आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने आज पुलिस लाइन स्थित कल्याणकुन्ज वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर रामकृष्ण कश्यप,डॉक्टर स्मिता कश्यप, श्रीमती रुक्मिणी कश्यप व उनके स्टॉफ ने 55  महिला पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। इस मौके डॉक्टर कश्यप ने कहा कि वृद्धाश्रम के जो भी बुजुर्ग किसी भी बीमारी से परेशान हैं उनके हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका अरुणिमा मिश्रा,अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, हिमांशु कश्यप,…

Read More

ब्रेकिंग: शिकायत के बाद बदले गये ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष, अब इनकों बनाया गया नया केन्द्राध्यक्ष, देखें आदेश….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन रायपुर के पत्र के अनुसार शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को ओपन स्कूल हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है तथा संस्था के प्रमुख एम एस राठौर प्रभारी प्राचार्य को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शिकायत प्राप्त होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा परीक्षा केन्द्राध्यक्ष बदले जाने का आदेश आज 8 अप्रैल 2022 जारी किया गया। इस आदेश में संस्था के ही व्याख्याता दौलत राम पटेल को नया केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व केन्द्राध्यक्ष को नये केन्द्राध्यक्ष…

Read More

मायाली में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग कैम्प का हुआ समापन

भविष्य में साहसिक कार्यों, आपदा प्रबंधन के समय लोगों की मदद करने में एडवेंचर की यह बेसिक ट्रेनिंग मददगार साबित होगी :-पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल हिमालयन रेंज में होने वाले बेसिक ट्रेनिंग जशपुर में हो रही है यह जशपुर का सौभाग्य है:पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल विपरीत परिस्थितियों में एडवेंचर की बेसिक ट्रेनिंग ही काम आएगी :एस.पी. विजय अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मयाली नेचर पार्क के सती घाट में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग कैम्प के समापन समारोह पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम का…

Read More

कुनकुरी में हुई आगजनी की घटना में आग बुझाने वाले साहसी युवाओं एवं पुलिसकर्मियों को माध्यम एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल रूलर ऑर्गेनाइजेशन ने किया सम्मानित

मयाली नेचर कैम्प में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के कर कमलों से प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विगत दिनों कुनकुरी  में हुए भीषण आगजनी की घटना में स्थानीय व्यवसायी शिवकुमार बंग के छोटे भाई श्यामसुंदर बंग की पत्नी रचना बंग की दम घूँटने तथा जलने से मृत्यु हो गयी थी वहीं दुकान मकान में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. इस भीषण आग पर काबू पाने साहसी युवकों को माध्यम एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल & रूलर ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें सम्मानित किया. मयाली नेचर कैम्प में…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस विभाग और नगर सेना के जवानों को किया सम्मानित, कुनकुरी के प्लाईवुड व कपड़ा दुकान में आग पर काबू पाने में जवानों ने किया बेहतर प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में विगत 05 अप्रैल 2022 को कुनकुरी विकासखण्ड पूजा प्लाईवुड में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग और नगर सेना के जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए आग पर काबू पाया गया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने सभी जवानों को प्रस्थिति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर…

Read More

जशपुर जिले में बाल विवाह की रोकथाम तथा त्वरित कार्यवाही हेतु बनाया गया कंट्रोल रूम, विभिन्न पालियों में लगाई गई अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आगामी 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी एवं 03 मई 2022 को अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह की पूर्णतः रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही हेतु कंट्रोल रूम का निर्माण और टास्क फोर्स का गठन कर विभिन्न पालियों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।जिसके अंतर्गत 10 अप्रैल एवं 03 मई 2022 को प्रातः 7.30 से 12.30 बजे तक कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सतेंद्र सिंह मोबाईल नंबर 9340113166…

Read More

सड़क दुर्घटना: प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना के मामलें में बगीचा तहसील के ग्राम बासाडीह सरईपानी निवासी परनालियुस पिता फ्रांसिस की मृत्यु 30 जुलाई 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती जिवन्ती तिर्की हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

Read More

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मुश्किल समय में आर्थिक संबल प्रदान कर रही – हितग्राही सरजू राम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है। भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली राशि उनके लिए मुश्किल समय में आर्थिक मदद देने का काम कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के हितग्राहियों को योजनांतर्गत पहली एवं दूसरी किश्त के रूप में दो-दो हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। योजना से लाभान्वित हितग्राही जनपद पंचायत मनोरा के श्री सरजू राम ने बताया  कि वे भूमिहीन है। उनके परिवार में उनकी पत्नी सहित दो…

Read More

मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जशपुर जिले के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत् बगीचा नगर पंचायत के सभी वार्डो के लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ की गई है। अब दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध हो गया है। बगीचा के सीएमओ ने श्री निलेश केरकेट्टा ने बताया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सभी वार्डो में लोगों को खून जांच, थायराईड, मलेरिया, टायफाईड के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम बालाछापर, मनोरा, सामरबार, बनकोम्बो, काडरो, दोकड़ा, में लगाया गया विकासखण्ड स्तरीय जन चौपाल शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर  रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले के आम नागरिकों के लिए विकासखण्ड स्तरीय जन-चौपाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का गंभीरता निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर, मनोरा विकासखण्ड में, बगीचा विकाखण्ड के सामरबार, कुनकुरी विकासखण्ड के बनकोम्बो, पत्थलगांव विकासखंड काडरो और कांसाबेल विकासखण्ड के दोकड़ा में शिविर लगाया गया। पत्थलगांव  विधायक श्री रामपुकार ने दोकड़ा और काँसाबेल में जन-चौपाल शिविर का शुभारंभ किया गया और आमजनों को…

Read More