बड़ी उपलब्धि : बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले को टीबी उन्मूलन में मिला कांस्य पदक, कलेक्टर ने दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार पूर्व में कायाकल्प एवं राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र में पुरस्कृत होने के पश्चात अब बलौदाबाजार ने टीबी रोग के उन्मूलन में भी पुरस्कार प्राप्त किया है। गत 24 मार्च को पूरे देश में विश्व क्षय दिवस मनाया गया उसी अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वाराणसी में आयोजित विश्व टीबी समिट में क्षय रोग उन्मूलन की ओर बढ़ रहे छत्तीसगढ़ के चार जिलों को सम्मानित किया गया जिसमें बलौदाबाज़ार- भाटापारा जिले को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।…

Read More

कृषि मेला सरगांव में जिले के 4सौ से अधिक किसान हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार आयोजित हुए भरोसे का सम्मेलन के तहत कृषि मेला में शामिल होने लगभग 4 सौ से अधिक किसान मुंगेली जिले के ग्राम सरगांव पहुँचे। इस मोके पर उप संचालक कृषि जोसेफ टोप्पो द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस एवं अन्य गाड़ियों को रवाना किया गया। जिला अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह द्वारा जिला में उत्पादित विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनी हेतु भेजा गया। जोकि जिले के शान को दर्शा रहा है। कृषक भी अपने जैविक उत्पाद का प्रदर्शन किए जैसे गोमूत्र से बने ब्रह्मास्त्र, जीवामृत, ह्यूमिक एसिड, वर्मी…

Read More

महिला दिवस पर दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए संसदीय सचिव यू.डी.मिंज, कहा – राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाऐं हो रहीं है आत्मनिर्भर और सशक्त !

कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दी गई, सादरी कुडूख फैशन शो का भी हुआ प्रदर्शन. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : दुलदूला ब्लॉक में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने महिलाओं का उत्साहवर्द्धन करने के लिए भाग लिया. ब्लॉक के सभी महिलाओं ने विधायक यू. डी. मिंज  का आत्मीय स्वागत किया. महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आज विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति महिलाओं के द्वारा दी गई। आज के कार्यक्रम में…

Read More

भारतीय प्रबंध संस्थान में परियोजना व्य्वहार्यता और परियोजना का वित्तकपोषण और निष्पानदन विषय पर पाँच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान ने 20 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक भारत सरकार के वित्ति मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की क्षमता निर्माण पहल के तहत ‘‘परियोजना व्य्वहार्यता और परियोजना का वित्तकपोषण और निष्पानदन’’ विषय पर पाँच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (20 से 24 मार्च) भारतीय प्रबंध संस्थान, नया रायपुर, छत्तीसगढ़, भारत 493661 के परिसर में चल रहा है। भा.प्र.सं. रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार ककनी और भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग में…

Read More

राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का संरक्षण अति महत्वपूर्ण : बालकों के संरक्षण, लैंगिक अपराधों पर जागरूकता व नियंत्रण विषय पर कार्यशाला संपन्न

बालकों के सर्वांगीण विकास में सबकी सहभागिता जरूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधिक सेवा प्राधिकरण, यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में किशोर न्याय अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण और बाल संरक्षण से संबंधित विषयों पर राजधानी रायपुर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का संरक्षण और उनके सर्वांगीण विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है।  कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया : मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ जिला अंतर्गत सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बालिकाओं के त्वरित उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में 02 बलिकाओं की मृत्यु…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन – ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार तत्पर – मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है । स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन…

Read More

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चढ़े बलौदा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

आरोपी दीपक कुमार प्रजापति एवं उमेश कुमार कुम्हार के विरूद्ध धारा 376(घ), 323, भादवि 06 पाक्सो एक्ट का अपराध हुआ पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 23 मार्च 23 को पीड़िता सोयी थी, तो उसी समय बलौदा निवासी दीपक कुमार प्रजापति एवं उमेश कुमार कुम्हार आये और पीड़िता के मुँह को दबाकर और उठाकर ईंटा भट्ठा ले गये, जहाँ…

Read More

रीपा से मिले सहयोग से महिलाएं गलीचा बुनकर जीवन का ताना बाना करेंगी मजबूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने शुरू की गई रीपा योजना के द्वारा जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए सुविधाओं से महिलाओं के हौसले बुलंद है। लुण्ड्रा जनपद के बटवाही गोठान में रीपा के तहत गलीचा बुनाई केंद्र शुरू किया गया है जिसमें समूह की महिलाओं के लिए सुविधायुक्त वर्किंग शेड उपलब्ध कराया गया है। इस वर्किंग शेड में बुने गए गलीचों की बिक्री से महिलाओं को आय अर्जित होगी जिससे वे अपने जीवन का ताना-बाना मजबूत कर पाएंगी। छत्तीसगढ़ हस्तकला बोर्ड एवं बिहान के द्वारा महिलाओं…

Read More

रायपुर दक्षिण विधानसभा के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के बूथ क्रमांक 172 में बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’, मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री है जो प्रेरणा भरी बातें देश से साझा करते हैं.

नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हम भारत वासियों के लिए सौभाग्य की बात – बृजमोहन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के बूथ क्रमांक 172 में नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 99 वें मन की बात सुनी। रेडियो में प्रसारित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात समाप्ति के पश्चात उपस्थित नागरिकों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री…

Read More