जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर ने फिर से किया सघन दौरा, बासिंग, कोहकामेटा से लेकर सूदूर ओरछा, छोटेडोंगर भी पहूंचे कलेक्टर, इस बार बनायें गये हैं कुल 16 धान खरीदी केन्द्र

निर्माणाधीन चबूतरों एवं शेड का गुणवत्ता सहित समय सीमा में पूर्ण कराने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर आज कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संबंधित अधिकारियों के अमले के साथ जिले सभी धान खरीदी केन्द्रों का पुनः निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को धान खरीदी के पूर्व ही सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिये। इस कड़ी मे उन्होने सर्व प्रथम वे बासिंग एवं सोनपुर पहुंचे जहां निर्माणाधीन चबूतरे को समय सीमा में पूर्ण कराने को कहा। किसानों के पंजीयन के साथ ही उनके बैक खातों को पूर्व से ही…

Read More

जिले में धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, कलेक्टर ने किया जारी आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागके आदेश  के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक धान उपार्जन (खरीदी) एवं पर्यवेक्षण हेतु विभिन्न अधिकारियों ( ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) को आगामी आदेश पर्यन्त तक विभिन्न  धान खरीदी केन्द्र ( उपार्जन केन्द्र) का 116 नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्त नोडल अधिकारी सम्बंधित धान खरीदी केन्द्र का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में दैनिक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भिजवाना…

Read More

कस्टम मिलिंग की तैयारी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती संचालक ,खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग सत्य नारायण राठौर ने जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022- 23 हेतु धान खरीदी, कस्टम मिलिंग की तैयारी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। नए खुलने वाले खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के साथ साथ सभी केंद्रों में 34 बिंदु अनुसार व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों और संग्रहण केंद्रों के पहुंच मार्ग को ठीक करने के निर्देश दिए। किसान पंजीयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकतर धान…

Read More

कोडरमा : कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज, रांची कोडरमा और मानपुर रेलवे खंड के बीच गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे आज (बुधवार), 26 अक्टूबर को सुबह 6.24 बजे पटरी से उतर गए.इससे अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हुआ है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रूट बदलकर ट्रेनों का परिचालन कराया गया. हालांकि, मालगाड़ी होने के कारण इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. कोयले से लदी मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही…

Read More

सरकार और उनके विधायक नाचने गाने व त्यौहार मनाने में व्यस्त है, इधर आर्थिक तंगी से किसान ने कर ली आत्महत्या – सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों की परेशानी की तरफ कोई ध्यान नही दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं और उनके क्षेत्रीय विधायक नाचने गाने व त्यौहार मनाने में घूम रहे है। क्षेत्र के किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। आज जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत पंडरापाठ क्षेत्र के छिछली र गाँव में मृतक रामकुमार उर्फ़ उज्जवल यादव (26 ) वर्ष पिता…

Read More

बाड़ी में रखा टुल्लू पंप की चोरी करनें वाला आरोपी पकड़ाया

चौकी रजगामार थाना बालको जिला कोरबा ( छ ग ) में अपराध क्रमांक – 637/22 धारा 379 ipc   दर्ज नाम आरोपी :- चतुर सिंह पिता फुल फ़ूल सिंह मंझवार उम्र 22 वर्ष निवासी चाकामार चौकी रजगामार जप्त संपत्ति :- एक नग पुराना इस्तेमाली टुल्लू पंप कीमती 3000 रुपया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा इस प्रकार कि प्रार्थी भारत सिंह कंवर पिता बिसाहू उम्र 56 साल निवासी नवापारा चाकामार के द्वारा आज दिनांक 26/10/2022 को चौकी उपस्थित आकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/10/ 2022 की रात्रि 9:00…

Read More

कुनकुरी के गिनाबहार गोठान दिवस मनाया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत कुनकुरी के गिनाबहार में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान दिवस मनाया गया और पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज  ग्राम कुनकुरी जनपद सीईओ श्री प्रेमसिंह मरकाम ग्राम पंचायत के सरपंच और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी |

Read More

पटाखा फोड़ने एवं डीजे में नाचने की विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों के 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

घटना में सम्मिलित 01 विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल सम्प्रेषण गृह कोरबा आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, प्रार्थी हरीश लहरे ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 25 अक्टूबर 22 को अपने घर मे छोटे भाई का जन्मदिन मना रहे थे उसी दौरान  रात्रि 9 बजे के आसपास आरोपी ओमप्रकाश रात्रे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी  घर में घुसकर लाठी डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाए थे प्रार्थी की रिपोर्ट पर…

Read More

उत्तराखंड की तरह 20 फीसदी नमी वाली धान खरीदे छत्तीसगढ़, समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर, सहकारी लोकतंत्र सूली पर, किसान होगा परेशान – विजय शर्मा

सरकार की नीयत में खोट,  दिख नहीं रही धान खरीदी की तैयारी- भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बेमन से 1 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि धान खरीदी की तैयारियों की लचर व्यवस्था जाहिर कर रही है कि उनकी मंशा नहीं है कि नियत तिथि से बहुतायत में धान उपार्जन शुरू हो। हालात को देखते हुए साफ लग रहा है कि समय पर, सही तरीके से धान खरीदी की सरकार की…

Read More

आदिवासियों को भूपेश सरकार ने धोखा दिया, नतीजतन मुंह छुपा रहे हैं, कांग्रेस प्रभारी बस्तर जा रहे हैं तो आदिवासियों के सामने आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करें – अनुराग अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के संक्षिप्त बस्तर दौरे के संदर्भ में कहा है कि कांग्रेस ने 4 साल पहले जो झूठ का मकड़जाल बुना था, अब वह उसमें बुरी तरह उलझ गई है और जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं कर रही है। मुंह छुपा रही है। इसका सबसे बड़ा ताजा उदाहरण है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया का बस्तर में चुनिंदा कुछ जगहों पर दौरा कार्यक्रम का दिखावा। पहले तो पुनिया का पूरे…

Read More