ट्रैक्टर नांगर चोरी करने वाले फरार चोर को पुलिस द्वारा दबोचा गया, प्रकरण में सम्मिलित 03 आरोपियो को पूर्व में भेजा गया है न्यायिक रिमांड में

फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी मणीन्द्र पाल कुर्रे निवासी खिसोरा  ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह  खेती किसानी करता है दिनाँक 25.07.22 को 09 नास वाले नांगर को ट्रैक्टर से निकालकर अपने घर के सामने रोड किनारे रखा था और रात्रि 08 बजे सोने चला गया सुबह 6.30 बजे उठकर देखा तो नांगर को  कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 326/22 धारा 379…

Read More

पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी का पर्दाफाश करने एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मनित

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 31.07.22 को चोरी के मुख्य सरगना अमृत पटेल एवं उसके सहयोगी नागेन्द्र पटेल को एम्बुश लगाकर कोरबा से जांजगीर आने वाले रास्ते में घात लगाकर पकड़ा गया जिनके द्वारा थाना सारागांव क्षेत्र के अतिरिक्त थाना अकलतरा, जैजैपुर एवं सक्ती क्षेत्र…

Read More

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवशयक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बैठक में मुख्य रूप से लंबित अपराधों का निराकरण, लंबित चालानों का शीघ्र न्यायालय पेश करने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित त्वरित कार्यवाही करने, मर्ग मामलों को अनाश्यक लंबित नहीं रखने एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अनिल सोनी अति0पुलिस अधीक्षक, मो0 तस्लीम आरिफ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती, लीलाशंकर कश्यप, अनु.अधि.पुलिस चांपा, श्रीमती सविता दास वैष्णव उप पुलिस अधीक्षक अजाक संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक(यातायात) एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी सहित कार्यालयीन स्टाफ सम्मिलित रहे।…

Read More

डायल-112 में पवित्रता, स्नेह एवं सद्भावना का प्रतीक रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिला रायपुर आज दिनांक 10.08.2022 को छत्तीसगढ़ डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में पुलिस अधीक्षक डायल 112 डाॅ. संगीता पीटर्स की उपस्थिति में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों द्वारा डायल 112 पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर रक्षा बंधन त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री के-पी-एस- धुर्वे, रक्षित निरीक्षक रवि उपाध्याय, निरीक्षक संतोष शुक्ला उप निरीक्षक राजेश शाही , रजनीश कौशिक एवं डायल 112 के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Read More

प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने कीचड़ से लथपथ होकर जाँची मशरूम उत्पादन की सत्यता, महिलाओं को गौठान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

बलौदा ब्लॉक के महुदा और औरईकला गौठान का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ शासन के गृह, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री धनजंय देवांगन ने आज बलौदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम महुदा और औरईकला में गौठान का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका के साधन विकसित करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुर्गी और मत्स्य पालन की गतिविधियों को नजदीक से देखने के पश्चात जब प्रभारी सचिव श्री देवांगन ने एक समूह की महिलाओं से मशरूम…

Read More

प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले,यह सुनिश्चित की जाएः प्रभारी सचिव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), जनपद सीईओ, तहसीलदारों और जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि किसी भी योजना या प्रकरण पर कार्यवाही करने की प्रक्रिया ही पर्याप्त नहीं है, जरूरतमंद या पीड़ित व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की क्रियान्वयन कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम कभी यह न सोचे कि यह हमारे…

Read More

संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में जिले को मिले कुल 22 पदक : स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 8 अगस्त को जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग के सात जिलों की टीम सम्मिलित हुई। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले की जूडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 4 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीते। जूडो टीम मे सम्मिलित 5 खिलाड़ी शास. पूर्व माध्य. विद्यालय ढोरला, 15 खिलाड़ी शासकीय उच्च माध्य. विद्यालय ढोरला और 2 खिलाड़ी शासकीय बालक उच्च. माध्य. विद्यालय बलौदा के है।…

Read More

कलेक्टर ने लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए मोहारा स्थित शिवनाथ नदी एनिकट, बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड का किया मुआयना

मोहारा में शिवनाथ नदी के जल स्तर पर नजर बनाए रखने एवं मॉनिटरिंग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए मोहारा स्थित शिवनाथ नदी एनिकट, बसंतपुर स्थित जिला चिकित्सालय, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोहारा में शिवनाथ नदी के जल स्तर पर नजर बनाए रखें। ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए एसडीएम, तहसीलदार एवं टीआई…

Read More

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का किया गया निर्माण

राष्ट्रीयता की भावना के साथ उल्लास की अभिव्यक्ति के रूप में उत्साह एवं खुशी के माहौल में आजादी का जश्र मनाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का निर्माण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी एवं श्रीमती निष्ठा पाण्डेय ने तिरंगे का वितरण किया गया। राष्ट्रीयता की भावना के साथ उल्लास की अभिव्यक्ति के रूप में उत्साह एवं खुशी के माहौल में आजादी का…

Read More

कलेक्टर ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की : नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम आधिपत्य लें – कलेक्टर

गोधन न्याय योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करें टीकाकरण के लिए पूरी ऊर्जा एवं क्षमता से करें कार्य मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सीएमओ से कहा कि नगरीय निकायों में गौठानों के लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर अग्रिम अधिपत्य लें। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट के बिक्री…

Read More