राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ : कलेक्टर ने आवश्यक तैयारी के संबंध में संबंधित अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ के लिए सक्ती ज़िले के सीईओ, डीईओ, सीएमओ की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में उन्होंने दौड़ के दौरान सेफ़्टी के लिए मेडिकल सुविधा का खास ध्यान रखने कहा। साथ ही साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युवा मितान क्लब के द्वारा जल्द से जल्द राष्ट्रीय एकता दिवस दौड पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि दौड़ सुबह के समय किया जाएगा, जिससे आगे कार्यक्रमों में ज्यादा रुकावट ना आय। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने…

Read More

कलेक्टर ने नगर पंचायत बाराद्वार का किया निरीक्षण : निरीक्षण मे उद्यान, सामुदायिक भवन, नगर पंचायत कार्यालय, सिंचाई कॉलोनी एवं निर्माणाधीन तहसील भवन बाराद्वार का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने नगर पंचायत बाराद्वार का दौरा कर उद्यान, सामुदायिक भवन, नगर पंचायत कार्यालय, सिंचाई कॉलोनी एवं निर्माणाधीन तहसील भवन बाराद्वार का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।     कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माणधीन तहसील भवन की कार्य की प्रगति की जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्य में कोई भी कोताही न बरती…

Read More

सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं का स्टाक जरूरी : मंत्री टी.एस.सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा है कि सभी जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य हेल्थ सेंटरों में मरीजों के ईलाज के लिए पर्याप्त दवाओं का स्टाक होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लोगों के ईलाज के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त मात्रा मंे बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्रालय महानदी भवन में आज स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज बैठक सम्पन्न…

Read More

छठ-पर्व चिंतन आलेख : सभ्यता-संस्कृति के संवाहक तालाब

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर घर के बंद बाथरूम में रखी बाल्टी में भरे पानी से बच्चों को नहलाते हुये जब मैंने बताया कि बचपन में हम तालाब में नहाया करते थे, तो बच्चों ने कौतुहल भरे लहजे में पूछा – पापा जी तालाब क्या-कैसा होता है ? उनके इस प्रश्न से मेरे दिलदिमाग में बिजली सी कौंध गई। तालाब के प्रति बच्चों का अनजानापन मुझे एक अपराध बोध का एहसास करा गया। मुझे लगा अपनी सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाज और संस्कारों से अनजान बनाने का काम जाने-अनजाने संभवतः हम स्वयं कर…

Read More

करडेगा विद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम ढ़ोढीआरा में प्रारंभ

स्वयंसेवक सात दिनों तक ग्राम मे सम्पन्न करेंगें विभिन्न गतिविधियां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार 28 अक्टूबर को ग्राम ढ़ोढीआरा में समारोहपूर्वक किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच अजीत टोप्पो, विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश सिंह, शाला के प्राचार्य नरेश चौहान, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मधु रोशनी खेस्स सम्मिलित…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने करडेगा, केरसई और कोतबा स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

केरसई में बिजली की समस्या को दूर करने के दिए निर्देश गंभीर मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल भेजने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को पत्थलगांव विकासखंड के कोतबा आयुष्मान सेंटर, फरसाबहार विकासखण्ड के केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दुलदुला विकासखंड के करडेगा आयुष्मान सेंटर का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करके स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति, संस्थागत प्रसव, प्रतिदिन ओपीडी की संख्या की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार…

Read More

तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैकू का किया निरीक्षण, अनुपस्थित 2 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार ने शुक्रवार को जशपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैकू का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बीएमओ लोदाम को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 02 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में साफ-सफाई रखने के लिए कहा है। उन्होंने ओपीडी कक्ष का अवलोकन किया और मरीजों की एंट्री की जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित कर्मचारी ने जानकारी देते…

Read More

जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी निवासी स्व.नम्रता कुमारी की मृत्यु 23 जून 2022 को सर्पदंश हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री कलेश्वर सिंह हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा पंडरापाठ निवासी स्व. अंजना यादव की मृत्यु सर्पदंश से 01 जून 2022 को हो…

Read More

जशपुर: 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का होगा अयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।  इस अवसर पर जिले में 31 अक्टूबर 2022 को प्रातः 7.30 बजे रणजीता स्टेडियम से एकता दौड़ प्रांरभ किया जायेगा। जो जय स्तम्भ चौक जशपुर से होकर महाराजा चौक के दाहिने बस स्टैण्ड मार्ग के नीचे तालाब रोड पुनानी टोली से होते हुए रणजीता स्टेडियम में समापन होगा। कलेक्टर ने एकता दौड़ में जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,…

Read More

जशपुर जिले में धनवंतरी मेडिकल स्टोर से लोगों को मिल रहा लाभ, धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर जिले के 5 नगरीय निकाय में संचालित

अब तक 21452 उपभोक्ताओं को 29 लाख 36 हजार 843 रुपए से अधिक की दी गई है दवाइयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया है जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर एवं बाजार में मिलने वाली दवाओं की कीमत की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम मूल्य पर…

Read More