समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, तखतपुर/रायपुर उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा – 2 में शामिल हुए। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृति परिसर में आयोजित विशाल आमसभा को अपने ठेठ देशी अंदाज में कविता , गाना गाकर उपस्थित जनसमुदाय से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने समर्थन मांगा। उन्होंने कहा की बघेल तो बहुत से हैं। बघेल से हमको बैर नहीं, भूपेश तुम्हारी खैर नहीं…..। मनोज तिवारी ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ी में कहते हुए सुनता हूं तो ऐसा…
Read MoreDay: September 27, 2023
मुंगेली की प्रेसवार्ता : 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ को भाजपा ने संवारा पर पिछले 5 वर्षों में जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बनी हैं दुर्दशा करके रख दिए हैं – भाजपा
आदर्श और विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे : अरुण साव परिवर्तन यात्रा को जनता का अपार स्नेह मिला : नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुंगेली में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ को हम आदर्श , विकसित और खुश हाल राज्य बनाएंगे। 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ को हमनें संवारा पर पिछले 5 वर्षों में जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार बनी हैं दुर्दशा करके रख दिए हैं। ये भूपेश , अकबर और ढेबर की सरकार ने छत्तीसगढ़ को…
Read Moreगणेशोत्सव, पर्युषण पर्व व ईदमिलादुन्नबी के धार्मिक आयोजनों को लेकर कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की हुई बैठक
गुरूवार को नगर में तीनों पर्व को लेकर निकलेगी शोभायात्रा, कुनकुरी पुलिस ने व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर में चल रहे गणेशोत्सव व पयुर्षण पर्व के साथ गुरूवार को आयोजित होने वाले ईदमिलादुन्नबी के धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत निकलने वाली शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन बुधवार की सायं 7 बजे किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती श्यामा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व…
Read Moreमोटर सायकल की डिक्की में रखे रूपये की उठाईगिरी, संदिग्धों के फुटेज सीसीटीवी में कैद, नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी….!
बाइक पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की जताई जा रही है संभावना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 27 सितंबर 2023 के सुबह करीब 11:00 बजे मनोज कुमार डड़सेना, सुपरवाइजर, जय मां नाथल दाई क्रेशर उद्योग टिमरलगा चंद्रपुर उसके क्रेशर मालिक मनीष अग्रवाल द्वारा दिये गये 9 लाख रूपये के सेल्फ चेक को कैश कराने केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा आया था। बैंक से चेक का आहरण कर मनोज रूपयों को अपने मोटरसाइकिल के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति विकास विभाग की संयुक्त बैठक
कुनकुरी, बगीचा को धूम्रपान मुक्त घोषित किए जाने आवश्यक कार्रवाई करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आदिम जाति विकास विभाग की कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, अत्याचार निवारण अधिनियम की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित करने हेतु स्व मूल्यांकन प्रपत्र शीघ्र स्वास्थ्य विभाग को भेजने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली समिति प्रबंधकों की बैठक : वर्मी कंपोस्ट विक्रय, भंडारण एवं शेष भुगतान को समय पर करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी, किसान पंजीयन, वर्मी कंपोस्ट के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, कृषि विभाग के अधिकारी, समिति बैंक प्रबंधक,अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी, मौजूद थे। कलेक्टर ने किसान मितान एवं ग्रामीण विकास अधिकारी को किसानों से अधिक से अधिक संपर्क कर किसान पंजीयन हेतु प्रोत्साहित करने निर्देशित किया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज संग्रहित कर समिति कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक : एमसीएमसी की टीम पेड न्यूज की करेगी मानिटरिंग, मीडिया सेंटर के माध्यम से की जाएगी निगरानी
जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर रखेगी नजर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार डॉ रवि मित्तल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान समय अधिसूचित करने सहित समस्त प्रचार-प्रसार में उपयोगी आवश्यक सामग्री पर किये जाने वाले व्ययों का मानक दर निर्धारण करने सम्बन्धी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के लागू होते ही संपत्ति विरूपण का कार्य…
Read Moreगांधी जयंती 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित: आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: आबकारी विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गांधी जयंती के दिन जिले में देशी,विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। जारी आदेश में 1 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे से 3 अक्टूबर को दिन के 09.00 बजे तक पूर्णतरू बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया गया हैं ।
Read Moreआयुर्वेद औषधि से जीर्ण वात व्याधि, ज्वर, संधिवात, त्वक विकार, श्वेत प्रदर सहित अन्य रोगों का हो रहा सफल उपचार : जशपुर जिले में 3283 रोगियों को औषधि वितरण कर किया गया निशुल्क उपचार
आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों में दी गई पोषण संबंधित जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जहां विभिन्न रोगों एव बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 3283 रोगियों को औषधि वितरण कर निशुल्क उपचार किया गया। पंचकर्म क्रिया में नाड़ी स्वेद, सर्वांग स्वेद, नस्य एवं शीरोधारा के द्वारा 87 रोगियों का उपचार की गई ।विभाग द्वारा मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि,…
Read Moreजशपुर जिले के बटइकेला में विशाल मेगा हेल्थ शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में नेत्र परीक्षण, मलेरिया, टीबी, सिकल सेल, एनसीडी सहित अन्य बीमारियों की हुई जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल: आयुष्मान भवः अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटइकेला में विशाल मेगा हेल्थ शिविर आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आसपास के ग्रामीणों का शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 500 महिला, किशोर किशोरी, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, ब्लॉक के सभी मितानिन प्रशिक्षकों के साथ सेक्टर बटइकेला के सभी मितानिन उपस्थित रहे । शिविर मे 15 वीआईए स्क्रीनिंग, 55 एमसीएच स्क्रीनिंग,64…
Read More