किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारा अभियान : किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं ई-के.वाय.सी सत्यापन हेतु 25 अप्रैल से विशेष शिविर का आयोजन

जिले की 126 सहकारी समितियों में विशेष शिविर का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश एवं भारत सरकार द्वारा प्राप्त ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान‘‘ कार्यक्रम के परिपालन में जिले में अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी) की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे कृषक जिनका ई-के.वाय.सी सत्यापन नहीं हुआ है, उनके लिए ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं 25 अप्रैल से 1 मई तक जिले के 126 सहकारी समितियो में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में 10 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांसफर में दुर्ग आने वाले अधिकारियों को आवास आबंटित होने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी। इस हॉस्टल में 54 आवास बने हैं, जिसमें बेडरूम, ड्राईंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा हैं। यहां 6 स्टॉफ क्वाटर भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग शहर को दी 140 करोड़ रूपए की लागत वाली अमृत मिशन योजना की सौगात, 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की होगी आपूर्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में अमृत मिशन फेस-1 का लोकार्पण किया। अमृत मिशन फेस-1, 140 करोड़ रुपये लागत वाली इस योजना से 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना के अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर नगर निगम दुर्ग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोकार्पण के…

Read More

टेनिस कोर्ट में सर्विस शॉट मुख्यमंत्री का, महापौर ने किया सामना : मुख्यमंत्री ने स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई के स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने टेनिस का रैकेट थामा और टेनिस के कुशल खिलाड़ी की तरह सर्विस शाट लगाया। उनके सामने महापौर श्री नीरज पाल थे। इस मौके पर चर्चा में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि दुर्ग-भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। हमने खेल अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा है। दुर्ग-भिलाई से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश भर में अपना नाम कमाया है।…

Read More

मलेरिया दिवस पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया जाएगा दिल्ली में सम्मानित

मलेरिया के मामलों में छत्तीसगढ़ में 62.5 प्रतिशत की आई गिरावट मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान से प्रदेश में एपीआई में भी बड़ी गिरावट, 2018 में 2.63 की तुलना में 2021 में 0.92 राज्य में 5 चरणों में 87 लाख 84 हजार से अधिक लोगों की हुई मलेरिया जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। केेन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…

Read More

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार, मुख्यमंत्री ने दुर्ग में सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण

जिला अस्पताल में 7 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किया गया है सर्जिकल विंग हमर लैब में मरीजों को कम कीमत पर उपलब्ध होगी टेस्ट की सुविधा: 50 लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई है हमर लैब समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सर्जिकल विंग और हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमर लैब के प्रारंभ होने से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। यहां किये जाने वाले…

Read More

चिटफंड कंपनी सांई प्रकाश प्रापर्टी डेव्हलपमेंट लिमिटेड की संपत्ति होगी कुर्क, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया अंतःकालीन आदेश

आम जनता को अधिक ब्याज देने, कम समय में धन दोगुना करने का झांसा देकर विभिन्न लोक लुभावनी योजना बताकर निवेशकों से कपटपूर्वक राशि जमा कराई गई थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चिटफंड कंपनी सांई प्रकाश प्रापर्टी डव्हलपमेंट लिमिटेड कंपनी की संपत्ति जल्द ही कुर्क की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस संबंध में अंतःकालीन आदेश जारी किया है। चिटफंड कंपनी की रायपुर के जी.ई रोड छत्तीसगढ़ ऑटो केयर के पास की भूमि पर निर्मित दो मंजिला भवन के द्वितीय तल का स्थित दुकान, टिकरापारा प.ह.नं.114…

Read More

हॉकी के प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री का तोहफा, दुर्ग में बनेगा एस्ट्रोटर्फ, दुर्ग निगम के कार्यों के लिए दस करोड़ रुपए की घोषणा भी की मुख्यमंत्री ने

जिला प्रवास के दौरान गंज मंडी में हुए लोकार्पण भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री ने की घोषणा जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने 223 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/ दुर्ग हॉकी के प्रेमियों के लिए दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ की घोषणा आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। मुख्यमंत्री ने गंज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबा अंजुम की तरह ही हाकी की अन्य प्रतिभाएं भी दुर्ग जिले में निखरे, इसके लिए एस्ट्रोटर्फ आवश्यक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दुर्ग निगम…

Read More

श्री खरे उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलसचिव नियुक्त

 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा राम लखन खरे ,संयुक्त संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन संस्था, गोधन न्याय सेल मंत्रालय, नवा रायपुर को   महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग का प्रथम कुलसचिव नियुक्त किया गया है । उक्त आशय का आदेश राज्यपाल के उप सचिव द्वारा जारी कर दिया गया है। श्री खरे का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

Read More

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ राज्य की ओपन स्कूल परीक्षा की तिथि में हुआ संशोधन, नई तिथि जानने पढ़े जारी सूचना….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित परीक्षा दिनांक 30 अप्रैल 2022 के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाली दिनांक 30 अप्रैल 2022 की परीक्षा की तिथि कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व समय सारणी के अनुसार हाई स्कूल परीक्षा विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा तिथि संशोधित होकर 4 मई 2022 बुधवार घोषित की गई है। उपरोक्त तिथि के अतिरिक्त अन्य तिथियों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व में जारी की गई समय सारणी के अनुसार यथावत आयोजित की जायेगी पढ़े संशोधन की…

Read More