करगी रोड एवं बेलगहना रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव का लोकार्पण : यात्रियों को उज्जैन, इंदौर जाने के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन की सुविधा

करगी रोड स्टेशन में कल 06 फरवरी से बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के ठहराव की भी सुविधा मिलने लगेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में करगी रोड एवं बेलगहना रेलवे स्टेशन पर आज दिनांक 05 फरवरी 2023 से 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है |  इस सुविधा का लोकार्पण आज दिनांक 05 फरवरी 2023 को माननीय सांसद बिलासपुर श्री अरुण साव के कर कमलों द्वारा किया…

Read More

कृषकों के खाते के रकबा को बढ़ाकर धान की बोनस राशि का आहरण करने वाले आरोपी को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रामानुजनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420, 467, 468 भादवि के अंतर्गत मामला किया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर रामानुजनगर : दिनांक 03 फरवरी 2023 को ग्राम बरबसपुर निवासी सीताराम राजवाड़े ने थाना रामानुजनगर में लिखित आवेदन एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए सूरजपुर का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कि सहायक लिपिक, समिति गणेशपुर का शिव प्रताप सिंह के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अनाधिकृत लाभ प्राप्त किए जाने के उद्धेश्य से दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए 6 कृषकों के खाते के रकबे को बढ़ा दिया। 9…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल ने लौटाया यात्री का छुटा एक लाख कीमती 8 सेमसंग मोबाईल एवं 2 टैबलेट

यात्री करता था सैमसंग मोबाईल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिनांक 05.02.2023 को कोरबा रेलवे स्टेशन वाशिंग लाईन में खडी गाड़ी 08746 रायपुर -कोरबा मेमू में आरपीएफ कोरबा द्वारा चेकिंग के दौरान एक कैरी बैग के अंदर रखे कार्टून में 08 नग सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल एवं 02 नग सैमसंग गैलेक्सी टैब पाया गया। जिसे रेसुब पोस्ट कोरबा द्वारा जाॅंच पश्चात टैबलेट में लिखे मोबाईल नंबर 9713845373 से संपर्क करने पर सुनील शर्मा, पिता श्यामलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ई.डब्ल्यू.एस-167, एम.पी. नगर कोरबा, थाना सिटी…

Read More

सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान में कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इन लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा विभागीय जाँच की कार्यवाही की गई है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के उन्मूलन के लिए राज्य…

Read More

हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप मेंम संसदीय सचिव यू डी मिंज सम्मिलित हुए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोयोला स्कूल के खेल मैदान में हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में  यू डी मिंज विधायक कुनकुरी एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन सम्मिलित हुए। फाइनल मैच पुटूकेला और डूमरडीह झारखंड के बीच खेला गया इस रोमांचक मैच में झारखंड की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 2 गोल से विजयी रही। इस अवसर पर पी सी कुजूर, वॉल्टर कुजूर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, डेविड फ्रांसिस कुजूर, मुक्ति प्रकाश तिग्गा,  नवीन रोशन बेक , प्रवीण तिर्की, ज्योति प्रकाश लकड़ा, संजय मिंज, उपस्थित रहे।

Read More

भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स परीक्षा 2022 में श्रेष्‍ठ स्‍थान धारकों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर वर्तमान में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के मेधावी युवा व्‍यावसायिकों को प्रबंधन संबंधी ज्ञान और प्रक्रिया संबंधी कौशल से संवारने के उद्देश्य से एक प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) संचालित कर रहा है जिससे उन्हें अपने करियर में सहायता मिलेगी। इस प्रबंधन विकास कार्यक्रम में प्रतिभागी तत्काल विगत चक्र में आईसीएआई की परीक्षाओं में शीर्ष 100 अभ्‍यर्थियों में श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त करने वाले 77 अभ्‍यर्थी हैं। 30 जनवरी, 2023 को इस प्रबंधन विकास कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया…

Read More

चोरी का डीजल ले जाते दो आरोपी चढ़े  पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर डीजल बरामद किया गया!

आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत मुलमुला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुलमुला : दिनांक 04-05 फरवरी 2023 की दरमियानी रात्रि गश्त के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में संदिग्ध स्थिति में जा रहे थे, जिनको रोककर नाम पूछने पर कैलाश कुमार केवट उम्र 21 वर्ष एवं दूसरे व्यक्ति द्वारा परमेश्वर धीवर उम्र 26 वर्ष निवासी मुड़पार कापन का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्ति अपने साथ डिब्बे में 70 लीटर डीजल रखे थे, डीजल के सम्बंध में कागजात प्रस्तुत करने के लिए…

Read More

कुनकुरी में फिर हुआ वाट्सएप्प ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट, विवाद पहूंचा पुलिस थाने तक, पीड़ित ने वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की

सोशल मीडिया में पोस्ट कर पैसा लेकर भागने का लगाया आरोप, पीड़ित ने थाने में पोस्ट करने वाले के विरूद्ध की शिकायत समदर्शी न्यूज़ ब्युरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी नगर एक बार फिर सोशल मीडिया में आपत्तीजनक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में है। इस बार नगर के एक व्यक्ति द्वारा दुसरे व्यक्ति पर पैसा ठगने का आरोप लगाते हुए विवादास्पद पोस्ट वाट्सएप्प ग्रुप कुनकुरी जनमंत्र में किया गया है। देर रात हुए इस पोस्ट पर नगर के ही कुछ लोगो ने आपत्ती दर्ज कराते हुए इसका विरोध भी किया है। कुनकुरी नगर…

Read More

गोबर धन योजना किसी की नहीं, यह देश की योजना है, इसकी चर्चा कई दशकों से चल रही है, यह देश को ग्लोबल लीडर बनाने वाला बजट है – अर्जुन राम मेघवाल

कृषि ऋण की लिमिट 20 लाख करोड़ कर दी गई है, इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भी बड़ा लाभ होगा, राज्य के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए केंद्र कितना पैसा दे रहा है – अर्जुन राम मेघवाल मनरेगा में कोई कटौती नहीं, यह बजट ऐस्टीमेट है, मुख्यमंत्री भ्रम फैला रहे हैं केंद्र की योजनाओं पर 60-40 का निर्धारण मनमोहन सिंह द्वारा बनाई कमेटी के आधार पर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय…

Read More

पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पति हुआ गिरफ्तार, शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा घटना को दिया गया अंजाम,

आरोपी पति कमलेश राठौर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 109/22 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 फरवरी 2023 को प्रार्थी शरद राठौर उम्र उम्र 27 वर्ष निवासी सारागांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसकी बड़ी दीदी रीतू राठौर को उसके पति कमलेश राठौर के द्वारा हत्या करने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गई। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर…

Read More