समदर्शी ञ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 26 मार्च को हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा पेट्रोलिंग दौरान पतराटोली दुलदुला से आगे पंडरीपानी मोड़ पर रात्रि 10 बजे के लगभग मोटरसाइकिल से दुघर्टनाग्रस्त तेज सिदार पिता शिव नाथ सिदार व देवधर राम पिता बालमुकुंद राम निवासी बोडोकछार को तत्काल प्राथमिक उपचार कर उप स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला पहुंचाया गया। जहाँ घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 716 पवन चौहान , आरक्षक 739 आनंद तिर्की की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हाइवे पेट्रोल जशपुर 24…
Read MoreMonth: March 2023
जशपुर शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुदृढ़ रखने यातायात पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च : यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमों के अंतर्गत की जायेगी कार्यवाही
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन के चालकों तथा सड़क पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दी गयी समझाईस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक एवम्ं यातायात प्रभारी जशपुर विमलेश देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वार शहर के बसटैण्ड, महाराजा चौक रणजीता चौक बाजार डाँड़ में फ्लैग मार्च निकाला। सड़क किनारे, एवम दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों, जिनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है,…
Read Moreव्यावसायिक संस्थानों के आसपास के अवैध कब्जे को शीघ्र हटाए निगम – कलेक्टर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अतिक्रमण रोकने स्थाई व्यवस्था एवं साफ -सफाई के दिए निर्देश व्यापारी संघ ने यूजर चार्ज के लिए जताई सहमति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्री सिन्हा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के संवर्धन हेतु बैठक ली। जिसमें शहर के व्यापारी उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर श्री सिन्हा को व्यापार में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योगों के संवर्धन हेतु बैठक में व्यापारियो ने बैंक ऋण, श्रम, पर्यावरण, हेल्थ सुरक्षा, डायवर्सन,नगर निगम जैसे शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया,…
Read Moreगोधन न्याय योजना को मिला एक और राष्ट्रीय अवार्ड, नई दिल्ली में मिला सीएसआई का ई-गवर्नेंस अवार्ड
मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को फिर से एक राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों एवं कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2022 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (स्पेशल इंटरेस्ट…
Read Moreसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जिला शहित पूरे प्रदेश में आई खुशहाली : जशपुर के घोलेंग में विधायक विनय भगत की उपस्थिति में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ कार्यक्रम हुआ आयोजित
विधायक ने रीपा परिसर में महात्मा गांधी के प्रतिमा का किया अनावरण रीपा के माध्यम से हुनरमंद लोगों को स्वरोजगार कराया जा रहा उपलब्ध – सीईओ जिला पंचायत श्री यादव मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुंगेली के सरगांव में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदेश में नवनिर्मित मल्टीएक्टिविटी सेंटर का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों को दी बड़ी सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के जशपुर विकासखण्ड के घोलेंग गौठान में विधायक जशपुर विनय भगत की उपस्थिति में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजन किया…
Read Moreपुलिस अधिकारी द्वारा बालिका छात्रावास में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना को बताया शर्मनाक, महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता भूपेश सरकार का चरित्र – शालिनी राजपूत
प्रदेश में रक्षक ही महिला सुरक्षा के भक्षक बने हुए है – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका छात्रावास में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश सरकार प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में कानून के रक्षक ही महिला सुरक्षा के भक्षक बने हुए है। प्रदेश में महिलाओं के…
Read Moreकांग्रेस द्वारा 26 मार्च को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय सत्याग्रह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ 26 मार्च को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीड़ पराई जाने रे… का गायन करते हुये अहिंसात्मक सत्याग्रह किया जायेगा।
Read Moreराहुल गांधी ओबीसी एसटी एससी और आरक्षित वर्गों की हक की आवाज उठा रहे, अरुण साव और भाजपा को ओबीसी या किसी भी आरक्षित वर्ग की चिंता नहीं – काँग्रेस
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने ओबीसी वर्ग को छोटा आदमी कहा तब अरुण साव चुप क्यों थे ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ओबीसी, एसटी, एससी और आरक्षित वर्गो की आवाज उठा रहे। मोदी सरकार देश की सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर आरक्षित वर्ग को मिलने वाले आरक्षण के अधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रच…
Read Moreरेखा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के महिलाओं का अपमान किया, रेखा शर्मा क्यों बलात्कारी को संरक्षण दे रही है? – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित एवं नासमझ है बयान पर तीखा प्रहार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ही महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित है और समझदार भी। रेखा शर्मा छत्तीसगढ़ के महिलाओं को बेकूफ कहा छत्तीसगढ़ से तो सरोज पांडे भी आती है तो सरोज पांडे भी बेकूफ हुई ना। महिलाओं के इस अपमान भरे शब्दों के लिये छत्तीसगढ़ के महिलाओं से माफी मांगनी होगी। मोदी राज में देश में महिलाओं…
Read Moreभाजपाई चोरी ऊपर से सीनाजोरी कर रहे है, अरूण साव अपने कार्यकर्ताओं को पत्थर बाजी नहीं आंदोलन करना सिखाये – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना चोरी ऊपर से सीना जोरी है। एक तरफ तो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में आकर पथराव करते है, कालिख फेंकते है, तोड़फोड़ करते है, धारदार हथियार से हमला करते है, दूसरी ओर भाजपा के नेता पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने रैली निकालते है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को अपने कार्यकर्ताओं को पत्थरबाजी सिखाने…
Read More