शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता- कलेक्टर श्री मिततल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली गई। उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर उचित क्रियान्वयन कर आम जन को लाभान्वित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीईओ…
Read MoreDay: October 7, 2022
जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने आज जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. मित्तल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री मित्तल रायपुर, रायगढ़ एवं महासमुंद जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्वों का निष्ठापूवर्क एवं कुशलता से निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही कलेक्टर श्री मित्तल नवम्बर 2018 से अक्टूबर 2019 तक…
Read Moreवर्षा अपडेट जशपुर: जिले में 01 जून से अब तक 1060.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1060.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1066.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1170.5 मिमी, मनोरा में 1043.3 मिमी, कुनकुरी में 1166.6 मिमी, दुलदुला में 987.4 मिमी, फरसाबहार में 835.0 मिमी, बगीचा में 1184.0 मिमी, कांसाबेल में 924.1 मिमी, पत्थलगांव में 1039.1 मिमी…
Read More36 वें राष्ट्रीय खेल : छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मध्यप्रदेश की टीम को 2-1 से हराया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 36 वें राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए अब तक 2 गोल्ड सहित 7 पदक जीतेे हैं। आज हुए महिला सॉफ्ट टेनिस के मुकाबले मंे खिलाडियों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में आज राज्य की महिला सॉफ्ट टेनिस टीम ने मध्यप्रदेश की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की…
Read Moreबस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, बस्तर में चहुंमुखी विकास के योगदान में फाइटर्स की महत्ती जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री बघेल
बस्तर फाइटर्स की नियुक्ति के साथ ही बस्तर में शांति-सुरक्षा और विकास के नए युग की हुई शुरुआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के लालबाग स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बस्तर फाइटर्स के नवनियुक्त आरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर में शांति-सुरक्षा के साथ बस्तर के चहुंमुखी विकास में योगदान देना फाइटर्स के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी और पूरा विश्वास है कि बस्तर के युवा इस जिम्मेदारी…
Read Moreमोबाईल दुकान से नगदी रकम एवं मोबाईल की चोरी करने वाले दूसरे आरोपी मुनमुन भगत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम तीन हजार रूपये को किया जप्त, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
प्रकरण का अन्य आरोपी मुकेश कुमार पटेल को पूर्व में दिनांक 04 अक्टूबर 2022 को चौकी कोतबा पुलिस ने किया था गिरफ्तार, चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 102/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की लगातार पता-तलाश जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल अग्रवाल ने दिनांक 17 जुलाई 2022 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसका मेन रोड कोतबा में मोबाईल दुकान स्थित है। उक्त दुकान…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ, जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल है।
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब के बिलियर्ड्स कोर्ट में हाथ आजमाया मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया दोपहर भोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब का अवलोकन कर क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने बिलियर्ड्स में भी हाथ आजमाया। वहीं विजिटर्स बुक में मुख्यमंत्री ने संदेश देते हुए लिखा कि “क्लब की स्थापना 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बधाई…
Read Moreमुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में हुए शामिल, आदिम परंपराओं और विरासत के संरक्षण हेतु सरकार कटिबद्ध – भूपेश बघेल
मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक सदस्यों को पोशाक के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा तोकापाल शासकीय महाविद्यालय का नामकरण शहीद हरचंद तथा शासकीय महाविद्यालय बकावंड का नामकरण जरकरण भतरा के नाम से करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में आज भी आदिम परंपराओं की खूबसूरती है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों का प्रदेश है यही इसकी सबसे बड़ी सुंदर पहचान है। बस्तर दशहरा, बस्तर अंचल की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसे यहां के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगांव में स्थापित इमली प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर/रायपुर मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव में इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, स्थानीय विधायक श्री राजमन बेंजाम, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री चंदन कुमार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संयंत्र का अवलोकन किया और संयंत्र के स्वामी से इसकी तकनीकी, क्षमता एवं आवश्यक मानव संसाधन…
Read More