पर्यवेक्षक एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार गृह भेंट कर पौष्टिक आहार खाने की दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा जिले में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है। जिले के अधिक कुपोषण स्तर वाले पंचायतो में जनजागरूकता लाने के लिए कुपोषित बच्चों के गृह भेंट कर नियमित ऑगनबाड़ी भेजने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा भी बच्चों के परिजनों को कुपोषण से होने वाले नुकसान के बारे में पूरी जानकारी देते हुए…
Read MoreDay: March 20, 2023
आदिवासी अंचल में निर्बाध बिजली देने बढ़ाई 132 केवी सब स्टेशन की क्षमता, सवा चार करोड़ की लागत से लगा 40 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, सभी को भरपूर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली की उपलब्धता होगी सुनिश्चित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आदिवासी वनांचल क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आदिवासी क्षेत्र में विद्युत पारेषण प्रणाली को मजबूत करने विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पखांजूर स्थित 132/33 केवी उपकेन्द्र में 40 एमव्हीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध…
Read Moreकेंद्रीय जेल में बंदियों का किया गया नेत्र परीक्षण : मोतियाबिंद के 30 व ग्लूकोमा के 4 मरीजों का किया गया उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर जेल अधीक्षक ने बताया है कि केंद्रीय जेल में 12 से 18 मार्च 2023 तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल के बंदियों का नेत्र परीक्षण कराया गया। परीक्षण में मोतियाबिंद के 30 व ग्लूकोमा के 4 मरीज मिले जिनका उपचार किया गया। बंदियों की नेत्र परीक्षण नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ० रजत टोप्पो सहित विभिन्न नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है कि नेत्र जांच शिविर हेतु जेल प्रशासन द्वारा पूर्व से ही तैयारी की गई थी। शिविर में …
Read Moreविश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का होगा वर्चुअल शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का वर्चुअल शुभारंभ 21 फरवरी 2023 को किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सखौली अंतर्गत ग्राम पोड़िपा में प्रातः 11 बजे से किया गया है। कार्यक्रम के की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया करेंगे एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी…
Read Moreअरपा बेसिन विकास प्राधिकरण, राजीव युवा मितान क्लब और गोठान समिति की संयुक्त बैठक आयोजित : अरपा के विकास के लिए हर गांव एवं ग्रामीण की भागीदारी जरूरी – प्रदीप शर्मा
रिवाईवल के लिए कैचमेंट एरिया के सभी गांव में बने कार्य योजना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में अरपा विकास प्राधिकरण, राजीव युवा मितान क्लब एवं गोठान समिति के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक कोटा जनपद कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। श्री शर्मा ने कहा कि अरपा नदी के रिवाईवल के लिए इसके कैचमेंट एरिया में रहने वाले हर गांव एवं ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जरूरत कैचमेंट एरिया के लोगों में जागरूकता लाने…
Read Moreजनदर्शन में कलेक्टर को निःसंकोच अपनी समस्याएं बता रहें आमजन : सभी विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के दिए गए हैं निर्देश
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत हितेश को तत्काल जारी की गई 50 हजार रुपए की अनुदान राशि जनदर्शन में आज कुल 113 आवेदन हुए प्राप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा जिले के आमनागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय कार्यों के लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनके समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से लोगो की विभिन्न समस्याओं, मांग आदि को गंभीरतापूर्वक सुना जा रहा है। जिस कारण जिले के…
Read Moreमोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की जा रही निरंतर कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 53 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 17600/- रूपये समन शुल्क
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 एवं वाहन में प्रेशर हार्न लगाने वाले 11 वाहनों पर की गई कार्यवाही शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को किया जा रहा न्यायालय में पेश शराब पीकर वाहन चलाने एवं वाहन में प्रेशर हार्न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के अंतर्गत यातायात…
Read Moreछेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
आरोपी लक्की यादव के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 75/23 धारा 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि खरौद निवासी लक्की यादव बुरी नियत से पीड़िता का हाथ बांह को पकड़कर छेड़खानी किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 75/23 धारा 354 भादवि 08 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान…
Read Moreबोधघाट परियोजना को लेकर बृजमोहन ने सरकार को घेरा : सवा 4 साल में बोधघाट परियोजना शुरू करने की बात तो दूर, सर्वेक्षण तक का काम ही नहीं करा पाई है सरकार !
बिना टेंडर के निजी कंपनी को सरकारी बताकर दिया जा रहा काम. बोधघाट परियोजना में बस्तर की जनता को ठग रही है भूपेश सरकार. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बोधघाट परियोजना का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को गिरते हुए कहा कि बड़े भ्रष्टाचार की नियत से इस परियोजना पर कार्य करने किया जा रहा है। बस्तर के आदिवासियों को धोखा देने की नियत से इस परियोजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने पूछा…
Read Moreलंबे समय से अनुपस्थित शिक्षक (पंचायत) की सेवा की गई समाप्त, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार : जिले के भाटापारा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पू.मा.क.शाला.देवरी में पदस्थ शिक्षक पंचायत श्रीमती मैगदलीन अंथोनी को लंबे समय से अनुपस्थित रहनें के चलते उनकी सेवा समाप्त कर दी गयी है। इस हेतु जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान ने आज आदेश जारी कर दिया है। उक्त कार्रवाई श्रीमती मैंगदलीन अंथोनी द्वारा पूर्व नोटिस के जवाब में प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही पाये जाने के कारण सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 14 दिसंबर 2022 में उनकी अनाधिकृत अनुपस्थिति व अनुशासनहीनता के कारण सेवा समाप्ति हेतु लिये गये निर्णय…
Read More