समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई…
Read MoreDay: April 6, 2022
भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को सराहा अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले में गौठान ,नरवा विकास, महिला समूह की आय मूलक गतिविधियों को देखा
कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरी खेड़ी में महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल उत्पाद, मधुबन एवं बस्तर आर्ट पेंटिंग, बेकरी आइटम और आर.ओ. बाटलिंग प्लांट का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने और समझने के लिए आज अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले के कई गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखी। प्रतिनिधिमंडल ने गांवों …
Read Moreसंवरेंगे बिगड़े बांस के वन, बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना: वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान
बंसोड़ों, पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ तीन वर्षों में लगभग 74 हजार हेक्टेयर रकबा में बिगड़े बांस वनों का सुधार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में तीन वर्षों के दौरान 73 हजार 795 हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 78 करोड़ 17 लाख रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इससे बिगड़े बांस के वनों में सुधार कार्य को काफी गति मिलेगी।…
Read Moreवन अधिकार अधिनियम: छत्तीसगढ़ में 4.91 लाख से अधिक वन अधिकार पत्र वितरित, वन निवासियों को दी गई है करीब 23.46 लाख हेक्टेयर भूमि
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में वन अधिकार अधिनियम के तहत चार लाख 91 हजार 750 वन अधिकार पत्रों का वितरण हितग्राहियों को किया गया है। इसके तहत करीब 23 लाख 46 हजार 641 हेक्टेयर भूमि हितग्राहियों को बांटी गई है। यह जानकारी राज्य स्तरीय वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक में दी गई। बैठक में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्रों की जिलेवार प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार प्रकरणों…
Read Moreरायपुर और बिलासपुर आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में हर शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संचालन की शुरूआत की गई है। पिछले शुक्रवार की तरह आगामी शुक्रवार 8 अप्रैल को भी रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी संचालित की जाएगी। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि हर शुक्रवार को संचालित होने वाली विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन द्वारा उठाए गए कदमों से बना सकारात्मक वातावरण : वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने वर्ष 2021-22 में 1955.95 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया, गत वर्ष की तुलना में 23.06 प्रतिशत राजस्व की बढ़ोत्तरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने वर्ष 2021-22 ने रिकार्ड राजस्व अर्जित किया है। इस वर्ष 1955 करोड़ 95 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त किया है। गत वर्ष की तुलना में राजस्व में 23.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह पंजीकृत दस्तावेजों की संख्या में भी गत वर्ष की तुलना में 12.43 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पंजीयन नियमों में विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विभाग द्वारा मध्यम वर्ग के हितों को…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शिवरीनारायण के समापन समारोह में होंगे शामिल, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और प्रादेशिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
8 से 10 अप्रैल तक रामायण मंडलियों के मानस गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रामनवमी के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवरीनारायण में रामायण मंडलियों के गायन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार भी मानस गायन की प्रस्तुति देंगे। संस्कृति विभाग से मिली…
Read Moreविश्व स्वास्थ्य दिवस पर 7 अप्रैल को राज्य स्तरीय पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप, हृदय रोग, किडनी रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और पल्मनोलॉजी के विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद
मोबाइल नम्बर 6244666246 और 8770007612 पर संपर्क कर करा सकते हैं पंजीयन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) रायपुर और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से 7 अप्रैल को पंडरी स्थित रायपुर जिला अस्पताल में राज्य स्तरीय पोस्ट कोविड फॉलो-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में हृदय रोग, किडनी रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट से संबंधित रोग) और पल्मनोलॉजी (फेफड़ों से संबंधित रोग) के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ…
Read Moreसुपेबेड़ा में शिविर लगाकर किडनी रोग के पीड़ितों का किया गया इलाज, हर बुधवार को लगाया जाएगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में आज शिविर आयोजित कर किडनी रोग से पीड़ितों का इलाज कर दवाईयां दी गईं। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के विशेषज्ञों और गरियाबंद जिले के आयुर्वेद विशेषज्ञों ने सुपेबेड़ा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित चिकित्सा शिविर में सुपेबेड़ा और आसपास के गांवों के किडनी रोग से पीड़ितों का परीक्षण कर उपचार किया। सभी मरीजों को दवाईयां भी दी गईं। आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुमार दास, डॉ. एस.डी. खिचारिया, डॉ. मनीष पटेल और डॉ. राजकुमार कन्नौजे ने शिविर में मरीजों का…
Read Moreवर्धा से आए प्रतिनिधि मण्डल ने गरियाबंद में नरवा विकास, वन धन औषधि का काम देखा और सराहा
प्रतिनिधि मण्डल में कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता और मीडिया के लोग हैं शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना की सफलता का अवलोकन-अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए महाराष्ट्र के वर्धा जिले के संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल ने गौठानों का अवलोकन करने के साथ-साथ आज गरियाबंद जिले में नरवा विकास के काम का अवलोकन किया। वर्धा से आए संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल में कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता और मीडिया के लोग शामिल हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने गरियाबंद वनमंडल के बंेदकुरा पंचायत…
Read More