गर्भवती माताओं का भी शत् प्रतिशत पंजीयन करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर टीएल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निराकृत आवेदनों को विलोपन करवाने के लिए भी कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाने…
Read MoreMonth: November 2022
साइंस कॉलेज रायपुर में रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा “आगामी दशक में भारत की रक्षा नीति” विषय पर संगोष्ठी हुई संपन्न
अपनी सभी प्रकार की सुरक्षा के लिए भारत को क्वाड तंत्र को मजबूत करना होगा तथा भारतीय सशस्त्र बल में और अधिक एकीकृत थिएटर कमांड की स्थापना करनी होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में रक्षा अध्ययन के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश कांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा “आगामी दशक में भारत की रक्षा नीति” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य पी. सी. चौबे द्वारा की गई, इस कार्यक्रम का उद्बोधन डॉ प्रवीण कड़वे सर…
Read Moreकृषि और खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन का जिला पंचायत जशपुर के सभागार में हुआ आयोजन: सम्मेलन में कृषि उत्पादों के वित्त, प्रौद्योगिकी और बाजार लिंकेज के संबंध में किसानों के समग्र विकास हेतु दी गई जानकारी
कृषि क्षेत्र में विकास के बिना किसी भी जिले एवं राज्य का विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती- कलेक्टर डॉ.मित्तल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: पीएचडी चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चौप्टर की तत्वाधान में आज जिला पंचायत के सभागार में कृषि उत्पादों के वित्त, प्रौद्योगिकी और बाजार लिंकेज के संबंध में किसानों के समग्र विकास के लिए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला…
Read Moreजशपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता के संबंध में ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबासाहब कंगाले ने आज सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के संबंध किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान जशपुर जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान, सर्व इआरओ, एइआरओ एवं जिला निर्वाचन के तकनीकी स्टॉफ उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं लंबित प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने विवादित-अविवादित राजस्व प्रकरण, नजूल भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार पट्टा, लोक सेवा गारंटी, नक्शा अद्यतन कार्य,…
Read Moreनकल प्राप्त करने के लिए आने वाले आवेदकों को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराया जाएगा पावती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर:जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को राहत पहुंचाने एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण मे सरलीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. श्री रवि मित्तल ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि तहसील कार्यालयों में नकल प्राप्त करने के लिए आने वाले आवेदकों को निर्धारित समयावधि में नकल का पावती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक भटकना न पड़े, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस हेतु सभी तहसीलों के नकल शाखा प्रभारी समय सीमा के…
Read Moreभूमि व्यवस्थापन योजना का लाभ लेने हेतु काबिज व्यक्ति बैंक से प्राप्त कर सकते है ऋण
इच्छुक व्यक्ति या आर्थिक रूप से कमजोर हितग्राही बैंक लोन के माध्यम से जमा कर सकते है राशि बाजार दर पर शासकीय भूमि का डेढ़ गुना राशि भुगतान कर प्राप्त कर सकते है मालिकाना हक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में 7500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि का व्यवस्थापन कर कब्जाधारी को मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है। इस हेतु अतिक्रमित 7500 वर्गफीट तक की शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदान किया गया है। जिससे नजूल भूमि पर अतिक्रमित…
Read Moreजशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम घोघर निवासी स्व. अनिषा लकड़ा की आकाशीय बिजली से 24 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता अनुरंजन लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम जयमरगा…
Read Moreजशपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2022 के तहत फसलों का किया जा रहा बीमा
किसान 15 दिसम्बर 2022 तक रबी फसलों का बीमा कराकर योजना का ले सकते है लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिले में खरीफ फसल की कटाई उपरांत रबी फसलों की बोनी कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2022 के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम, बाढ़, कीट व्याधी, ओला वृष्टि, जल भराव, बादल फटने, आकासीय बिजली, आदि प्राकृतिक आपदाओं, कम वर्षा या विपरित मौसम अवस्थाओं के कारण बुवाई विफलता, फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु रखी फसल को…
Read Moreजशपुर: नव संकल्प शिक्षण संस्थान में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से अध्यापन हेतु की जाएगी अस्थाई नियुक्ति
दो नए विषय विशेषज्ञ के लिए साक्षात्कार 08 दिसम्बर को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुनगर: जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.एफ.मद के तहत् संचालित नव-संकल्प शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा (पी.एस.सी), बैंक पी.ओ., बैंकिंग एवं रेल्वे क्लर्क, सेना भर्ती(वायु सेना एवं थल सेना) तथा व्यापम द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है। संस्थान के लिए वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से सीजीपीएससी के अध्यापन हेतु दो नए विषय विशेषज्ञ (छत्तीसगढ़ के विषय शिक्षक…
Read More