चोरी की 2 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल की टीम के साथ पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर बाइक चोरी पर अंकुश लगाने साइबर सेल एवं थानों की टीमें क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर बदमाशों पर नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में कल साइबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर क्षेत्र में सक्रिय दो बाइक चोर- प्रिंस कुमार चंद्रवंशी निवासी गेरवानी एवं राजेश श्रीवास निवासी छाल हाल मुकाम तराईमाल पूंजीपथरा को पकड़ा गया जिनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस की…

Read More

घर पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में आज दिनांक 12/08/2023 को पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा ग्राम तराईमाल के महेश भगत द्वारा घर आंगन में बने झोपड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर मौजूद मिले महेश भगत से अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर उसने झोपड़ी में छिपा कर रखा 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकिन में भरा हुआ 10 लीटर महुआ शराब लाकर पेश…

Read More

केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारी किए गए सम्मानित !

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार-नई दिल्ली द्वारा आज जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों में 02 निरीक्षक श्री आर्शीवाद रहटगांवकर, श्री नवीन बोरकर और उपनिरीक्षक सुश्री नीता राजपूत सम्मिलित हैं। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Read More

यातायात जागरूकता अभियान : सूरजपुर पुलिस ने स्कूली बच्चों को दी यातायात नियमों से जुड़ी जानकारियां, स्कूल बस में आने-जाने के दौरान शरीर का कोई भी हिस्सा बाहर न निकले दी समझाईश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  सूरजपुर सड़क दुर्घटना से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों व छात्र-छात्राओं को जागरूक करने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने नव पदस्थ यातायात प्रभारी सुनील सिंह को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को यातायात पुलिस के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मिडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयनगर के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े जानकारियों से अवगत कराया गया और उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस दौरान यातायात के आरक्षक शशिकांत मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सभी जागरूक बनें।…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेगें गोरियाटोली में निर्मित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण

तारे विश्वकर्मा ने स्वयं के खर्चे से कराया है प्रतिमा का निर्माण, 14 अगस्त है जूदेव की पुण्य तिथी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : किसान तारे विश्वकर्मा द्वारा निर्मित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेगें। इस प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव, अंबिकापुर के रास्ते कुनकुरी होते हुए गोरियाटोली पहुंचेगे। गोरियाटोली में समारोह…

Read More

नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में सब इंस्पेक्टर हेतु मॉक इंटरव्यू 11 अगस्त से हो चुका है प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान, जशपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर साक्षात्कार हेतु मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस मॉक इंटरव्यू में  जशपुर जिले के ऐसे सभी विद्यार्थी जो छ.ग व्यापम द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर परीक्षा के साक्षात्कार के लिए पात्रता रखते हैं उनके लिए संस्थान में 11 अगस्त 2023 से निःशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया…

Read More

जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जशपुर में एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों की हुई कार्यशाला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जश-प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी विधान सभा 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिन-जिन मतदान केन्द्रों में पिछली विधान सभा निर्वाचन में  70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। उन मतदान केंद्रों में जिले के 36 एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।…

Read More

जशपुर जिले मे कानून व शांति व्यवस्था का तंत्र होगा मजबूत, आम नागरिक होंगे सहयोगी, कलेक्टर ने दिए निर्देश : शांति एवं कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता, सबका सहयोग आवश्यक- कलेक्टर

प्रशासन व पुलिस के बीच हुई समन्वय बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में सुरक्षातंत्र को मजबूत करने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर की उपस्थिति में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर और पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक संम्पन्न हुई। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर. पी. चौहान, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी, तहसीलदार एवं समस्त थाना प्रभारी एवं…

Read More

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का जशपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम नगर स्थित रंजीता स्टेडियम ग्राउंड में आज आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर, टू आईसी श्री अखिलेश सिंह और उप निरीक्षक के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी,एनएसएस, स्काउट गाइड के दस टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड…

Read More

सरगुजा संभागायुक्त ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण, नवगुरुकुल द्वारा संचालित कोर्स के संबंध में ली जानकारी

छात्राओं से की बातचीत कर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी एक दिवसीय जशपुर जिले दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जशपुर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया और नवगुरुकुल द्वारा संचालित कोर्स के संबंध में जानकारी ली। साथ ही छात्राओं से बातचीत की और छात्राओं को कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। कमिश्नर ने प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले रोजगार व स्वरोजगार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर…

Read More