बी.एड की फर्जी अंकसूची तैयार करके शिक्षाकर्मी के पद में नौकरी करने वाली के झूठे शपथ-पत्र का सत्यापन करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

आरोपी संतोष वर्मा उम्र 46 साल सरवानी बलौदा बाजार थाना कसडोल (छ.ग.) के विरुद्ध धारा 420, 465,467, 468, 471, 34 भादवि के अंतर्गत थाना नवागढ़ पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नंदराम वर्मा उम्र 45 साल साकिन छेछर मलदा कसडोल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुमारी मंदोदरी वर्मा उम्र 47 साल साकिन सरवानी बलौदाबाजार थाना कसडोल (छ.ग.) के द्वारा बी.एड की फर्जी अंकसूची तैयार करके…

Read More

शोध पत्रिका ‘कला-वैभव’ कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के हाथों विमोचित, कला-साधकों के लिए महत्वपूर्ण है यह किताब

समदर्शी न्यूज़, खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा शोध पत्रिका कला-वैभव का कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के कर कमलों से विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंद्राकर ने कला-वैभव के संपादक-मंडल और लेखकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कुलसचिव प्रो. (डॉ.) नीता गहरवार, अधिष्ठाता प्रो.(डॉ.) काशीनाथ तिवारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न इस विमोचन कार्यक्रम में पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. मंगलानंद झा ने कला-वैभव शोध पत्रिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों के साथ की वीसी : प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों पर दिए सख्त निर्देश, प्रदेश में कोरोना के वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी की

पहली कैबिनेट बैठक में ही हुआ था 18 लाख आवास बनाने का निर्णय जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा प्रदेश में हो कानून का राज: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों से पहली बार मुखातिब हुए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र ही इनका निर्माण किया जा सके। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था…

Read More

आर टी आई पोर्टल में स्व पंजीयन करने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़, रायपुर आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर शुक्रवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी आर चुरेन्द, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव और नोडल अधिकारी श्रीमती मेरी खेस, राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान, अनुभाग अधिकारी श्री अतुल वर्मा, एन आई सी…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुआ शिविर का आयोजन, फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का है किया जा रहा है प्रयास

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और क्रियान्वयन आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले के कई गांवों में शिविर आयोजित हुई। इस दौरान शिविर में विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लोगों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने-अपने अनुभव लोगों से साझा किए। आयोजित शिविरों में जशपुर विकासखंड के ग्राम जरिया, बुमतेल, पत्थलगाँव के  ग्राम पाकरगांव, रघुनाथपुर, बगीचा के ग्राम चम्पा, फुलझर  सहित अन्य ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों में आयोजित…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने संकल्प संस्थान पत्थलगांव का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को सफलता के दिए टीप और किया मोटिवेट

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव का निरीक्षण किया और बच्चों को सफलता के लिए आवश्यक टिप देते हुए मोटिवेट किया। इस दौरान पत्थलगांव एडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी एवं यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, संस्था के प्राचार्य धर्मेंद्र यादव एवं शिक्षकगण सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ से बच्चों ने सिविल सेवा एवं यूपीएससी से संबंधित प्रश्न किए। जिनका सीईओ श्री मिश्रा ने अपने जीवन के अनुभवों को शामिल करते हुए जवाब दिया। उन्होंने बच्चों…

Read More

दुकान से धान चोरी मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का 20 बोरी धान, मोबाईल, पिक-अप वाहन किया गया जप्त.

चौकी खड़गवां में धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी सुदामा गिरी ने दिनांक 20 दिसंबर 23 को चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 दिसम्बर की रात्रि में मानपुर स्थित अपने किराना दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के कराकट शीट टूटा था, अंदर जाकर देखा तो 40 बोरी धान को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457,…

Read More

शुरू हुई 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी : जशपुर जिले के 45 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ

माटीपुत्र विष्णुदेव साय के निर्णय से किसानो में हर्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा किया मोदी गारंटी का एक और वायदा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिले में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई मोदी की गारंटी की सूची में यह भी शामिल था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू हुई धान खरीदी से किसानों के चेहरे में प्रसन्नता दिखाई दे रही है। शहर के समीपस्थ गम्हरिया…

Read More

प्रधानमंत्री जनमन योजना : प्रशासनिक अमल पहुंचा जशपुर ज़िले के विशेष पिछड़ी जनजातीयों के बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक, लगाया पोषण चौपाल, समस्याओं से हुए अवगत

पोषण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक योजना से जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को किया जाएगा लाभान्वित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारी पूरा प्रशासनिक अमला जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से पोषण चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत हुए। इस दौरान अधिकारियों ने कड़कड़ाते ठंड को देखते…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता….पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार में छिपे अनाचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया गया था दुष्कर्म का अपराध, आरोपी की पहचान और पतासाजी कर रही पुलिस के सामने थी बड़ी चुनौती. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर नाबालिग से अनाचार कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस की टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। मामले में आरोपी की पहचान करना पुलिस की पहली चुनौती थी, वहीं आरोपी की पहचान के बाद आरोपी का बिहार में लगातार अपना ठिकाना…

Read More