भाजपा के आदिवासी नेता आरक्षण विधेयक पर अपना रुख साफ करें- मोहन मरकाम

भाजपा के दबाव में आरक्षण विधेयक रूका हुआ है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, ओबीसी लेकिन ओबीसी समाज की उनको परवाह नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में महिनों से अटका हुआ है। राज्यपाल बदलने के बाद भी अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आदिवासी नेता आरक्षण विधेयक पर अपना रुख साफ करें। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। बिलासपुर हाई कोर्ट से 58…

Read More

आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने का निवेदन करने के लिये कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन में जाकर महामहिम राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में मंत्री कवासी लखमा, शिशुपाल सोरी, डॉ. विनय जायसवाल, यू.डी. मिंज, गुलाब कमरो, पुरुषोत्तम कंवर, द्वारकाधीश यादव, रामकुमार यादव, सावित्री मंडावी, लक्ष्मी ध्रुव, चंद्रदेव राय, शशि भगत, प्रीतम राम शामिल थे।

Read More

पीडीएस में चावल सहित राशन सामग्री की गड़बड़ी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने साधा निशाना, प्रधानमंत्री आवास पर भी मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दिए जा रहे और शासकीय आंकड़ों में बताया अंतर

छत्तीसगढ़ के गरीबों का चावल, नमक, शक्कर और गुड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के राशन दुकानों में हो रहे घोटालों के पारदर्शिता पर आज विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के दौरान सवाल उठाए और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किये जा रहे छल पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार झूठी जानकारी दे…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजगीत ’अरपा पैरी के धार ……….’ की काष्ठ कृति भेंट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत दतान के सरपंच वेद प्रकाश वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के राज गीत ’अरपा पैरी के धार……..’  की काष्ठ कृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राजगीत की काष्ठ कृति राजधानी रायपुर निवासी हस्तशिल्प कलाकार डागेश्वर वर्मा के द्वारा बनाई गई है। श्री वर्मा ने डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी के धार…

Read More

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 154/23 धारा 294,323,327  भादवि पंजीबद्ध आरोपी गोविंदा कुर्रे निवासी जगदल्ला चांपा को 20 मार्च 23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चांपा : मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी गोविंदा कुर्रे प्रार्थिया के दुकान के पास आकर शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा। प्रार्थिया द्वारा पैसा देने से मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा। जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर…

Read More

अब डाक्टरों के साथ इलाज करवाने वाले मरीजों को हवा, पानी, धूप से मिलेंगी मुक्ती, जशपुर जिले के चराईडाड़ हाटबाजार क्लिनिक के लिए स्वास्थ्य कुटीर बनकर तैयार

मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए जिले में 76 स्वास्थ्य कुटीर बनाया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के  मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ श्री जीतेन्द्र यादव के दिशानिर्देश में मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए  जिले में 112 हाट बाजार क्लिनिक लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा के तहत डाक्टरों के बैठने के लिए स्वास्थ्य कुटीर भी बनाया जा रहा है। ताकि डाक्टरों और स्वास्थ्य…

Read More

अनुसूचित जाति एवं जनजाति, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता विभाग के 48,093 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगे पारित, खुलेंगे 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने चॉक परियोजना में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान

‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन’ योजना में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान: विद्यालयों का दिखेगा नया स्वरूप मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए कोटा में छात्रावास के लिए 25 लाख रूपए का प्रावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्कूल शिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 48093 करोड़ 99 लाख 32 हजार रूपए की अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित की गई। इसमें आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के लिए 40468 करोड़…

Read More

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के लिए 3287 करोड़ 80 लाख 31 हजार रुपए की अनुदान मांगे पारित

राजस्व के लंबित प्रकरणों में 34 प्रतिशत की कमी आवश्यकता एवं मांग के अनुसार नए तहसील और उप तहसील बनाए जाएंगे: राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के विभागों के लिए कुल 3287 करोड़ 80 लाख 31 हजार रुपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गईं। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित व्यय के लिए 29 करोड़ 24 लाख 69 हजार रुपए, भू-राजस्व तथा जिला प्रशासन के लिए 1885 करोड़ 57 लाख 51…

Read More

विश्व वानिकी दिवस : मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल को बचाने की अपील की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई…

Read More

राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया, भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने की भेंट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन  द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा…

Read More