धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण: मुख्यमंत्री वर्मी खाद के इस्तेमाल से दलहल-तिलहन के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि: भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहकारी बैंक से आसानी से ऋण मुहैया कराया जायेगा। इसके लिए ऋणमान में भी बदलाव किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान दलहन-तिलहन और नकद फसलों की खेती कर ज्यादा आमदनी कमा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में राजीव गांधी गोधन न्याय…
Read MoreDay: April 15, 2022
एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग की बैठक लिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधिक विभाग, आर.टी.आई विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, खेल-कूद प्रकोष्ठ, लोक कला संस्कृति प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लिये एवं मार्गदर्शन संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को आगामी महिनों की कार्ययोजना और पूर्व में किये गये संगठनात्मक कामों की विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने 2023 के चुनाव के लिये सभी प्रकोष्ठों को मजबूती से जुटने तथा संगठन को और…
Read Moreप्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने नगरनार में नए आईटीआई भवन का किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जगदलपुर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज नगरनार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से बनने वाली इस भवन के भूमिपूजन के अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Read Moreविधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन : मतगणना के लिए राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में हुई रिहर्सल, मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी
कलेक्टर ने मतगणना के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य होगा प्रारंभ सबसे पहले डाक मतपत्र की होगी गणना मतगणना के लिए 14 टेबल लगे, 21 राउंड में पूरी होगी मतगणना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के मतगणना के लिए राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में आज रिहर्सल हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मतगणना स्थल का अवलोकन किया एवं वहां उपस्थित मतगणना के सभी नोडल अधिकारियों को…
Read Moreकिसानों को नई तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का माध्यम बना किसान मेला, मेले को किसानों ने बताया लाभकारी
विभागों की जीवंत प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर साईंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से शुरू हुए तीन दिवसीय किसान मेले के समापन के अवसर पर खेती-किसानी की प्रदर्शनी देखने लोगों की दिन-भर भीड़ लगी रही। खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए इस प्रदर्शनी में किसानों ने नई तकनीक के गुर सीखें। राज्य भर के किसानों ने मेले में बड़ी संख्या में खेती-किसानी के नवाचार, तकनीक, उत्पादन और मार्केटिंग के अनुभवों को साझा किया। मेले में किसानों को उन्नत तकनीक के यंत्र भी…
Read Moreआईएएस कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़-2022 के दूसरे दिन आयोजित हुई पैनल चर्चा, हमें बातचीत का सिस्टम बनाना होगा, अच्छे कामों को प्रोत्साहन और जूनियर्स को मार्गदर्शन देना होगा : श्री अनिल स्वरूप
श्री स्वरूप ने कहा छत्तीसगढ़ के आईएएस अच्छा काम कर रहे, उनकी वरिष्ठ अधिकारी अवश्य सराहना करें हमें उस बदलाव को समझने की जरूरत है, जिसके लिए हम यहां हैं : श्री पी.विद्यानाथन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईएएस कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़-2022 के दूसरे दिन आयोजित पैनल चर्चा में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने चर्चा में भाग लेकर अपनी बात रखी। जिसमें सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल स्वरूप, इंडियन एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव एडिटर श्री पी.विद्यानाथन अय्यर एवं राष्ट्रपति पुरुस्कार पुरुस्कृत नुक्कड़ कैफ़े के संचालक श्री प्रियंक पटेल बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आईएएस कॉन्क्लेव-2022 में हुये शामिल, मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग पर दिया जोर कहा- गांव बनें उत्पादन केंद्र
नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही अच्छे परिणाम सामने आएंगे: श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां नया रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी-अपनी जगहों पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं सभी अच्छी होती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा की लोगों को विश्वास में…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष का स्वयं सरकार की विफलता बताना व राज्यसभा सांसद बनने की बार बार इच्छा जताना कांग्रेस सरकार की विफलता की पुष्टि, सरकार की विफलता देख महंत का भूपेश सरकार से मोहभंग – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत द्वारा एक बार फिर राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री महंत छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की असफलताओं के कारण नाराज हैं और उनका भूपेश बघेल सरकार से इस तरह मोहभंग हो गया है कि वह छत्तीसगढ़ की राजनीति वे दूर उच्च सदन में जाना चाहते हैं। वह भूपेश बघेल के साथ पहले भी काम करने तैयार नहीं थे इसलिए उन्होंने भूपेश के अधीन मंत्री बनने…
Read Moreजशपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर खाद्य सामग्री कर रही हैं तैयार
जिला प्रशासन समूह को आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए कर ही है सार्थक प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन जशपुर के सार्थक पहल से ग्राम पंचायत जुरगुम, बघिमा में बिहान एनआरएलएम की स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार सृजन एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग के द्वारा उद्यानिकी, फसलोत्पादन, फल,…
Read Moreश्रम विभाग जशपुर द्वारा विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया जा रहा लाभाविंत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर श्रम विभाग के द्वारा लगातार विभाग में संचालित योजनाओं से हितग्राहियों को लाभाविंत किया जा रहा है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 30 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 90 हजार रुपए एवं असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुकुरभुंगा निवासी श्री राजकुमार पिता बालमुकुंद के उत्तराधिकारी सुशीला बाई को एक लाख रुपए की सहायता राशि दिया गया है। पंजीकृत महिला श्रमिक को भगिनी प्रसूति सहायता योजनांतर्गत…
Read More