कलेक्टर जशपुर ने एसडीएम कार्यालय बगीचा और तहसील कार्यालय बगीचा, कांसाबेल एवं बागबहार के रीडर को जारी किया कारण बताओ नोटिस

न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के ऑनलाईन प्रकरणों, आदेशों, पेशी तिथियों को अद्यतन नहीं करने के मामले में कलेक्टर ने दिया नोटिस समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील कार्यालय के ऑनलाईन प्रकरणों, आदेशों, पेशी तिथियों को अद्यतन नहीं करने पर एसडीएम कार्यालय बगीचा के सहायक ग्रेड-02 एवं रीडर श्री ओमशंकर, तहसील कार्यालय बगीचा के सहायक ग्रेड-03 एवं रीडर श्री इलियाजर राम,   तहसील कार्यालय कांसाबेल के सहायक ग्रेड-02 एवं रीडर श्री लालजीत कुर्रे एवं तहसील कार्यालय बागबहार के सहायक ग्रेड-02 एवं रीडर श्री…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, जिले के 180 जोड़े बंधेंगे दांपत्य सूत्र में : श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा सामुहिक विवाह कार्यक्रम

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े होंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री  कन्या विवाह  योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 02 मार्च को किया जाएगा। इसमें जिले के 180 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे।…

Read More

राजिम कुंभ कल्प 2024 : जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी से मेला आगंतुकों को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी, मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर लगाई गई है प्रदर्शनी

साधु संत भी पहुंच है रहे प्रदर्शनी स्थल तक पीएम और सीएम के छायाचित्र के साथ फोटो खिंचवाकर निःशुल्क मोबाइल में प्राप्त करने की है सुविधा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी से मेला आगंतुकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल और सुलभ तरीके से मिल रही है। प्रदर्शनी को मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया है। मेला आने…

Read More

रतनपुर मेला में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले बदमाश को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आरोपी से एक धारदार चाकू किया गया जप्त. गिरफ्तार आरोपी – ईश्वर दास मानिकपुरी पिता सुरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष, साकिन महामायापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के विरूद्ध थाना रतनपुर जिला बिलासपुर द्वारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 27 फरवरी 2024 को रतनपुर में चल रहे मेला में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मेला में आने जाने व मेला घुमने वालों को धारदार चाकू दिखाकर…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : शासकीय उचत्तर माध्यामिक विद्यालय दुलदुला एवं कस्तुरा के व्याख्याता (पंचायत) की सेवा समाप्त 

लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लगातार अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण दुलदुला विकासखण्ड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता संजीत कुमार एक्का का सेवा समाप्त किया है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकासखण्ड के शा.उ.मा.वि. दुलदुला के व्याख्याता श्रीमती शारदा यादव को 16 जुलाई 2017 एवं शा.उ.मा.वि. कस्तुरा के व्याख्याता संजीत कुमार एक्का को 24 दिसम्बर…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जशपुर जिले में पिछले तीन महीने के भीतर पूर्ण हुए 5 हजार 500 से अधिक आवास

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले में  पिछले तीन महीने में 5 हजार 611 आवास पूर्ण किए गए। जशपुर जिले के सभी जनपदों में वर्ष 2016 से 2023 तक 61784 आवास स्वीकृत हुए है जिनमें निर्माणाधीन आवास हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक स्तर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत अमलो की सतत मॉनिटरिंग में  अब तक 53 हजार 121 आवास पूर्ण हुए हैं और शेष आवासों…

Read More

सायबर सेल बिलासपुर द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से ठगी की सम्पूर्ण रकम कराई गई वापस.

थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक– 563/2023 धारा– 420 भादवि का प्रकरण हुआ था दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक – 563/2023 धारा – 420 भादवि के प्रकरण में प्रार्थी विनोद सिंह राजपूत नेहरू नगर बिलासपुर से साथ अज्ञात ठगों द्वारा 1,73,060/- रुपये की धोखाधडी कर ठग लिया गया था। प्रार्थी के द्वारा सूचना देने पर एसीसीयू बिलासपुर (ACCU Bilaspur) द्वारा आवेदक के शिकायत को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत बगीचा में पीएम योजना के अंतर्गत गठित जनमन संगीयों की ली बैठक, चर्चा कर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक अकाउंट सहित अन्य कार्यों में सहभागिता हेतु किया प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत बगीचा में जनमन  संगीयों की बैठक ली। उन्होंने  जनमन संगीयों से चर्चा  कर सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।विशेष पिछड़ी जनजाति के जनमन संगीयों ने बताया कि समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं के संबंध प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे पहाड़ी कोरवा समुदाय को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने कहा। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार…

Read More

जशपुर जिले के विश्वकर्मा हो सकेंगे लाभान्वित : एशप्रा स्किल्स के द्वारा शुरू किया गया जिले का पहला विश्वकर्मा प्रशिक्षण केंद्र

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत सरकार की एमएचएमई, वित्त तथा कौशल विकाश एवं उद्यमता तीनों मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का एस्प्रा स्किल ने विधिवत शुभारंभ किया। आज प्रथम दिवस प्रशिक्षण में विश्वकर्माओं का उत्साह वर्धन हेतु उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एम. एस. पैंकरा, पत्थलगांव जनपद पंचायत सीईओ श्री पवन पटेल एवं सीएससी के जिला प्रबंधक श्री विश्वजीत पंडा उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षु पुस्तिका का वितरण किया गया। विश्वकर्माओं के कौशल और प्रशिक्षण की गुणवत्ता जांच हेतु विश्वकर्माओं का प्रायोगिक परीक्षण कराया।…

Read More

जशपुर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के पदों हेतु परीक्षा 10 मार्च को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसके तहत् सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया है कि सहायक ग्रेड-03, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध…

Read More