कलेक्टोरेट कार्यालय में शहीदों की स्मृति में रखा गया मौन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर अभिशेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह सोरी, श्री सुमित गर्ग, वरिश्ठ कोशालय अधिकारी श्री प्रशांत खापर्डे सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के अन्य विभागों…

Read More

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कलेक्टोरेट व कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कलेक्टर चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्री हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने महात्मा गांधी प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का गान किया और उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कमिश्नर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों…

Read More

Big Breacking : छत्तीसगढ़ में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, बड़ी महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, 2021  के बीजापुर हमले में सम्मिलित रहने का ही आरोप !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बीजापुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कार्रवाई करते हुए बीजापुर मुठभेड़ प्रकरण में एक वांटेड महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि साल 2021 में बीजापुर में हुई मुठभड़े में 22 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि 30 से ज्यादा पुलिस जवानों को चोट लगी थी। जिस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान ‘मड़काम उनगी उर्फ कमला’ के तौर पर हुई है। मड़काम उनगी पर आरोप है कि वह बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) की तरफ…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि : कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को आज सवेरे 11:00 बजे कलेक्टोरेट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार और ए.डी.एम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। गौरतलब है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि है। गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र…

Read More

लालित्य ललित रचनावली का लोकार्पण : रचनावली का संपादन एवं संचयन सुपरिचित लेखक डॉ. संजीव कुमार ने किया है, लालित्य ललित रचनावली के छह खंडों को किया जा रहा है प्रकाशित !

आने वाले समय में अन्य खंड भी  प्रकाशित किए जाएंगे और  तकरीबन 25 खंड होंगे तैयार. समदर्शी न्यूज डेस्क विगत शुक्रवार को एक अनौपचारिक आयोजन में लालित्य ललित रचनावली का लोकार्पण हुआ। इस रचनावली का संपादन एवं संचयन सुपरिचित लेखक डॉ संजीव कुमार ने किया है। किसी मौके पर देश के महत्वपूर्ण प्रकाशन संस्थान इंडिया नेटबुक्स के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने लालित्य ललित रचनावली प्रकाशित करने की इच्छा प्रकट की थी और डॉ. लालित्य ललित के जन्मदिन पर रचनावली के आरंभिक छह खंडों को प्रकाशित कर समारोह में उपस्थित…

Read More

जशपुर जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन, छः सूत्रीय मांग को लेकर दिया जा रहा है धरना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ के आव्हान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल का आज तीसरा दिन है। छः सूत्रीय मांग.- (1) आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने तक सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में घोषित नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिया जाय।  (2) आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर शत प्रतिशत एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर…

Read More