एसडीएम जशपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों की उपस्थिति, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें एम्बुलेंस की आवश्यकता की भी जानकारी ली। केन्द्र में सभी पुराना कबाड़ समान को हटा कर स्टोर रूम को भी व्यवस्थित कर दिया गया है।

Read More

पशु विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 7 दिवस के भीतर उपस्थित होने के निर्देश 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर ने पत्थलगांव विकासखण्ड के पाकरगांव निवासी पशुधन विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर में उपस्थिति होने के लिए आदेशित किया है। जारी आदेश में समय-सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होने पर एक पक्षीय निर्णय लेते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने की बात कही है। पशु विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुधन विभाग में पदस्थ परिचारक श्री सुशील कुमार भगत बिना सूचना एवं…

Read More

जशपुर: जनहानि के 1 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राषि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम केराकछार, निवासी स्व. कांति बाई की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र गोपी राठिया व पुत्री दिव्या राठिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच अरविन्द साय ने अपने गांव के आंगनबाड़ी को किया सुव्यवस्थित: कलेक्टर ने सरपंच के पहल की सराहना करते हुए दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव विकासखण्ड के पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच अरविन्द साय द्वारा अपने गांव के मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र को सार्थक पहल करते हुए मरम्मत एवं रंग-रौंगन करके सुव्यवस्थित किया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने पण्डरीबहला लुड़ेग के सरपंच श्री अरविन्द साय को प्रोत्साहित करते हुए आंगनबाड़ी को सुढिृकरण करने के निर्देश दिए थे। जिस पर सरपंच ने सार्थक पहल करते हुए गांव के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र की सुविधा देने के लिए सुव्यवस्थित कर दिया गया है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता पैंकरा का भी…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत बगीचा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित किया। उसमें विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही लोगों को कुपोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नशामुक्ति के लिए जागकरूक किया जाना है। इस संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तार से बताया गया। 

Read More

जशपुर जिला में थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सागीभावना, खरपनी, खुटेरा में “चलित थाना” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम, साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराध आदि विषयों पर दी गई जानकारी !

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने के साथ स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों का डाक्टर के द्वारा स्वास्थ परिक्षण कराया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में बीट प्रणाली को मजबूती प्रदान कर बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संदीप मित्तल के निर्देशानुसार थाना कांसाबेल के ग्राम सागीभावना, खरपनी,…

Read More

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषसिद्ध आरोपी को एफ.टी.सी. न्यायालय जशपुर द्वारा 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा से किया गया दण्डित !

आरोपी धीरज लकड़ा ने वर्ष 2019-2020 में इस अपराध को दिया था अंजाम, चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(3) भा.द.वि. एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध हुआ था पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी धीरज लकड़ा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल ने माह अप्रैल 2019-2020 में उस क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कई बार अपने साथ ले जाकर उसकी ईच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया। लगातार दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो…

Read More

देहरादून से प्रशिक्षु अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां

नरवा विकास के साथ-साथ अन्य नवाचारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का लिया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक सुुराजी गांव योजना के तहत संचालित नरवा विकास योजना (भू-जल संरक्षण कार्य), लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन एवं अन्य नवाचारी योजनाओं के अवलोकन तथा प्रशिक्षण हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा भारतीय वन सेवा के 2021-2023 बेच के 33 प्रशिक्षु अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रवास पर भेजा गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होते…

Read More

राज्य बाल संरक्षण आयोग ने की बच्चों के साथ लैंगिक अपराध मामलों में पहचान उजागर नहीं करने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपील की है कि समाज और परिवार के लिए बेहद जरूरी है वे बच्चों को शक, संशय और संवादहीनता से बचाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने यह भी कहा है कि मीडिया को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के साथ लैंगिक अपराध के प्रकरणों में उनकी पहचान उजागर करना पाक्सो एक्ट की धारा 23 के तहत दंडनीय अपराध है। इसका उल्लंघन होने पर 6 माह से 1 वर्ष तक की सजा या जुर्माना या दोनों…

Read More

रेरा की बड़ी कार्यवाही : निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट सिटी आफ वैलेंसिया को हाउसिंग बोर्ड को सौंपने का आदेश

प्रमोटर द्वारा प्रोजेक्ट में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराने पर की गई कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा भूखण्ड आबंटितियों के हित में नरदहा स्थित निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट ’सिटी आफ वैलेंसिया’ को छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपने का आदेश पारित किया गया है। उक्त प्रोजेक्ट के प्रमोटर श्री आफताब सिद्दकी द्वारा ब्रोशर में दिखाए गए सड़क, बिजली, पानी, सिवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं किए जाने के कारण रेरा द्वारा यह कार्यवाही की गई है। प्रमोटर द्वारा 2010 में नरदहा में 1072 भूखण्डों का…

Read More