बड़ी ख़बर : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के निर्माण की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू : राजस्व सचिव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने श्रीमती यशोदा वर्मा को जीत की दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में खैरागढ़ विधानसभा की जीत पर आभार प्रदर्शन के लिए नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में…

Read More

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की, छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई….देखें वीडियो क्या कहा सीएम ने….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की, छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई खैरागढ़ उपचुनाव परिणाम का प्रमाण पत्र मिलने के तीन घण्टे के अन्दर ही जिला बनाने के वायदे को पूरा किया मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी किया ऐलान खैरागढ़ उपचुनाव में भारी जीत के बाद पूरा किया वादा,…

Read More

कांग्रेस के जंगल राज में कांग्रेसी खुली गुंडई कर रहे हैं- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने रायगढ़ में विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक  नायक पर ट्रक डाइवर और आरक्षक से मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि  कांग्रेस के लोग सारे प्रदेश में गुंडागर्दी कर मजलूमों पर जुल्म ढा रहे हैं। ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिनमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के परिजन और रिश्तेदार सरेआम मारपीट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। क्या उनकी नीति में…

Read More

मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा  ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

Read More

भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रही : रमन, बृजमोहन, कौशिक, साय, शिवरतन नैतिकता के नाते इस्तीफा कब दे रहे ? – कांग्रेस

भाजपा तो सेमीफाइनल में ही हार कर फायनल से बाहर हो गयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव हारने के बाद भाजपा अनर्गल आरोप लगाकर जनादेश का अपमान कर रही है। वह सीधे सीधे अपनी हार और जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की  भारी जीत स्वीकार करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहती थी यह खैरागढ़ चुनाव 2023 का सेमीफाइनल है। भाजपा सेमीफाइनल हार गयी अर्थात वह 2023 का फायनल खेलने के…

Read More

खैरागढ़ का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार, मतदाताओं का सम्मान, धन्यवाद : भाजपा

कांग्रेस ने अनैतिकता की हद पार कर दी, लोकतंत्र के लिये ख़तरा है कांग्रेस : विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने विजयी प्रत्याशी को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि जनता के हित में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार संघर्षरत रहेगी। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस घोषणा पत्र के सभी…

Read More

खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन परिणाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा 20176 मतों से रहीं विजयी

इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत हुए प्राप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के श्री कोमल जंघेल को 67703 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 20176 मतों का रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा मतगणना प्रेक्षक श्री बीएच तलाती की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती…

Read More

खैरागढ़ उपचुनाव की जीत सरकार और कांग्रेस पर जनता के बढ़ते भरोसे का प्रभाव – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता के बढ़त भरोसे का प्रतीक है। खैरागढ़ की ऐतिहासिक जीत के लिये कांग्रेस वहां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके मंत्री मंडल के सहयोगियों तथा प्रभारी पी. एल. पूनिया कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओें को पदाधिकारियों को इन सारे नेताओं को बधाई देते है जिनके प्रयासों से…

Read More

जशपुर जिले की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में मिल रही सुचारू रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में मरीज गोइन्दी निवासी गट्टी गांव को 14 अप्रैल 2022 को रात 11.00 बजे अस्पताल लाया गया। जिसका ईलाज पदस्थ डॉक्टर मनीष कुमार के द्वारा किया गया है। डॉक्टर के देखरेख में स्टॉफ नर्स के द्वारा टांका लगाया गया एवं सुबह डॉक्टर के द्वारा पुनः मरीज को देखा गया और दर्द की दवाई दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना में सुचारू रूप से स्वास्थ्य…

Read More

जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल खद्दी पर्व में हुए शामिल: पूजा-अर्चना कर जिले की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

समाज के प्रमुख लोगों ने उमेश पटेल को पारम्पारिक गमछा और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को हम सभी को सहेज कर रखना होगा- विधायक विनय भगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उच्च शिक्षा, कौशल विकास और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल दीपू बगीचा में सरहुल पूजा (खद्दी पर्व) में शामिल हुए और विधि विधान से पूजा अर्चना करके जिले वासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायकयू.डी.मिंज, जशपुर…

Read More