लंबे समय से फरार 3 वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्तारी के डर से थे फरार

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस थाना जैजैपुर के अपराध क्रमांक 38/18 धारा 294,506,323,34 भादवि के आरोपी सागर निराला निवासी कुरदा जो लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी के घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी सागर निराला को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार थाना जैजैपुर के अपराध क्रमांक 80/20 धारा 294,506,323,34 भादवि के फरार आरोपी गंगाराम टंडन…

Read More

नौकरी लगाने के नाम से 13 लाख पचास हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध 496/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थिया श्रीमती सीमा वस्त्राकार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 न्यू चंदनियापारा जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करूणा शर्मा निवासी आर 01 फेस 03 रामा लाईफ सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर जो कि सन् 2017- 2018 में जांजगीर चंदनियापारा में अपने पति स्व0 राजीव नयन शर्मा के साथ मिलकर विजन इंस्टीट्यूट चला रही थी। सन् 2019…

Read More

किसानों से वादा कर धोखा देना भाजपा का चरित्र : सीएम भूपेश बघेल की सरकार किसानों को धान की जो कीमत दे रही है वह किसी भी भाजपा शासित राज्य में नहीं मिल रहा है –

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भूल रही है की केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश का किसान सबसे ज्यादा हताश और परेशान है तीन काले कृषि कानून के खिलाफ 14 माह से अधिक देशभर के किसान दिल्ली के सड़कों में बैठकर आंदोलन किए 700 किसानों की शहादत हो गई दुर्भाग्य की बात है भाजपा नेताओं ने किसान आंदोलन…

Read More

सेहत : संयमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बचाता है कई बीमारियों से

कीटनाशक, प्रदूषण, मोटापा तथा शारीरिक श्रम व व्यायाम की कमी भी जीवन-शैली से जुड़े रोगों के लिए जिम्मेदार मधुमेह, उच्च रक्तचाप व हृदय रोगों के बचने के लिए वसायुक्त खाद्य पदार्थों, जंक-फूड, कोल्डड्रिंक्स, मांसाहार, मद्मपान और धूम्रपान से करें परहेज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आधुनिक जीवन-शैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण एक बड़ी आबादी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रही है। किशोर और युवा भी इनकी चपेट में आ रहे हैं। जीवन-शैली से जुड़े इन रोगों के लिए मुख्यतः अनुवांशिक, हमारी खानपान से…

Read More

केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर  कर्मचारियों की ऐतिहासिक महारैली सफल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं  सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक पांच दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल का अंतिम दिन आज 29 जुलाई को महारैली का आयोजन किया गया । यह रैली धरना स्थल। रणजीता  स्टेडियम से प्रारम्भ होकर महाराजा चौक – बस स्टैंड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।  रोजी रोटी की लड़ाई में महारैली में जशपुर ज़िले के…

Read More

जशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।कलेक्टर ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्रों से संपर्क कर निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों को सम्मान निधि की अगली किस्त की राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। सत्यापन प्रक्रिया…

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का करा सकते है बीमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2022 में कृषकों को बीमा आवरण में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ाकर दिनांक 31 जुलाई 2022 किया गया है।कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि कृषकों को खरीफ फसल हेतु बीमा आवरण में सम्मिलित होने के लिए अब केवल 01 दिवस शेष है। वर्तमान में जिले में कुल 21493 आवेदनों के कुल 10168 हेक्टेयर रकबा का बीमा किया गया है। अद्यतन कुल कृषक प्रीमियम राशि 66.57 लाख रुपये है।प्रधानमंत्री फसल बीमा…

Read More

फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ नोटिस : महिला नसबंदी हेतु निर्धारित प्रकरण से अधिक प्रकरण भेजने पर जारी हुआ नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी हेतु प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने हेतु विकासखण्डों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखण्ड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी हेतु जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश एवं चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त हेतु फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ…

Read More

कुनकुरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा के जीर्णोद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी  से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण भवन की मरम्मत हेतु प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति सहित तैयार कराकर बीईओ कुनकुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों स्कूल भवनों के जीर्णाेद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शाला घटमुण्डा हेतु 5 लाख 28 हजार एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा हेतु 8 लाख 26…

Read More

हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखंड के नगरीय क्षेत्र में एसडीएम एव सीएमओ बगीचा व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व मनाया गया। साथ ही गौठान एवं मुक्तिधाम सहित आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण भी किया गया। हरेली के अवसर पर बगीचा के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा रामकृष्ण आश्रम परिवार के सहयोग से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही अपनी कला को प्रदर्शन किया।

Read More