वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ जशपुर पुलिस ने नवपदस्थापना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली के लिए दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 04 अगस्त 2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (IPS) के द्वारा कार्यमुक्त करते हुए उन्हें जिला मुंगेली के लिए मिली नवपदस्थापना हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रीमती पाण्डेय के 11 महीने के कार्यकाल में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष बल देकर त्वरित निराकरण, बालक–बालिका की दस्तायाबी के साथ पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए अभिव्यक्ति एप में जशपुर पुलिस…
Read MoreDay: August 5, 2022
तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव निलंबित..देखें आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालन सुनील कुमार जैन ने मनीराम यादव, (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा विकासखण्ड दुलदुला जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है उनके विरूद्ध मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों द्वारा में प्रदान की गई राशि में से 8 प्रतिशत लिये जाने तथा न दिये जाने पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र, सीडी सहित समक्ष में प्रस्तुत की गई है मनीराम…
Read Moreमोहन मरकाम ने भेजा मोहन भागवत को तिरंगा, संघ मुख्यालय नागपुर में फहराने के लिये भेजा खादी का तिरंगा
आजादी के बावन सालों तक संघ ने नहीं फहराया तिरंगा – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज संघ प्रमुख मोहन भागवत को खादी निर्मित तिरंगा कुरियर के माध्यम से भेजा है। महंगाई के खिलाफ आज के धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय में फहराने के लिये खादी के कपड़े से बना तिरंगा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अगस्त…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का किया निरीक्षण
6 माह की बच्ची नवशीन का वजन एवं ऊँचाई मापकर पोषण स्तर की ली जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के चीर बगीचा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित वजन त्यौहार का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का लिए जा रहे वजन एवं ऊंचाई मापन का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री अरुण पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 अगस्त तक औसत वर्षा 580.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.9 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 333.0 मिमी, मनोरा में 376.2 मिमी, कुनकुरी में 371.9 मिमी, दुलदुला में 307.5 मिमी, फरसाबहार में 294.7 मिमी, बगीचा में 393.8 मिमी, कांसाबेल में 283.1 मिमी, पत्थलगांव में 337.6 मिमी…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जशपुर कलेक्टर ने दी आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी 9 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस तथा मोहर्रम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, समस्त एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में विश्व आदिवासी दिवस एवं मोहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु पर्व के दौरान कानून…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: राजस्व प्रकरणों को गंभीरता से निराकृत करने के दिए निर्देश
प्रकरणों का समय पर निराकरण होने से लोगों को मिलता है संतोष-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का गंभीरता से समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं वन विभाग के एसडीओ उपस्थित थे। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के सभी दर्ज, निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति, अपील प्रकरणों की…
Read Moreस्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22: राज्य स्तर पर जिले के 5 शाला व जिले स्तर पर 38 शालाओं को किया जाएगा सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समग्र शिक्षा जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 अंतर्गत जशपुर जिले के 38 शालाओं को जिला स्तरीय एवं 05 शालाओं को राज्य स्तरीय पर पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त पुरस्कार 15 अगस्त 2022 को पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों का चयन कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में किए गए विभिन्न उपलब्धियों के आधार पर किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित शाला में दुलदुला विकसखंड के शासकीय माध्यमिक शाला दुलदुला, कुनकुरी विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला…
Read Moreजशपुर कलेक्टर के निर्देश पर 60 वर्षीय भोला को तत्काल मिला वृद्धा पेंशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जशपुर विकासखण्ड के सरडीह निवासी श्री भोला राम का 60 वर्ष पूर्ण होने पर तत्काल वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया गया। विगत दिवस कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग को भोला का वृद्धा पेंशन स्वीकृत करने के सख्त निर्देश दिए थे। उम्र के इस पड़ाव में भोला को अब हर माह वृद्धा पेंशन मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
Read Moreआबकारी विभाग जशपुर द्वारा अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले के खिलाफ की जा रही कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत कदमटोली में एक महिला द्वारा मदिरा विक्रय किया जा रहा था। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के मकान के शयन कक्ष से 18 लीटर व 1 लीटर खरीदी की हुई हाथ भट्टी शराब कुल 19 लीटर जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा, आबकारी…
Read More