मुद्दे हैं तो भाजपा अनुमति लेकर डेढ़ साल के लिए धरना डाल दे, स्वागत है – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन में धरना देने की धमकी देने की बजाय रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में जिला प्रशासन की अनुमति लेकर डेढ़ साल के धरने पर बैठ जाएं क्योंकि खैरागढ़ में नकारे जा चुके रमन सिंह का अगले साल अपने निर्वाचन क्षेत्र से बोरिया बिस्तर उठना तय है। भाजपा के पास यदि कोई…

Read More

दो नाबालिक बेटियां ने अपने मम्मी को बुलाने और बैड अंकल को मम्मी से दूर रखने के लिये आयोग में की शिकायत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर दो नाबालिक बच्चियों ने अपने मम्मी को बुलाने और बैड अंकल को मम्मी से दूर रखने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने आवेदन की गंभीरता को देखते हुये तत्काल नगर निगम कमिश्नर को फोन कर अनावेदिका को जोन कमिश्नर के साथ तत्काल बुलाया गया। क्योंकि अनावेदिका माँ एआरआई के पद पर जोन में पदस्थ है। शासकीय सेवा में कार्यरत है और तीन बच्चों की मां है। डेढ़ वर्षीय बेटे को अपने साथ रखी है और दो मासूम बच्चियों उम्र 7…

Read More

कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने जारीअनिश्चितकालिन तथा प्रस्तावित धरना प्रदर्शनों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने रायपुर में ट्रैफिक समस्या को देखते हुए धरनास्थल  के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने  आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले  धरना, प्रदर्शन…

Read More

जनदर्शन में रायपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लोगों ने शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी सी साहू एवं डिप्टी कलेक्टर मुकेश कोठारी ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर के निर्देश पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों के आवेदन पर नियमानुसार लाभांवित करने कहा। जनदर्शन में आज जनसेवा सतनाम दर्शन संस्था सिलयारी के पदाधिकारियों ने विगत् 30 वर्षो से काबिज भूमि का शासकीय पट्टा प्रदान करने हेतु,…

Read More

वनांचल के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात : मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर अमल शुरू, बस्तर में रेशम मिशन के अंतर्गत रैली कोसा का समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

स्थानीय निवासियों को रैली कोसा के उत्पादन और प्रसंस्करण से मिलेगा दोहरा लाभ छत्तीसगढ़ में 8 से 10 करोड़ रैली कोसा कोकून का होता है वार्षिक उत्पादन समर्थन मूल्य पर राज्य लघु वनोपज संघ करेगा खरीदी राज्य लघु वनोपज संघ तथा रेशम संचालनालय के बीच हुआ एमओयू: रेशम विभाग द्वारा बस्तर संभाग में 740 हितग्राहियों को रेशम धागाकरण का दिया जा रहा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग में रेशम पालन तथा कोसा उत्पादन करने वाले आदिवासी-वनवासी कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाज शूरवीर सम्मान से सम्मानित

राज्य की नक्सली घटनाओं में लगातार आ रही है कमी- गृहमंत्री सड़कों के निर्माण से राज्य में बढ़ रहा है पर्यटन का दायरा- ताम्रध्वज साहू समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के विकास से पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास के लिए स्कूल, स्टील के पुल, बिजली इत्यादि मूलभूत कार्य संपन्न किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप नक्सली घटनाओ में लगातार कमी आयी है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा नक्सली इलाकों के लिए…

Read More

योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार, मलखम्भ से अद्भुत योग क्रियाओं ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन के दूसरे दिन 26 अप्रैल को सुबह 6 से 8 बजे तक रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उद्यान में 1000 से अधिक योग साधको ने एक साथ सूर्य नमस्कार और विशेष योगाभ्यास किया। उन्होंने एक साथ योगाभ्यास करते हुए सभी नागरिकों को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर कोसरंगी आश्रम जिला महासमुंद के योग साधको ने मलखम्भ के माध्यम से अद्भुत योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

जैव उर्वरकों से बढ़ेगी गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट की पोषकता, कृषि वैज्ञानिकों ने गौठान समितियों को कम्पोस्ट समृद्ध बनाने का प्रशिक्षण दिया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों  में अक्ती तिहार का आयोजन किया जा रहा है। अक्ती तिहार के अवसर पर किसानों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं उन्नत कृषि यंत्रों के वितरण के साथ ही राज्य शासन की नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत स्थापित गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट को बायोफर्टिलायजर के द्वारा समृद्ध बनाने का कार्य भी किया…

Read More

मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा, अविवादित नामांतरण और बंटवारों के प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण : भूपेश बघेल

सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक करें निपटारा भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों के लिए चलाया जाए विशेष अभियान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक निपटारा करें, साथ ही भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करें।…

Read More

हेल्थ न्यूज : गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। गर्मी अत्यधिक बढ़ने पर शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। इसका सेहत पर बुरा असर होता है। हमारे शरीर के लगभग एक तिहाई हिस्से में पानी मौजूद होता है। गर्मियों के मौसम में पानी कम पीने से और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे कई तरह की समस्याएं…

Read More