आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री द्वय श्री ताम्रध्वज साहू , डॉ शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, नागरिकों…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण में प्रथम चरण के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भगवान राम सहित हमारे महापुरुषों ने देश को जोड़ने का किया काम: भूपेश बघेल
‘राम-काज किन्हें बिना, मोहे कहां विश्राम‘ की भावना के साथ आज समाज को जोड़ने के लिए काम करने की आवश्यकता शिवरीनारायण में एसडीएम कार्यालय खोलने, खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर और शबरी मंदिर को विकसित करने की घोषणा शिवरीनारायण में 238 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शिवरीनारायण मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण कार्य, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी घाट सौन्दर्यीकरण कार्य, व्यू प्वाइंट का लोकर्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे महापुरूषों ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने लक्ष्मणेश्वर मंदिर और माता शबरी के मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रामनवमी के अवसर पर आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सबसे पहले खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर और माता शबरी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन मंदिरों में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए लिया आशीर्वाद। इस मौके पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री मंहत रामसुंदर दास भी उनके साथ थे। स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से खिलाया जन्मदिन का केक मुख्यमंत्री श्री बघेल खरौद…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
शिवरीनारायण के अम्बेडकर चौक में लगाई गई है 7 फीट ऊंची प्रतिमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में सविंधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अम्बेडकर चौक में स्थापित की गई है। धातु से बनी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की यह प्रतिमा लगभग 7 फीट ऊंची है। प्रतिमा के नीचे भाग में संसद भवन का प्रतिरूप भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रतिमा की प्रशंसा…
Read Moreरामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया लोकार्पण, 90 लाख की लागत से तैयार किया गया है सेंटर, सेंटर में है पर्यटन सूचना केंद्र एवं कैफिटेरिया
”भावी पीढ़ी को रामायण काल की जानकारी देगा रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विकसित किए जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्री राम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों के बारे में पेंटिंग्स के जरिए चित्रित जानकारी उपलब्ध कराई गई है| इन पेंटिंग्स के जरिए आने वाली भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं…
Read Moreहर युग हर काल में छत्तीसगढ़ का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: श्री भूपेश बघेल
’जरूरत इसे सहेजने और देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की है’ मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधरी मठ में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम-माता जानकी की पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रामनवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर वहां मंदिर प्रांगण में स्थित श्री राम पंचायतन मंदिर, संकट मोचन भगवान हनुमान, भगवान बालाजी के मंदिरों में मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि के बीच विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामनवमी पर माता कौशल्या और भगवान राम की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
श्री राम हमारे भांचा, और छत्तीसगढ़ी परिवारों में भांजों का विशेष स्थान- मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राम नवमी के पावन पर्व पर रायपुर के चंदखुरी में माता कौशल्या की पूजा अर्चना की। आज दोपहर चंदखुरी पहुँचकर मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या के मंदिर में माथा टेका और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सभी लोगों की खुश हाली और समृद्धि की कामना की। श्री बघेल ने माता कौशल्या की धरा से देश और प्रदेश वासियों को राम नवमीं के पावन पर्व…
Read Moreसंभागायुक्त ने बिलासपुर ब्लड बैंक सेंटर का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज यहां राजीवगांधी चौक स्थित बिलासपुर ब्लड बैंक सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. अलंग ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसे प्रभावी क्षेत्र में आता है जहां सिकल सेल बीमारी के प्रकरण बहुत मिलते हैं, इस बीमारी के उपचार में ब्लड की बहुत आवश्यकता होती है। इसके अलावा गर्भावस्था और बहुत सारे ऑपरेशन के केस में ब्लड की आवश्यकता होती है। ब्लड बैंक की उपयोगिता इन प्रकरणों में बढ़ जाती है। शहर के मध्य में होने से आम लोगों…
Read Moreनक्सलियों ने रोड़ खुदाई की और पेड़ काटकर आवागमन को किया अवरुद्ध ; एसपी सदानंद कुमार (भापुसे) स्वयं अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुँचे और यातायात व्यवस्था को किया बहाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर आज दिनांक 10/04/2022 को ओरछा के बटुमपारा और पहाड़ी मंदिर के पास नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग की खुदाई करते हुए सड़क किनारे की पेड़ काटकर सड़क में लकड़ी और पोल डालकर बैनर लगाते हुए मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। जिसके कारण ग्रामीण, मरीज और वाहन आदि आना जाना नहीं कर पा रहे थे। घटना की गंभीरता और क्षेत्र की नक्सल संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसपी सदानंद कुमार (भापुसे) स्वयं घटना स्थल पहुँचें। अपने टीम के साथ घटनास्थल के सभी पेड़, लकड़ी और बैनर…
Read More