कलेक्टर ने महिला समूहों का किया उत्साहवर्द्धन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : विगत दो वर्षो से कृषि विज्ञान केंद्र से जनजातीय उपयोजना अंतर्गत प्रशिक्षित एवं वित्तीय सहायता प्राप्त स्व-सहायता समूह की महिलाएं आगामी होली पर्व हेतु हर्बल गुलाल का निर्माण कर अतिरिक्त आय अर्जित कर के समुदाय में अपनी पहचान बना रही हैं, साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही है। इस क्रम में आज राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्टर श्री अजीत वसन्त को हर्बल गुलाल तथा समूह द्वारा निर्मित किये गये अन्य सामग्री भेंट…
Read MoreMonth: March 2023
शहर के भीतर के ट्रेंचिंग ग्राउंड शिफ्ट होंगे आउटर में, खेलकूद मैदान एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निगम को भूमि उपलब्ध कराएंगे कलेक्टर, दुर्ग के विकास की नियमित समीक्षा के लिए गठित होगी नगर विकास समिति
समिति की नियमित बैठकों में जनसमस्याओं पर होगी चर्चा और इन्हें दूर करने पर होगा निर्णय कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने दिया सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग दुर्ग शहर की समस्याओं और भावी विकास योजनाओं के संबंध में आज कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा की अध्यक्षता में चर्चा की गई। बैठक में महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों की समस्याओं को रखा। श्री बाकलीवाल ने जिन प्रमुख विषयों को रखा। इनमें ट्रेंचिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट…
Read Moreखाली पड़े प्लाट में साफसफाई की जिम्मेदारी प्लाट मालिक की, गंदगी पाई गई तो लगेगा जुर्माना, ऐतिहासिक बिल्डिंग होंगी जगमग, वर्टिकल पिलर्स में लाइटिंग और प्लांटेशन भी
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं दिये जाने पर लगाया जाएगा जुर्माना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग खाली पड़े प्लाट में अक्सर कचरे का ढेर जमा होने लगता है और इसकी वजह से साफसफाई की व्यवस्था बिगड़ती है। यहां साफसफाई सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी प्लाट मालिक की होगी। यदि गंदगी पाई जाती है तो प्लाट मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम से यह सुनिश्चित करने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण इलाकों में और शहरी इलाकों में होना है।…
Read Moreचिरायु टीम ने आरबीएसके तकनीक के माध्यम से जन्मजात कटे-फटे होंठ की सफल सर्जरी को किया संभव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया के निवासी प्रसन्न नायक की पुत्री निधि नायक उम्र 11 माह जिसका चिन्हांकन जन्मजात क्लेफ्ट लिप विकृति के रूप में चिरायु टीम बरमकेला के द्वारा किया गया था। पालक से संपर्क करने के उपरांत एवं चिरायु टीम प्रभारी डॉ सुरेंद्र सिंह के तत्परता के फलस्वरूप मरीज के परिवार जन आपरेशन के लिए राजी हो गए। चिरायु टीम बरमकेला के द्वारा 30 जनवरी 2023 को ओम हास्पिटल रायपुर ले जाया गया और भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर मरीज के परिवार जन को आश्वस्त…
Read Moreकलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने ली समय-सीमा की बैठक कहा ऑनलाइन पोर्टलों में लंबित आवेदनों का शीघ करें निराकरण, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करने के भी दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज समय-सीमा की बैठक में ऑनलाइन पोर्टल में लंबित आवेदनों की समीक्षा की एवं उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने गोधन न्याय अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। साथ ही योजनांतर्गत गोबर खरीदी, गौमूत्र संग्रहण और जियोटैगिंग के कार्यों की समीक्षा कर निराशा जताई और कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में वृहद स्तर पर…
Read More1 से 15 मार्च तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा का होगा आयोजन, सीएमएचओ डॉ.ठाकुर ने दिखाई पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत मिशन परिवार विकास तहत जिले में सकल प्रजनन दर कम करने हेतु भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 1 से 15 मार्च 2023 तक मिशन परिवार विकास पखवाड़ा आयोजित किया जाना हैं। मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के दौरान जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा जैसा ही गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा-01 से 07 मार्च तक एवं सेवाप्रदायगी-7 से 15 मार्च तक आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…
Read Moreराष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में हुई समीक्षा बैठक
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी द्वारा समस्त लेप्रोसी ब्लाक नोडल अधिकारी, एनएमए एवं प्रभारी एनएमए का मासिक समीक्षा बैठक लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले का पी.आर एक से कम केसे करें इसके लिये समस्त विकासखंड से एक सप्ताह के भीतर प्रोजेक्ट बनाकर जमा करने हेतु कहा गया। साथ ही विकासखंड में आर.एच.ओ पुरूष/महिला के साथ टीम बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया। कुष्ठ रोग के नये निकले रोगियों के परिवार…
Read Moreकृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र, रायगढ़ में देश के प्रधानमंत्री महोदय जी द्वारा किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लगभग 40 किसानों एवं विद्यार्थियो ने देखा, जिसमें प्रधानमंत्री ने कर्णाटक दौरे के दौरान 13 वें किश्त जारी किये। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन रूप से रायगढ़ लोकसभा के सांसद श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में जुडी हुई थी। कार्यक्रम में केंद्र के सभागार में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अजित कुमार सिंह, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत के साथ-साथ वैज्ञानिक डॉ.मनीषा चौधरी, डॉ कलेश कुमार…
Read Moreवर्गीकरण एवं गोसवारा का कार्य एक सप्ताह में करें पूर्ण – संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने किया सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग का निरीक्षण
छात्रवृत्ति एवं जवाहर उत्कर्ष योजना की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग आज रायगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर है, इस दौरान उन्होंने पुसौर एवं रायगढ़ तहसील कार्यालय निरीक्षण के साथ ही राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। तत्पश्चात संभागायुक्त डॉ.अलंग सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय, रायगढ़ के निरीक्षण में पहुंचे। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग वन अधिकार शाखा, योजना अनुदान, देवगुड़ी, कैश, स्टॉक पंजी, छात्रावास, छात्रवृत्ति, स्थापना एवं सर्विस बुक…
Read Moreअभिलेख दुरुस्ती और नक्शा बटांकन में लाएं तेजी – संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग नें ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
राजस्व अधिकारियों से कहा किसानों व पक्षकारों की सुविधा का रखें खयाल मिशन मोड में काम करने से ही लक्ष्य होगा पूरा, आगे की कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश तहसील कार्यालय पुसौर के निरीक्षण में पहुंचे संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ तहसील कार्यालयों में प्रकरणों के निराकरण के बाद अभिलेख शुद्धता का कार्य तत्काल पूरा कर लिया जाए। नक्शा बटांकन के काम में भी सभी अधिकारी तेजी लाएं। जिससे पक्षकारों को सुविधा होगी, साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों के निराकरण भी आसान होंगे। उक्त निर्देश संभागायुक्त…
Read More