छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, देश का पहला राज्य जहां उपचार के लिए मिल रही है 20 लाख रूपए तक की राशि

बड़ी संख्या में किडनी, लीवर एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिल रहे हैं आवेदन 30 माह में 2429 मरीजों को मिला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ योजना के तहत अब तक 43 करोड़ 30 लाख रूपए की दी जा चुकी है स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च को बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 1 जनवरी 2020 से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई।…

Read More

मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी श्री शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी श्री हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। मंदिर का निर्माण श्री…

Read More

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी हो रहे हैं सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर  छत्तीसगढ़ पुलिस एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में राज्य के थानों में पदस्थ विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु  दो दिवसीय कार्यशाला (30 जून एवं 01 जुलाई, 2022) का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा किया गया। कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से 140 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। जिन्हें बच्चों से संबंधित कानून, कानूनों में हुए संशोधन एवं बाल हितैषी थानों का सुगमतापूर्वक संचालन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया…

Read More

हाट बाजार क्लिनिक के शिविरों की टाईमिंग का करें प्रचार-प्रसार, राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

एक ही प्रजाति के फलदार पौधों का एक स्थान पर करें रोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत शिविरों की टाइमिंग का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर होना चाहिए, इसके लिए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारे की पंजी बनाने और उसे अद्यतन करते रहने के निर्देश दिए। बंदोबस्त…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 80.19 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याे की सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज नई लेदरी हसदेव रेस्ट हाउस में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुल 80 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत के 25 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया, जिनमें 66 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के 17 कार्यों का  लोकार्पण तथा भूमिपूजन 13 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 08 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और श्री गुलाब कमरो भी उपस्थित थे। लोकार्पण के…

Read More

जशपुर जिला पुलिस द्वारा समंस, वारंट तामीली हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान, दो दिनों में कुल 365 समंस, 137 जमानती वारंट, 13 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील

पुलिस टीम द्वारा अभियान के दूसरे दिवस दिनांक 29 जून 2022 को 82 समंस, 29 जमानती वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील,  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न न्यायालय से सम्बन्धित समंस, जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे, जिसे टीम बनाकर दिनांक 29 जून 2022 को अभियान चलाकर तामील कराया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-19, जमानती वारंट-05, चौकी लोदाम समंस-07, थाना दुलदुला समंस-05, जमानती वारंट-02, थाना कुनकुरी समंस-05, जमानती वारंट-06, गिरफ्तारी वारंट-01, थाना तपकरा गिरफ्तारी वारंट-01, थाना…

Read More

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज 12 हजार 117 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.04 प्रतिशत,

आज 29 जून की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.04 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 12 हजार 117 सैंपलों की जांच में 126 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के 16 जिलों से 126 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया. प्रदेश के 08 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही तथा 03 जिले…

Read More

यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के गाईडलाईन के अनुसार स्कूली वाहनों के कैंप का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के गाईडलाईन के अनुसार स्कूली वाहनों का कैंप का आयोजन किया गया जिले भर से आये 76 स्कूली बसों एवं वाहनों का मैकेनिकल परीक्षण एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। वाहनों के चालकों , हेल्फर का नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेसर एवं सुगर परीक्षण मेडिकल टीम के द्वारा किया गया। स्कूली वाहनों में आवश्यक सुरक्षा यंत्र, रिफ्लेक्टर, खिड़कियो में जाली, सीसीटीव्ही कैमरा, अग्निशमन यंत्र, फास्टेड बाक्स, जीपीएस, आपातकालीन खिड़की, आदि का परीक्षण…

Read More

बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को चंद घंटे में पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

जमीन संबंधी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या आरोपी दिलहरण साहू के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 436/22 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम पिसौद में दो भाईयों के मध्य संपत्ति विवाद के कारण एक भाई की हत्या होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा की मृतक दिलेराम साहू का शव पड़ा हुआ था। शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 436/22 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में…

Read More

जिला अस्पताल जांजगीर से उपचार के दौरान फरार बंदी को थाना जांजगीर द्वारा गरियाबंद से किया गया गिरफ्तार

दिनांक 28.06.22 को गरियाबंद से किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 08.06.22 को सोनू साहू जेल पहरी जिला जेल जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट कराया कि बंदी दुर्गा प्रसाद साहू को ईलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले गये थे जो ईलाज के दौरान फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बंदी दुर्गा प्रसाद साहू के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 384/22 धारा 224 पंजीबद्ध कर फरार बंदी की पता तलाश की जा रही थी। पतासाजी के दौरान बंदी दुर्गा प्रसाद साहू गरियाबंद में रहने की…

Read More