भूपेश ने साबित कर दिया कि वे धर्मांतरण के पक्षधर हैं, बघेल 50 साल में बने चर्चों की सूची भी जारी करें – – धरमलाल कौशिक

धर्मांतरण के खिलाफ बोलने से मुख्यमंत्री डरते क्यों हैं: कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने उम्मीद के मुताबिक धर्मांतरण के पक्ष में ही विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं कि भाजपा के राज में कितने चर्च बने हैं, उसकी सूची हमारे पास है तो पहले भूपेश बघेल 50 साल तक कांग्रेस शासन काल में अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ में बने…

Read More

श्री राम मंदिर पर अमित शाह का बयान भाजपा की जबरिया श्रेय लेने की राजनीति, भाजपा ने श्री राम मंदिर के नाम पर हिंदुओं का भावनात्मक शोषण किया – सुशील आनंद शुक्ला

श्री राम मंदिर बने इसके लिये पं. नेहरू, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव ने ठोस सकारात्मक प्रयास किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्री राम मंदिर के शुभारंभ के संबंध में गृहमंत्री अमित शाह का बयान भाजपा की जबरिया श्रेय लेने की राजनीति है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण का पुनीत कार्य हिंदू-मुसलमान दोनों के परस्पर सहमति से हो रहा है। देश का हर नागरिक चाहता था वहां मंदिर बने और सभी के सहयोग से मंदिर बन रहा है। यह देश…

Read More

मोदी सरकार के मंत्री आये और खाली चले गये शाह क्या करते है ? मोदी के चुनावी वायदों कब पूरे होंगे? शाह बतायें – मोहन मरकाम

अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं कुछ सौगात लाएंगे केंद्र के पास रुकी राज्य की हिस्से की राशि भी दिलायेगें? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मोदी सरकार के दर्जनों मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। जनता ने उन मंत्रियों से जो उम्मीदें पाली थी उन उम्मीदों को पूरा करने में मोदी सरकार के मंत्री नाकाम रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवं…

Read More

बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल 8 जनवरी को बिलासपुर-सम्बलपुर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में सबवे निर्माण व विभिन्न विकास कार्यों के फलस्वरूप ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2023 को गाड़ी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल को बिलासपुर-सम्बलपुर-बिलासपुर के मध्य रद्द किया गया है | 08 जनवरी 2023 को इस गाड़ी का परिचालन सम्बलपुर-टिटलागढ़-सम्बलपुर के मध्य किया जाएगा |

Read More

दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी घटना दिनांक से था फरार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

आरोपी अभिषेक निषाद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/22 धारा 376,506 भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी को दिनांक 05 जनवरी 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 23 मार्च 22 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी बम्हनीडीह के द्वारा पीड़िता का वीडियो फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिस…

Read More

जोधपुर मंडल के मेडतारोड-जोधपुर रेल खंड में दोहरीलाइन कमीशनिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 4 ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मेडतारोड-जोधपुर सेक्शन के पीपाड़ रोड-राई का बाग पैलेस स्टेशनों के मध्य दोहरीलाइन कार्य के लिए प्री-एनआई/एनआई का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न 04 गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी | यात्रियों की सुविधा हेतु इन सभी गाड़ियों का ठहराव अजमेर व मारवाड़ स्टेशन में भी दिया गया है |  

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने की मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित उनके निवास कार्यालय में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों ने मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव को इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों ने इससे होने वाली तकलीफों और इलाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने इसके पीड़ितों को राज्य शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी जरुरतों व मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने का आश्वासन दिया।

Read More

कलेक्टर और एसपी ने नहर पुल चौड़ीकरण कार्य, खोखसा रेल्वे ओवरब्रिज और भारतमाला प्रोजेक्ट के कार्य का किया निरीक्षण

जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विवाद या बाधा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त – कलेक्टर खोखसा ओवरब्रिज में अप्रैल से नागरिकों के लिए आवागमन शुरू होने की उम्मीद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जांजगीर और चांपा नगर के मध्य मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य, जांजगीर शहर से लगे हुए नहर पुल चौड़ीकरण कार्य और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत ग्राम सांकर से गुजरने वाले बिलासपुर – उरगा सड़क निर्माण के लिए किसानों को मुआवजा…

Read More

वाहन रोककर पैसे की उगाही करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, किए गए गिरफ्तार !

आरोपी अमन सिंह राठौर एवं रमेश यादव को दिनांक 06 जनवरी 23 को किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 27/23 धारा 385,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 23 को प्रार्थी सूर्य प्रताप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी हामू छातामुड़ा रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके रात्रि 03-04 बजे के आसपास जांजगीर शहर में वाहन रोककर नो एंट्री में प्रवेश करने के नाम पर दो व्यक्तियों के द्वारा पैसे…

Read More

खेत में रखे धान को आग लगाने वाला फरार आरोपी सुभाष चन्द्र सोनी हुआ गिरफ्तार !

प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपी को पूर्व में दिनांक 31 दिसंबर 22 को किया जा चुका है गिरफ्तार. आरोपी सुभाष चन्द्र सोनी को दिनांक 05 जनवरी 23 को किया गया गिरफ्तार. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 दिसंबर 22 को प्रार्थी मुनीन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी नवापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी के खेत मे धान कटाई के बाद रखे करपा को गेंदराम पटेल निवासी नवापारा ने अपने अन्य साथी सुभाष चंद्र सोनी के साथ…

Read More