अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी, 135 बल्क लीटर गोवा शराब हुई जब्त, दो आरोपी भेजे गए जेल !

सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा 6 दिसम्बर को गश्त के दौरान सर्कल सिमगा क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मकान की विधिवत तलाशी लेने पर शयन कक्ष में 15 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित एवं विक्रय हेतु गोवा मदिरा पाव प्रत्येक में 50 नग कुल…

Read More

एसडीएम ने लगाई धान खरीदी केंद्र में जन चौपाल, आसपास के 9 ग्राम के लोग हुए सम्मिलित !

ग्रामीणों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देकर किया गया विचार विमर्श. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत ग्राम छेरकापुर के धान खरीदी केंद्र में जन चौपाल लगाई। जिसमें  आसपास के 9 गांव के लोग सम्मलित हुए। इस दौरान चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं यथा – गौठान, ऋण-माफ़ी, भूमिहीन खेतिहर मज़दूर न्याय योजना, किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ़, राशन कार्ड पेन्शन, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल…

Read More

सड़क सुरक्षा अभियान : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने डीईओ ने दिलाई छात्र-छात्राओं को शपथ !

कलेक्टर ने भी आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : देश में शीतकाल में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव ने आज शुक्रवार को सवेरे 10:00 बजे जिला शिक्षा कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए समूहिक रुप से शपथ दिलायी। जिला शिक्षा अधिकारी ने शपथ दिलाया कि मैं शपथ…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर भाजपा ने श्रद्धांजलि दी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा आज जयस्तम्भ चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।     भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर में निवास रत समस्त भाजपा प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी राजधानी के जयस्तम्भ चौक पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम शहीद वीर नारायण सिंह के तैलचित्र के सामने दीपक जलाया गया तदोपरान्त उपस्थित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहे…

Read More

भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल का हाथ, भ्रष्टाचार के साथ, सौम्या अब तक क्यों नहीं हुईं सस्पेंड – नरेश गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक,भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे भ्रष्ट अफसरों के साथ खड़े हैं, इससे राज्य के भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ावा मिल रहा है। वे सरकार के मंत्रियों तक की नहीं सुन रहे। उनके निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं। जब सरकार का मुखिया ही भ्रष्ट अधिकारियों का कवच बनकर खड़ा हो तो भ्रष्टाचार को कोई रोक नहीं सकता। भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले राजस्व मंत्री जयसिंह…

Read More

छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर में आगन्तुकों की उमड़ी भीड़ : विद्यार्थियों को दिया गया जागरूकता व्याख्यान,

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ रीजनल साईंस सेन्टर रायपुर में 10 दिसंबर को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दिन के सुहावने मौसम में कवर्धा जैसे दूर-दराज स्थानों में से छात्र-छात्राओं द्वारा सेन्टर का भ्रमण किया गया। एक ही दिन का आगंतुक आंकड़ा 1000 से अधिक हो गया। दिसम्बर माह के 10 दिनों में 23 विद्यालयों से 2000 से अधिक छात्रों सहित प्रयास और एकलव्य विद्यालयों से विभिन्न जनजातियों के विद्यार्थियों के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के छात्रों द्वारा भी रायपुर के छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर का भ्रमण…

Read More

एडीएम की अध्यक्षता में समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न, जमीन आंबटन, सामुदायिक भवन निर्माण के संबंध में दी गयी विस्तृत जानकारी, समाज प्रमुखों ने भी समस्याओं से कराया अवगत !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें समाज प्रमुखों को जमीन आंबटन प्रकिया, आवेदन कैसा करना है एवं कहाँ करना है, सामुदायिक भवन निर्माण के मांग के संबंध में आज सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान बारी-बारी से सभी समाज प्रमुखों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर अपर कलेक्टर श्री गुप्ता ने शीघ्र ही नियमानुसार…

Read More

भा.प्र.सं रायपुर द्वारा एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) के तीसरे बैच की शुरुआत पर किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन : पूर्व प्राध्यापक रवि कुमार भा.प्र.सं बैंगलोर द्वारा दिया जाएगा व्याख्यान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भा.प्र.सं रायपुर द्वारा 11 दिसंबर, 2022 (रविवार) को, भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के कैंपस में सुबह 11 बजे, प्रबंधन में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी बैच 3) के तीसरे बैच की शुरुआत पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रबंधन में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) को, काम और व्यक्तिगत कार्यो में आने वाली समस्या को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को नई प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं में खरा उतरने के लिए क्षमताओं के निर्माण के लिए आवश्यक हो…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से अब पूरे विश्व में गूंजेगा ‘छत्तीसगढ़िया-सबले बढ़िया’ – अरुण साव

जी-20 का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित होने पर दी प्रतिक्रिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने व्यक्त किया प्रधानमंत्री के प्रति आभार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने जी-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे राज्य की संस्कृति और अतिथि देवो भव की भावना का दुनिया भर में फैलाव होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सुगंध, छत्तीसगढ़ की माटी की महक दूर देशों से पधारने वाले देवतुल्य अतिथियों के माध्यम…

Read More

अवैध रकम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लाख 40 हजार नगदी रकम की गई बरामद, आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार भी हुई बरामद.

आरोपी सम्राट दिवाकर निवासी सेमीपली उरगा थाना उरगा जिला कोरबा के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03/2022 धारा 41 (1-4) 379 भादवि के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही आरोपी को दिनाँक 10 दिसंबर 22 को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 09 दिसंबर 22 को शिवरीनारायण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 12 एआर 6374 में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध नगदी रकम लेकर पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर आ रहा है। जिस पर…

Read More