रेलवे परिक्षेत्र में विकास, सौंदर्यीकरण एवं सुगम पहुँच मार्ग बनाने का कार्य जारी

तितली चौक-बंगाली स्कूल मार्ग के डामरीकरण का कार्य पूरा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में पूरे रेलवे परिक्षेत्र में सौंदर्यता के साथ ही साथ व्यवस्थित सड़क यातायात सुविधा के कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है | जिससे रेलवे क्षेत्र में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो | इसी संदर्भ में बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में रोड के विकास, प्रदूषण और धूल से मुक्त सड़क मार्ग के सुधार के कार्य किए जा रहे हैं | इस कार्य के अंतर्गत…

Read More

एनआई के दौरान उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति हमेशा से उसका कार्यबल रहा है | रेलवे के प्रतिबद्ध, सक्रिय एवं समर्पित कार्यबल स्वयं अथवा टीम के रूप में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है | चुनौती भरे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सक्रिय कर्मचारियों अथवा कर्मचारियों की टीम को सम्मानित करना भी रेलवे की परंपरा रही है | साथ ही नॉन इंटरलाकिंग कार्य के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है | विगत दिनों गतौरा रेलवे स्टेशन में…

Read More

राज्य स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी- कलेक्टर

भाषण में दुर्ग एवं क्विज में रायपुर संभाग ने मारी बाजी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप शामिल हुए। भाषण प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग एवं क्विज प्रतियोगिता में रायपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पर आधारित भाषण एवं इलेक्शन…

Read More

दिव्यांग अमरिका को मिला निःशक्तजन राशन कार्ड : जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में दिव्यांग अमरिका को निःशक्तजन राशन कार्ड प्रदान किया। अमरिका ने जनचौपाल में राशन कार्ड की मांग लेकर आवेदन दिया था। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी व उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में मिले 65 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के भी  निर्देश दिए गए। अम्बिकापुर जनपद के ग्राम करेया निवासी 19 वर्षीय अमरिका जन्म से ही दोनों पैर से दिव्यांग है। चलने फिरने में असमर्थ है।…

Read More

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न, प्रभावितों को मुआवजा राशि अविलंब वितरण करें- कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जलसंसाधन विभाग द्वारा अधिगृहित भूमि प्रभावितों के मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए राशि उपलब्ध होने के तत्काल बाद प्रभावितों को मुआवजा राशि वितरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण प्रभावितां को मुआवजा राशि के लिए भटकना नहीं पड़ना चाहिए। एसडीएम तहसीलदार व कार्यपालन अभियंता आपसी समन्वय कर राशि का वितरण कराएं। मुआवजा राशि का आकलन कर आवश्यकता के…

Read More

बड़ी ख़बर : 11 समितियों के पंजीयन होंगे निरस्त : वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक परिसमापक नियुक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अम्बिकापुर ने बताया है कि सरगुजा जिले में संचालित 11 समितियों के पंजीयन के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। पंजीयन निरस्त करने हेतु वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक सैनाथ केरकेटा को परिसमापक नियुक्त किया गया है। परिसमापक द्वारा समिति के सदस्यों एवं लेनदारों-देनदारों के संबंध में यदि कुछ भी लेना देना शेष है तो दो माह के भीतर समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने कहा गया है। पंजीयन निरस्त होने वाले सहकारी समितियों में मानिकपुरी महंत बुनकर सहकारी समिति, दुग्ध सहकारी समिति हरदीसांड,…

Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर छात्र सम्मेलन का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे भारत भर के जिला केंद्रों में छात्र सम्मेलन का आयोजन संपन्न हो रहा है इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जशपुर जिले में छात्र सम्मेलन छात्र गर्जना का आयोजन किया गया जिसमें पूरे जिले भर से हजार से अधिक विद्यार्थीयों ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मां भारती और ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का ध्वज लहरा कर पूरे जशपुर नगर को शोभायमान…

Read More

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान : कोविड की चुनौतियों के बावजूद चार सालों में राज्य में खुली कई खेल अकादमियां

खिलाड़ियों को तराशने के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण भी राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं के तराशने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत विगत चार वर्षों के दौरान स्थापित विभिन्न खेल अकादमियों ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दरम्यान आए कोरोना संकट के बावजूद राज्य में नयी खेल अकादमियों की स्थापना की तैयारियां एवं खेल-गतिविधियां निरंतर चलती रही हैं। चार साल पहले…

Read More

जशपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या केन्द्र सरकार तक पहुंचाएंगी प्रिया सिंह जूदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरकारी कर्मचारियों का दर्जा देने सहित 6 सूत्रिय मांगों को लेकर,अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का आंदोलन,15 वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संयुक्त महासंघ की पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष और जशपुर राजपरिवार की बड़ी बहू श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव से मुलाकात कर,अपनी समस्याओं और मांगों की जानकारी देते हुए,सहयोग का अनुरोध किया। इस पर,श्रीमती जूदेव ने,केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरान से मुलाकात कर,उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा करने का आश्वासन…

Read More

धोखाधड़ी के मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने पुलिस अधीक्षक ने दिए थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश !

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से धारा 420 भादवि के अंतर्गत जिले के थाना-चौकी में लंबित सभी मामलों की समीक्षा की और प्रगति की ली जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने जिले में पंजीबद्ध धारा 420 भादसं के प्रकरणों का जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए है। जिसके बाद से ही पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने एक-एक कर सभी धोखाधड़ी के मामलों की गहन समीक्षा करते…

Read More