बच्चों के बीच जाकर हालचाल जाना, अंग्रेजी पढ़ाया,कड़ी परिश्रम कर सफल होने उज्जवल भविष्य की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर एवम् सरगुजा कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र स्थित एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेमनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर पढ़ाई एवं स्कूल की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर हालचाल जाना। स्कूली बच्चों ने कमिश्नर को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए तथा बच्चो ने कमिश्नर को ताली बजाकर…
Read MoreDay: February 22, 2023
सरगुजा संभागायुक्त डॉ. अलंग ने प्रेननगर ब्लॉक के धूकवारी नरवा का किया निरीक्षण
नरवा निर्माण से किसान हो रहे लाभान्वित कमिश्नर ने किसानों से चर्चा कर अधिक उपजाऊ युक्त फसल लेने किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर सरगुजा संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग ने सूरजपुर जिले के प्रेमनगर ब्लॉक के धूकवारी नरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परकुलेशन टैंक, स्ट्रगल कंटूर ट्रेंच, गली प्लग, एडेन डैम, ब्रशउद, डबरी मेड़बंदी और स्टॉप डेम के संबंध में जानकारी ली। रेवेन्यू मैप से नरवा से लाभान्वित होने वाले गांव की जानकारी मनरेगा एपीओ के द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को…
Read Moreकमिश्नर ने किया प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण, समूह की महिलाओं को रोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने बुधवार को अंबिकापुर के शहरी गौठान घुटरापारा में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पेंट निर्माण इकाई, उत्पादन एवं बिक्री की सराहना करते हुए समूह की महिलाओं को इसमें जोड़कर रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने प्राकृतिक पेंट इकाई के निरीक्षण के दौरान पेंट निर्माण से संबंधित मशीनरी, पेंट निर्माण की प्रक्रिया तथा पेंट निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न तरल पदार्थो की जानकारी ली। बताया गया कि अब तक 1…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के समर्थन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह : आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रवैये से है त्रस्त – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
हरदिहा साहू समाज के सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में भी हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बालोद : पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बालोद जिले के ग्राम गुरूर पहुंचे, जहां वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। दरअसल कांग्रेस के घोषणा-पत्र के वादों को पूरा न करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच ने अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस के जनघोषणा…
Read Moreग्राम कोरेण्डा, कोलियारी के शालाओं एवं स्वास्थ्य केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण : स्वीकृत अतिरिक्त कक्षों एवं नवीन भवनों के निर्माण में तेजी लाने हेतु दी समय सीमा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा ग्राम कोरेण्डा एवं कोलियारी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालओं सहित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां चल रहे भवन निर्माण गतिविधियों, शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति और अध्यापन के संबंध में निर्देश दिये गये। कलेक्टर सर्व प्रथम उप स्वास्थ्य केन्द्र कोरेण्डा पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं को देखा। स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसाधन एवं स्लेबसीट की स्थिति देखकर उन्होने इसे मरम्मत करवाने को कहा। वहां उपस्थित कर्मचारियों से ग्रामीणों के आधार कार्ड सत्यापन की जानकारी चाही और कहा कि जिनका आधार कार्ड नही है उनका…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा की पहल पर दिव्यांग क्रिकेटरों को मिली क्रिकेट किट : क्रिकेटरों ने जनचौपाल में कलेक्टर के समक्ष किट की मांग की थी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की पहल पर व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्यांग खिलाड़ियों को क्रिकेट किट व अन्य खेल सामग्री मिल गया है। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने आज दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट का वितरण किया। पिछले दिनों जन चौपाल में पहुंचकर व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्यांग खिलाड़ियों ने खेल में सुविधा के लिए कलेक्टर श्री संजीव झा के समक्ष क्रिकेट किट की मांग रखी थी। इस मांग पर श्री झा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर खिलाड़ियों को किट…
Read Moreएनपीएस-ओपीएस चयन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन : कार्यशाला में सभी डीडीओ एवं लिपिक रहे मौजूद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के बीच नियुक्त शासकीय सेवकों/नाॅमिनी (मृत्यु के प्रकरणों में) के लिए ओपीएस लागू होने के कारण एनपीएस अथवा ओपीएस में रहने के लिए विकल्प चयन जारी है। अधिकारी-कर्मचारियों को ओपीएस या एनपीएस विकल्प चयन प्राप्त कर डीडीओ द्वारा कार्मिक संपदा में अपलोड/वेरिफिकेशन की कार्यवाही 24 फरवरी तक किया जाना है। कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार इस संबंध में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों तथा संबंधित लिपिको हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने बाबत् एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा ने लाइवलीहुड काॅलेज का किया औचक निरीक्षण : विभिन्न ट्रेडो के प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण की ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज शहर में संचालित लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काॅलेज में विभिन्न ट्रेडो में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। लाइवलीहुड काॅलेज में वर्तमान में सिलाई मशीन ऑपरेटर, फैशन डिजाइनर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, हैंडलूम विवर्स एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल पांच प्रशिक्षण बैचों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेडों के माध्यम से 128 विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लाईवलीहुड काॅलेज में प्रशिक्षु अभ्यर्थी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार…
Read Moreविश्व चिंतन दिवस : जिले भर में धूमधाम से मनाया गया स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन, शांति भवन हायर सेकेण्डरी स्कुल में हुआ आयोजन,
स्काउट एंड गाइड छात्र-छात्राओं के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना, शांति पाठ, प्रभात फेरी, ध्वजरोहण, पिरामिड, सेल्यूट, माइम सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई प्रस्तुति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावल का जन्मदिन जशपुर जिले में हर्षोल्लास के साथ विश्व चिंतन दिवस के रूप मनाया गया. आज सेंट जेवियर हायर सेकेण्डरी शांति भवन उच्चतर माध्यमिक शाला जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट गाइड एवं स्कूली के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक संचालक सरोज खलखो, संयुक्त सचिव सरीन राज, डीओसी टुमन…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की ली बैठक : ब्लड बैंक, हमर लैब व ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में डीकेएस अस्पताल में सुपरस्पेश्लिस्ट्स और अन्य डॉक्टरों को इंसेंटिव प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी…
Read More