पूर्व में प्रकरण के आरोपी संतोष सोनवानी, सूरज गुप्ता निवासी भटगांव, निलेश बेहरा निवासी रायगढ़ को किया गया था गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना विश्रामपुर में धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर विश्रामपुर : दिनांक 10 अगस्त 2022 को विश्रामपुर निवासी अलमा रेनू टोप्पो ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है, उसके साथ रायगढ़ निवासी निलेश बेहरा और भटगांव निवासी सूरज गुप्ता भी पढ़ते है, इन दोनों के साथ यशवंत…
Read MoreMonth: March 2023
जशपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक : बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण और राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए एक से दो वर्ष वाले लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंटाकन, सीमांकन, नामांतरण, भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा है। अधिकारियों को समय सीमा का विषेश ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर सभी एसडीएम सभी तहसीलदार, नायाब तहसीलदार उपस्थित थें। कलेक्टर ने ग्राम…
Read Moreमुख्य सचिव की अध्यक्षता में छ.ग.सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 और बेरोजगारी भत्ता के संबंध में कलेक्टरों और सीईओ की बैठक हुई आयोजित, जशपुर कलेक्टर डॉ मित्तल ने सभी अधिकारियों को समय पूर्व संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 1 अप्रैल से होगा शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में विगत दिवस चिप्स द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी कलेक्टरों और सीईओ की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री अवनीश कुमार शरण उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने प्रदेश में 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होने जा रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध…
Read Moreमुख्यमंत्री के समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में छायी खुशी की लहर : जशपुर जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री के सराहनीय फैसले पर उनके प्रति व्यक्त किया आभार
छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में किसान हितैषी सरकार है- कृषक आशुतोष प्रसाद मुख्यमंत्री के निर्णय से किसान होंगे और अधिक शसक्त व खुशहाल – किसान छत्रपाल सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस घोषणा से राज्य के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के किसानों में भी प्रदेश के मुखिया के इस फैसले से भारी उत्साह देखने को…
Read Moreजशपुर : फायर फाइटर का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं ने तत्काल पाकरगांव पहुंचकर आग पर पाया काबू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव ने बताया कि 23 मार्च 2023 को पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम पाकर गांव में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर फाइटर का कोर्स करने वाले युवाओं को तत्काल पाकर गांव भेजा गया जहां युवाओं ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के 21 युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फायर फाइटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया हैं। और सभी युवाओं को हैदराबाद की…
Read More28 मार्च को जिला अस्पताल जशपुर में लगाया जाएगा मेगा हेल्थ कैम्प, रायपुर एम्स के डॉक्टर गंभीर मरीजों का करेगे इलाज
मरीजों को लाने के लिए बस की भी सुविधा दी जा रही कैम्प में मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग विशेषज्ञ नाक, कान, गला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ होगे शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के सयुक्त प्रयास से आगामी 28 मार्च 2023 को जिला अस्पताल जशपुर में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं। कैम्प में मरीजों का निःशुल्क जॉच एवं परामर्श दिया जाएगा। कैम्प का आयोजन प्रातः 09 बजे से 04 बजे तक किया जाएगा। मेगा…
Read Moreजशपुर : सड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजन को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा तहसील के ग्राम ओरडीह निवासी स्व. रामदयाल राम की मृत्यु 12 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती कबाईल बाई हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreविवाहित महिला का रास्ता रोक कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं पर्स में रखे 06 हजार रूपये को ले जाने का आरोप दोष सिद्ध होने पर आरोपी सलमान हुसैन को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से किया गया दण्डित !
आरोपी सलमान हुसैन ने माह अगस्त 2021 में वारदात को दिया था अंजाम थाना जशपुर में आरोपी के विरूद्ध धारा 341, 376, 392 भा.द.वि. एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट का अपराध हुआ था पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : विवाहित महिला का रास्ता रोक कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं उसके पर्स से छः हजार रूपये निकालकर ले जाने के इस प्रकरण में न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनु.जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम जशपुर द्वारा आदेश पारित किया गया कि अभियोजन साक्ष्य की विवेचना से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर उक्त अभियुक्त…
Read Moreसवा दो लाख रूपये के 21 किलो गांजे के साथ महिला गिरफतार, प्रकरण में संलिप्त 1 आरोपी फरार, पतासाजी जारी, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा का मामला
आरोपी महिला के विरूद्ध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध दर्ज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शुक्रवार 24 मार्च को थाना पत्थलगांव में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसामुड़ा की महिला संपत्ति बाई अपने पास विक्रय के उद्देष्य से अवैध रूप से घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखी है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक भास्कर शर्मा सहयोगी स.उ.नि. संतोष तिवारी, आर.…
Read Moreहाइवे पेट्रोल जशपुर ने फिर बचाई जान, गिरांग मोड़ जशपुर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल पहुँचाया अस्पताल, हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय जनता की सेवा में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : 23 मार्च गुरुवार को हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान गिरांग मोड़ जशपुर में अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हुए नईम अंसारी पिता दिलमोहम्मद अंसारी निवासी पुरुलिया बंगाल, हॉल निवासी जशपुर को तत्काल प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया। जहाँ घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय, आरक्षक 716 पवन चौहान, आरक्षक 739 आनंद तिर्की की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हाइवे पेट्रोल जशपुर 24 घंटे लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43…
Read More