भाजपा के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी चुनाव में जनता देगी जवाब, भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को उनका हक़ मिले, 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक लागू हो – सुरेंद्र वर्मा

पिछड़ा वर्ग हितैसी होने का ढोंग करने वाले भाजपाई, जातिगत जनगणना से भाग क्यों रहे हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और सर्वसमाज के ईडब्ल्यूएस को उनका अधिकार मिले। छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले केदार कश्यप – जातीय जनगणना की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए जो गणना कराई उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई

पहले जेब में रखे सबूत छुपाए फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस – केदार कश्यप कांग्रेस बताए जातीय जनगणना के आधार पर टिकट क्यो नही बाटा – केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने सवाल किया कि जातिगत जनगणना का ढोल पीटने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेता पहले प्रदेश को यह बताएँ कि आरक्षण के लिए कराई गई जातिगत जनगणना को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस के नेता प्रदेश को इस…

Read More

विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन : पुलिस लाईन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा….पुलिस लाईन में एसएसपी सदानंद कुमार ने मंत्रोच्चारण के साथ की शस्त्रों की पूजा…..खुले प्रांगण में किया गया हर्ष फायर.

एसपी सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वर्षों से विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाईन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन उर्दना में आयोजित शस्त्र-पूजन…

Read More

भूपेश ने कबूल लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया, पहले गोबर गोठान घोटाले, अब घोषणाबाजी – बृजमोहन अग्रवाल

अब तक कह रहे थे कि किसानों को एक लाख करोड़ दिया, फिर किसान कर्ज के जाल में कैसे फंसे? भाजपा बनाएगी किसान को समृद्ध, नहीं लेना पड़ेगा कर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे 5 साल किसानों के साथ धोखा किया। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ नहीं…

Read More

भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है, ईडी की छापेमारी राजनैतिक माहौल दूषित करने के लिये – सुशील आनंद शुक्ला

चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो…

Read More

किसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल धान की खरीदी, 17.5 लाख आवास से प्रदेश और खुशहाल होगा, कांग्रेस आने वाले 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देगी – दीपक बैज

जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित आबादी का हक दिलाएंगे – दीपक बैज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इस राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही…

Read More

पेडन्यूज को किया गया चिन्हित, परीक्षण कर नोटिस जारी करने के निर्देश, आदर्श आचार संहिता के अनुरूप ही जारी हो सकेंगे विज्ञापन

मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया और उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमसीएमसी के गठन की जरूरत और इसके कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। समिति की बैठक में बताया गया कि एमसीएमसी का कामकाज आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही…

Read More

पुलिस लाईन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का विधि-विधान से किया गया पूजन, की गई हर्ष फायरिंग.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : आज दिनांक 24 अक्टूबर 23 को पुलिस लाईन जांजगीर में दशहरा पर्व के अवसर पर शस्त्रों का विधि-विधान से पुलिस अधीक्षक महोदय जांजगीर द्वारा पूजा अर्चना की गई। प्रति वर्ष की भांति जिले के सभी थाना/चौकियों में शस्त्रों का विधि- विधान से थाना प्रभारियों द्वारा पूजन किया गया। शस्त्र-पूजन के उपरांत हर्ष फायरिंग की औपचारिकता पूर्ण की गई। इस शस्त्र-पूजा कार्यक्रम में श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सविता दास वैष्णव उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री यदुमानी सिदार एसडीओपी चांपा, श्री विजय पैकरा…

Read More

विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन : थाना घरघोड़ा में एसडीओपी धरमजयगढ़ और टीआई घरघोड़ा थाना स्टॉफ के साथ मिलकर किये शस्त्रों की पूजा…..!

एसडीओपी धरमजयगढ़ ने दशहरा, दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों की बैठक लेकर दिया आचार संहिता का पालन करने का निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/घरघोड़ा : आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस थाना घरघोड़ा में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी श्री शरद चन्द्रा ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान के साथ थाने के आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपनिरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव सहित पुलिस थाना के सभी अधिकारी,…

Read More

अवैध शराब का जखीरा बरामद : शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी के घर घरघोड़ा पुलिस ने की रेड…. की गई आबकारी एक्ट की कार्रवाई…..!

आरोपी के कब्जे से 73,000/-रूपये की देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब करीब 206 लीटर की गई जप्त, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आसन्न चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और संग्रहण पर निगाह रखने मुखबीरों का जाल बिछा…

Read More