बलौदा में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, अप-डाउन करने वालों को दी हिदायत गौठान, धन्वंतरि मेडिकल दुकान, स्कूल और अस्पताल का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बलौदा ब्लॉक में दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जनपद पंचायत में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जनपद की सब इंजीनियर से कार्यों की सूची और प्रगति के विषय में सवाल किया तो जानकारी से असंतुष्ट कलेक्टर ने उनसे पूछा कि आप मुख्यालय में रहते हो या नहीं। कलेक्टर…
Read MoreDay: August 3, 2022
राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश, एफसीआई में चावल जमा नहीं करने पर होगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज राइस मिल संचालकों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वे भारतीय खाद्य निगम में लक्ष्य अनुसार समय पर चावल का लॉट जमा करें। समय पर चावल नहीं करने वाले राइस मिलर्स के विरूद्ध ब्लैक लिस्टिंग सहित अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। कलेक्टर सभाकक्ष में मिलर्स संचालकों की बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने निर्देशित किया कि एफसीआई में प्रतिदिन 55 लॉट चांवल जमा करना है। जिले में 15 सितम्बर तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने राइस…
Read Moreअवैध नशे के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 किलो गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
सायबर सेल एवं चौकी मानिकपुर की संयुक्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान प्रारंभ किया गया है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से मिले निर्देश के पालन में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । श्री संतोष सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कोरबा के विभिन्न इलाकों में गांजा बिक्री कर रहे हैं । सूचना पर कार्यवाही हेतु श्री संतोष सिंह द्वारा…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी रहे कोरबा प्रवास पर, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र , कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र एवं नशा मुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ
निजात रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भारत विकास परिषद संस्था के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य कैंप करीब 300 पुलिस परिवार का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण क्राइम मीटिंग लेकर दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी आज दिनांक 2 अगस्त 2022 को एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे , कोरबा प्रवास के दौरान रक्षित केंद्र कोरबा में भारत विकास परिषद संस्था द्वारा पुलिस परिवार के लिए आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सम्मिलित हुए ,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब 300 महिला पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण…
Read Moreदेश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच रही जशपुर की नाशपाती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नाशपाती का स्वाद देश की राजधानी दिल्ली को पसंद आ रहा है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश, रांची समेत देश के विभिन्न राज्यों में जशपुर की नाशपाती खरीदी जा रही है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध जशपुर के दूरस्थ अंचलों के किसान अपने खेतों में साग-सब्जी के अलावा नवीन पद्धति से चाय, काजू, टमाटर, मिर्च, आलू की भी अच्छी खेती कर रहे हैं। यहां के बगीचा विकासखंड के पठारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाशपाती…
Read Moreघर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी सुखलाल राम को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी किया हुआ तीन मोबाईल हैण्डसेट आरोपी से किया गया जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
थाना जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/2022 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 03 अगस्त 2022 को प्रार्थी रामकेश्वर यादव उम्र 26 साल निवासी मधुवनटोली जशपुर ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.07.2022 की रात्रि घर में खाना खाकर 10:30 बजे सो गया था और अपने तीन मोबाईल Oppo, Realme एवं i-Phone टेबल में रखा था, तीनों का कुल कीमत रूपये 69,500/- है। दिनांक 31.07.2022 की सुबह 6:00 बजे उठकर देखा तो टेबल पर तीनों मोबाईल फोन नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को बड़ी सफलता: प्रदेश में 3 साल में 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से बाहर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में कुपोषण की दर
6.4 प्रतिशत कम होकर 31.3 प्रतिशत हुई महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ देखभाल से मिले सकारात्मक परिणाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कुपोषण मुक्ति के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन सालों मेें प्रदेश के लगभग दो लाख 11 हजार बच्चे कुपोषण के चक्र से बाहर आ गए हैं। जबकि वर्ष 2019 में इस अभियान के शुरू होते समय कुपोषित बच्चों की संख्या 4 लाख 33 हजार थी। इस प्रकार कुपोषित बच्चों की संख्या…
Read Moreआवास एवं पर्यावरण मंत्री ने बोड़ला के 62 परिवारों को किया आवासी पट्टे का वितरण
स्वच्छता कार्य के लिए 7 महिला समूहों को ई-रिक्शा वितरित समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हो रहे कार्य : श्री अकबर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री और कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिला अंतर्गत बोड़ला नगर पंचायत के 62 परिवारों को आवासीय पट्टा तथा 7 हितग्राहियों को ई-रिक्शा का वितरण कर लाभान्वित किया। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार द्वारा जरूरतमंदों को आवासीय पट्टा प्रदान करने विशेष अभियान चलाया…
Read Moreगौठान में मिर्च की खेती कर महिलाएं हो रही मालामाल, कमाया एक लाख 80 हजार रूपए का मुनाफा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरूवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजनांतर्गत बाड़ी विकास से बलरामपुर जिले की स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में सामुदायिक रूप से मिर्च की खेती कर रहे है। समूह ने अभी तक पौने दो लाख रूपए से अधिक का मुनाफा कमा लिया है। जिले के टिकनी गौठान की निराला एवं गुलाब महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान के लगभग 1.50 एकड़ भूमि में मिर्च की खेती की जा रही है। खेती प्रारंभ करने के पूर्व उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा अच्छी पैदावार…
Read Moreमोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को बागबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड जशपुर में किया गया है पेश
थाना-बागबहार में अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 31 जुलाई 2022 को प्रार्थी घनश्याम यादव निवासी छातासरई ने थाना-बागबहार में लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि प्रार्थी का चिकनीपानी तिराहा में मोबाइल दुकान है, दिनांक 30 जुलाई 2022 को शाम 07:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। कुछ दिन पूर्व प्रार्थी के मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी जिस कारण प्रतिदिन रात्रि करीब 11-12:00 बजे दुकान चेक करने जाता था। दिनांक 30 जुलाई 2022 के रात्रि…
Read More