मछलियों की वंश वृद्धि को संरक्षण देने 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु घोषित

बंद ऋतु अवधि में मत्स्याखेट कार्य रहेगा पूर्णतः निषिद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मछली पालन विभाग द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा है कि जिले के अंतर्गत् समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई जलाशय निर्मित किए गए हैं में सभी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह नियंत्रण के लिए जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करने किया निर्देशित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों की भर्ती प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज महिला व बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की परियोजनावार  जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण बताने कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक : जल जीवन मिशन के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और उप अभियंता उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से लोगों को प्राथमिकता के साथ लाभ पहुचना हैं। उन्होंने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने रीपा के अन्तर्गत किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में ली बैठक, सभी केन्द्रों में शीघ्र मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने के दिए निर्देश

गौठान में गौठान मेला का करें आयोजन-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के संबंध में बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, सभी जनपद सीईओ, निर्माण एजेंसी एवं एनआरएलएम के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले में रीपा हेतु चयनित गौठानों में किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी स्थानों में जल्द से जल्द मल्टी एक्टिविटी प्रारंभ करने…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम देवडांड़ निवासी स्व. फुलसाय का मधुमक्खी काटने से 20 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक  के  पिता बंधनू हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

जशपुर : लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 14 जून से 22 सितम्बर तक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में जिला परिवहन विभाग द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं व आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से जिले के विभिन्न विकासखण्डों में माह जून से सितम्बर तक लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लर्निंग लायसेंस शिविर लगाने के लिए आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल, हाईस्कूल चौक बगीचा में 14 जून को तिथि निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 28 जून को एन.ई.एस.कॉलेज…

Read More

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर में अतिरिक्त कार्य सम्पादन हेतु विभिन्न पदों के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अतिरिक्त कार्य संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के लिए अस्थायी पदों हेतु 01 जून से 30  नवम्बर 2023 तक की अवधि के लिए सहायक ग्रेड-03 संविदा के 05 एवं भृत्य कलेक्टर दर के 05 पदों की पूर्ति हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन 20 जून 2023 तक आमंत्रित किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन हेतु जिला के वेबसाईट https://jashpur-nic-in/ में लिंक 20 जून 2023 तक…

Read More

डॉ संजय अलंग ने रायपुर आयुक्त का पदभार सम्भाला, कार्यालय का निरीक्षण कर नियमानुसार काम करने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नए संभागायुक्त डॉ संजय अलंग  ने आज रायपुर में कार्यभार संभाल लिया। डॉ अलंग सुबह रायपुर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे विधिवत् पदभार ग्रहण किया। डॉ अलंग इसके पहले बिलासपुर संभाग के आयुक्त थे। वे 2004 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नये आयुक्त का स्वागत किया और ज़िले की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नये आयुक्त का स्वागत किया गया। पदभार सँभालते ही डॉ अलंग ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया…

Read More

लोहे का एंगल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया जप्त             

आरोपी लक्ष्मीकांत कश्यप साकिन वार्ड क्रमांक 14 शिवरीनारायण के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2023 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की लक्ष्मीकांत कश्यप लोहे के एंगल बने पटरा को चोरी कर ले गए हैं की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण  में 264/23 धारा 379 भादवि के तहत आरोपी लक्ष्मीकांत कश्यप के कब्जे से लोहे के एंगल पतरा को कीमती ₹5000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा…

Read More

दिल में छेद पीड़ित बच्चे का हुआ निःशुल्क सफल आपरेशन,मिली नई जिंदगी, चिरायु योजना से मरीजों को मिल रहा है लाभ,टीम ने सर्वेक्षण के दौरान ढूँढ़ा था मरीज

समदर्शी न्यू ब्यूरो, बलौदाबाजार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिरायु योजना से जिले के मरीजों को बड़ी संख्या में लगातार लाभ मिल रहा है। इस कड़ी में विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत के ग्राम लटुवा के रहने वाले कृषक प्रेम लाल साहू की पुत्री कल्याणी साहू जिसकी उम्र 15 वर्ष है जन्म से ही हृदय में छेद की बीमारी से पीड़ित थी। उनका चिन्हाकन कर सफल आपरेशन किया गया है।अभी कुछ दिन पूर्व बलौदाबाजार ब्लॉक की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु टीम के चिकित्सकों द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के…

Read More