सभी आवश्यक पंजियों का निर्माण करने एवं नियमतः पंजियों का संधारण करने हेतु दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 03 जनवरी 23 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिये गये – 01. विगत वर्ष में जिले के अपराधों के निराकरण पश्चात् पेंडिंग का प्रतिशत 7.5 रहा है। इसमें थाना जांजगीर, बम्हनीडीह एवं शिवरीनारायण के पेंडिंग अपराधों का प्रतिशत 10 से अधिक रहा हैं।…
Read MoreDay: January 4, 2023
बृजमोहन ने विधानसभा में उठाया मामला – रायपुर नगर निगम में गरीबों के मकान आबंटन में संगठित भष्ट्राचार – बृजमोहन अग्रवाल
गरीबो का मकान नही बना रही है सरकार, गरीबों के सस्ते घर रही है बेच कांग्रेस सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में गरीबों के लिए विभिन्न विकास योजना अंतर्गत निर्मित मकानों का मामला विधानसभा में उठाते हुए पूछा कि रायपुर नगर क्षेत्र में किन-किन योजनाओं के तहत किन-किन स्थानों पर कितने आवास का निर्माण किया जा रहा है? रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, मोर जमीन और मकान योजना, बीएसयूपी के तहत कितने-कितने आवास अब…
Read Moreमोदी सरकार 81 करोड़ भारतीयों के राशन में 50 प्रतिशत की डंडी मार रही – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नववर्ष 2023 की शुरुआत इस निराशाजनक खबर के साथ हुई कि प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई)’ को बंद कर दिया है, जिससे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों को 5 किलोग्राम अतिरिक्त अनाज मिलता था। पिछले दो वर्षों से 81 करोड़ भारतीय 10 किलोग्राम खाद्यान्न के पात्र थे, लेकिन अब उन्हें केवल 5 किलोग्राम अनाज मिलेगा यानि राशन में अचानक 50 प्रतिशत की कटौती। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए यह…
Read More2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में यूपी के बरेली में देश के किसानों से वायदा किया था 2022 तक देश के किसानों की आय दुगुनी करने उनकी सरकार नीति बनाएगी। किसानों की आय दुगुनी तो नही हुई 2016 से 2022 हर साल किसानों की आय में 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। जबकि इसके विपरीत जब देश मे यूपीए…
Read Moreआरक्षण पर भाजपा का धरना बेशर्म नौटंकी, राजभवन को हस्ताक्षर नही करने दे रहे, सड़क पर धरना दे रहे भाजपाई – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना दिया जाना भाजपा की बेशर्म नौटंकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर रूका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के निजी राजनैतिक स्वार्थ के कारण आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में रूका हुआ है। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को लेकर धरना दे रही है तो यह भारतीय जनता पार्टी की बेशर्मी है भाजपा में जरा भी नैतिकता बची है…
Read Moreसिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए एमआरयू के वैज्ञानिकों ने खोजा डी. एन. ए. आधारित जेनेटिक डायग्नोस्टिक टेस्ट, साइंटिस्ट डाॅ. जगन्नाथ पाल एवं टीम के नेतृत्व में विकसित की गई है कम लागत वाली जेनेटिक डायग्नोस्टिक टेस्ट
विशेष रूप से नवजात शिशु सहित 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सिकल सेल की जांच कर निदान किया जा सकता है बाजार में उपलब्ध अन्य कमर्शियल जांच की तुलना में बेहद सस्ती होगी यह जांच क्यू पीसीआर (qPCR) तकनीक पर आधारित है जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर (छ.ग.) में स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एम. आर. यू.) में सीनियर साइंटिस्ट डाॅ. जगन्नाथ पाल एवं टीम द्वारा बेहद कम लागत वाली सिकल सेल…
Read Moreविधानसभा में ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम संपन्न : विधान सभा पवित्र सदन जहां से राज्य के विकास का रास्ता सुनिश्चित होता है – राज्यपाल सुश्री उइके
कार्य के लिए सम्मान मिलना जीवन की बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ’’उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ तथा सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुई। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायकों, उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा विधान सभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम उपस्थित थे। राज्यपाल सुश्री…
Read More‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ : हितग्राही को प्रति वर्ष प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक होगी आय, योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए ली गई बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के कुशल क्रियान्वयन के संबंध में आज वनमंडलाधिकारी श्री विश्वेष झा द्वारा वन मंडल रायपुर के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। इस संबंध में आयोजित कार्यशाला में कृषकों को स्वयं की भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण कर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गौरतलब है कि कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना को…
Read Moreजशपुर जिले में अधिक ठंड को देखते हुए जिले के सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 2 दिवस का किया गया अवकाश घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जशपुर में पड़ रहे अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं कोहरे के प्रकोप के कारण शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त सेजेस विद्यालयों के प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में दिनांक 05.01.2023 एवं 07.01.2023 तक 02 दिवस अवकाश घोषित किया जाता है। दिनांक 05.01.2023 एवं 07.01.2023 को संचालित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की अगामी तिथि पृथक से…
Read Moreपुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी चुने गए ‘कॉप ऑफ द मंथ’
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिमाह कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है, इसी कड़ी में माह दिसंबर 2022 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अलग-अलग जिम्मेदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारी – निरीक्षक मनीष चंद्र नागर, आरक्षक तनवीर खान, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री कोर्राम, महिला आरक्षक रामेश्वरी कंवर, आरक्षक अमर सिंह खरिया,…
Read More