समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ / जशपुर सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय द्वारा रायगढ़ प्रवास के दौरान जनदर्शन में दूर दराज से आये ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जाना व उसका समाधान किया। यूक्रेन में फंसे रायगढ़ के युवक युवती एवं उनके परिवार के लोग सांसद महोदया से मिल कर उनकी सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया कि इस विषम परिस्थिति में उन्हें सुरक्षित स्वदेश ले कर आने की जबाबदारी पूर्ण की। जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया के नेतृत्व में मितानिनों एक दल रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती…
Read MoreDay: April 28, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्यों से वैट कटौती की अपील के बाद भाजपा नेताओं द्वारा वैट कम किये जाने की मांग जनता से धोखा है। आज पेट्रोल-डीजल 100 रू. के पार हो गया है। इसका एकमात्र कारण केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी है। वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमत गिरकर 44 डॉलर प्रति बैरल तक पहुॅंच गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Read More10 केंद्रीय मंत्रियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा की जर्जर रिपोर्ट देने के बाद भाजपा नेता दिल्ली तलब, डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं के दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी 15 साल के मठाधीश भाजपा नेताओं के गले में घंटी बांधने में असफल रही है। छत्तीसगढ़ के दौरे में आए मोदी सरकार के मंत्री आकांक्षी जिलों के बारे में जानने से ज्यादा भाजपा की गुटबाजी के बारे में जानकारी एकत्रित कर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की भाजपा से नाराजगी की रिपोर्ट आलाकमान को सौपा हैं। उसके बाद…
Read Moreसहकारी समितियों में जबरन वर्मी कंपोस्ट का मामला : आरबीआई एवं नाबार्ड तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों को राहत दिलाये – अशोक बजाज
किसानों को वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए मजबूर ना किया जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने आरबीआई एवं नाबार्ड को पत्र लिखकर जिला सहकारी बैंकों द्वारा सहकारी समितियों को बिना डिमांड के वर्मी कम्पोस्ट खाद डंप किये जाने का विरोध करते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की है। उन्होंने कहा कि केसीसी ऋण लेने वाले किसानों को जबरिया तीन पैकेट वर्मी कम्पोस्ट खाद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा वर्मी कम्पोस्ट नहीं लेने वाले किसानों को केसीसी ऋण से वंचित किया…
Read Moreरेडी टू ईट मामले में भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम झूठ का हुआ पर्दाफाश कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य – कांग्रेस
महिला स्व सहायता समूह की बहनों का नहीं होगा नुकसान बच्चे को भी मिलेंगे सुपोषण से भरपूर गुणवत्तापूर्ण आहार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेडी टू ईट मामले में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रेडी टू ईट मामले में बच्चों को गुणवत्ता युक्त तथा संतुलित न्यूट्रिशियन वैल्यू के साथ आहार मिले इस हेतु रेडी टू ईट के निर्माण की प्रक्रिया वैज्ञानिक होनी चाहिये। माननीय न्यायलय ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा रेडी टू ईट को बीज…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में नेत्र रोग विभाग में अब मरीजों को मिलेगी उपचार की और नई सुविधाएं नये उपकरणों के साथ, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने नेत्र जांच एवं उपचार की पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव ने नेत्र रोग उपचार के पांच नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में स्थापित इन पांच नए उपकरणों में ग्रीन लेजर, फंडस कैमरा, ए. स्कैन , स्लिट लैंप विद इमेजिंग एवं मॉनिटर युक्त ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव…
Read Moreकलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक, पटवारी लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण- कलेक्टर भीम सिंह
वनाधिकार पट्टा वितरण एवं भू स्वामी हक के कार्य में लाएं तेजी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के सभी विवादित, अविवादित, प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए पटवारियों को प्रतिदिन की निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य करने एवं प्रतिदिन निराकृत प्रकरण का रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व…
Read Moreवित्तीय गड़बड़ी एवं अनुशासनहीनता के आरोप में लिपिक निलंबित, व्याख्याता के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा
संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए आहरण संबंधी कार्यों को संपादित कर रहे थे, लिपिक भी दे रहे थे साथ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर वित्तीय गड़बड़ी एवं अनुशासनहीनता के आरोप में बेलतरा स्कूल के लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी को निलंबित कर दिया गया हैं। वहीं स्कूल के प्रभारी डीडीओ एवं व्याख्याता पी.एल.कुर्रे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा संचालक लोक शिक्षण रायपुर से की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा में वित्तीय गड़बड़ी सहित अनेक शिकायतें की…
Read Moreराज्य सरकार ने जिन 17 हजार महिलाओं से रोजगार छीना उनके लिए क्या व्यवस्था की है ? – विष्णुदेव साय
सरकार ने इन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराए बिना ही इनका रोजगार छीन लिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए कहा है कि रेडी टू ईट मामले में सरकार के फैसले को न्यायालय ने असंवैधानिक नहीं माना है, लेकिन अब राज्य सरकार बताये कि इस योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की करीब 17- 18 हजार महिलाओं को रोजगार देने के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है ? यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि ऐसी संवेदनहीन…
Read Moreभूपेश बघेल बहानेबाजी छोड़ पेट्रोल डीजल पर वैट कम करें – भाजपा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बहानेबाजी छोड़कर छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने पेट्रोल डीजल पर वैट कम करें। देश के आठ राज्यों में पेट्रोल डीजल छत्तीसगढ़ से सस्ता है इसलिए वे सस्ते पेट्रोल डीजल की दुहाई नहीं दे सकते। देश के 22 राज्यों के मुखिया अपने राज्य की जनता के प्रति संवेदनशील हैं इसलिए उन्होंने वैट कम करने से बचने के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की। वैट की दर कम करके जनता को राहत दी है। पड़ोसी राज्य…
Read More