समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर बीते 2 दिन में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इस अभियान में थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा 23 प्रकरण में 89 लीटर महुआ शराब जप्त कर 23 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही हुई है। जिनमें चौकी खड़गवां क्षेत्र के ग्राम धरमपुर के रविकुमार से 10 लीटर, रोहित यादव से 4 लीटर, दुलेराम से 4 लीटर,…
Read MoreMonth: September 2023
सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले के डीजे संचालकों की ली गई बैठक : बैठक में संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर एवं तय मानक के आधार पर आवाज़ रखकर डीजे संचालन करने हेतु किया गया निर्देशित.
डीजे संचालन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत ना बजाए जाने हेतु दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देश. बैठक में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक रहे उपस्थित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के सभी डीजे संचालको की बैठक आयोजित कर डीजे संचालन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो के सम्बन्ध में विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन कराने हेतु बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज…
Read Moreबहाने से ट्रैक्टर का जैक मांग कर ले गया ड्राइवर हुआ फरार, पुलिस को दबिश में मिली आरोपी के पास से जैक और चोरी की दो मोटर सायकल….गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
खरसिया पुलिस ने अमानत में खयानत के अपराध और चोरी के वाहनों की जप्ती कर आरोपी को भेजा जेल. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 17 सितंबर को थाना खरसिया में ग्राम चपले के उपसरपंच हीरालाल पटेल द्वारा लिखित आवेदन देकर थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके परिचित तरुण कुमार पटेल निवासी टमटेमा का ड्राइवर पूरन चौहान निवासी लेबड़ा थाना भूपदेवपुर बीते अगस्त महीने में एक दिन इसके घर आकर बोला कि “ट्रैक्टर पंचर हो…
Read Moreयातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 8400/- रूपये लिया गया समन शुल्क.
बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वाहन का नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने से 01 वाहन चालक से 300/- रुपये, नो पार्किंग में…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ महतारी: मुख्यमंत्री श्री बघेल गायता, पुजारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण, 6 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई है गारमेंट फैक्ट्री
बाजार के लिए तैयार उत्पादों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गवर्नमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गारमेंट फैक्ट्री में चल रहे कपड़ा निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी किया और यहां कार्यरत महिलाओं से बात की। श्री बघेल ने फैक्ट्री से हरी झंडी दिखाकर बाजार के लिए तैयार उत्पादों की पहली खेप को रवाना किया। बीजापुर जिले में निवासरत ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि एवं वन आधारित है। तथा जिले…
Read Moreअभी अभी आये थे पार्टी में, अति उत्साह में लताड़े गये पार्टी में, अनुशासन के चाबुक ने उतारा उम्मीदवारी का नशा, रातों रात फ्लैक्सी में चिपकी पार्टी की टैग लाईन “अब नहीं सहेंगें, बदल कर रहेंगें”
प्रदेश मे सत्ता परिवर्तन के लिये निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा –2 ने अपनी ही पार्टी के नेताजी के राजनैतिक भविष्य में पलक झपकते कर दिया परिवर्तन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी परिवर्तन यात्रा में गिरी बिजली ने भाजपा के संभावित प्रत्याशी का आशियाना ही उजाड़ दिया। नये नये भाजपा में आये नेताजी सह अधिकारी महोदय शायद भाजपा की संस्कृति से प्रवेश से पहले परिचित नही थे, इसलिये भाजपा के अनुशासन का चाबुक बहुत जल्दी उन पर पड़ गया। परिवर्तन यात्रा का सबसे बड़ा तात्कालिक असर नेताजी की फ्लैक्सी पर पड़ा।…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह का शुभारंभ
बैरिस्टर साहब के एकता, सरलता, भाईचारा और समानता जैसे गुणों को सभी को अपनाना चाहिए – डॉ चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष ने बैरिस्टर ठा. छेदीलाल की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संविधान निर्मात्री सभा के पूर्ण कालिक सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 67 वीं पुण्य स्मृति में दो दिवसीय स्मृति समारोह का शहीद स्मारक परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आज शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के कार्यक्रम में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण बहुउद्देश्य परिसर का किया शिलान्यास
बिलासपुर अंग्रेजी माध्यम के आत्मानंद कॉलेज भवन के उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण बेलतरा में नये कॉलेज का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान समाज की सांस्कृतिक पत्रिका ‘सरयू द्विज’ का किया विमोचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास किया। राज्य सरकार द्वारा शहर में लगभग दो एकड़ भूमि इस प्रकल्प के लिए प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने साइंस कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद…
Read Moreअगामी चुनाव सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नाके बन्दी लगाकर यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही
मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत जिले में कुल 146 प्रकरण में 45,200/ रूपये का समन शुल्क लिया गया मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस, मौके पर कागजात नही रखने, एवम अन्य धाराओं के तहत वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा अगामी चुनाव सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा नाके बन्दी लगाकर वाहन का चेकिंग किया जा रहा है , जिसमे यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम…
Read More