पंचायत एवं ग्रामीण विकास सचिव राजेश सिंह राणा ने जिले में विभिन्न पंचायतों का किया भ्रमण, अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के संचालन सहित विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री राजेश सिंह राणा रविवार को जिला भ्रमण पर अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने जिले के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर संचालित योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत पेंड्रा कला में आवास योजना के हितग्राहियों के निर्मित एवं निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत रजपुरीकला में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य…

Read More

‘मदर्स डे’ के एक दिन पहले जूटमिल पुलिस ने महिला को दिया तोहफा, महिला के गुम हुए दो बच्चों को खोजकर किया सुपुर्द….!

घर से खेलने निकले दो भाई हुए थे गुम, पुलिस की खोजबीन में मिले रेलवे-स्टेशन पर. गुम बालकों के मां की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने दिखाई तत्परता, गुम बालकों की मां ने जूटमिल पुलिस को तत्परता से बच्चों की खोजबीन के लिए दिया धन्यवाद. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 12 मई मदर्स डे के ठीक पहले कल 11 मई को जूटमिल पुलिस द्वारा गुम बालक की रिपोर्ट पर गम्भीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए एक महिला को उसके दो गुम हुए बच्चे खोजकर सुपुर्द किया गया है। कल रात थाना जूटमिल…

Read More

लोकसभा निर्वाचन-2024 : अब तक 3130 डाक मतपत्र प्राप्त हुए, सेवा मतदाता डाक मतपत्र 04 जून की सुबह 6.30 बजे तक होंगे जमा

समदर्शी न्यूज़, दुर्ग : लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं, दिव्यांग, 85 प्लस मतादाताओं एवं अनिवार्य सेवा में तैनात मतदाताओं का मतदान डाक मतपत्र के माध्यम से संपन्न हुआ है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में मुख्य जिला दुर्ग एवं परिक्षेत्र जिला बेमेतरा शामिल है। डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान दुर्ग एवं बेमेतरा जिला में संपन्न हुआ, जिसमें निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र के माध्यम से जिला दुर्ग में 1995 एवं जिला बेमेतरा में 359 कुल…

Read More

शादी का सब्ज़बाग दिखा कर महिला का हुआ शारीरिक शोषण : पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224/2024 धारा 376, 506, 323 आईपीसी के अंतर्गत थाना चक्रधरनगर में अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल थाना चक्रधरनगर में स्थानीय महिला द्वारा हरदीप सिंह शेरगिल निवासी नेतनागर, रायगढ़ के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2022 में हरदीप का रिश्ता शादी के लिए आया हुआ था, तभी से हरदीप पीछे पड़ गया। पीड़िता ने बताया कि वह रायगढ़ से राउलकेला गई, तो वहां भी हरदीप…

Read More

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी – विष्णु देव साय

नक्सलवाद का खात्मा हमर लक्ष्य आदिवासियों से बड़ा कोई हिंदू नहीं जानिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर उनकी जुबानी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : “जनता की मर्जी ही मोदी जी की मर्जी है।” कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद “मोदी” हैं। इससे इंडी गठबंधन सहित समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है। क्योंकि मोदी जी की लोकप्रियता के सामने उनकी दाल नहीं गल रही है। इसलिए अब उम्र का नया शिगूफा ले आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी 81 वर्ष की उम्र में भी कांग्रेस को जीवित…

Read More

जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिला आदिवासी सदस्यों ने निफ्टेम में हाई-प्रोटीन ग्रेनोला बार बनाने की ली ट्रेनिंग

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के आदिवासी इलाकों में बेहतर पोषण और स्वरोजगार के लक्ष्य के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के साथ, जय जंगल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने निफ्टेम   कुंडली में एक खास तकनीकी हस्तांतरण के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस प्रशिक्षण को डॉ. प्रारब्ध बड़गुजर और पीएचडी छात्रा रुशाली जैसवाल ने संचालित किया, जिसमें उन्होंने प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार बनाने की विधि सिखाई। ग्रेनोला बारों को आदिवासी इलाके की स्थानीय सामग्री के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि इनके…

Read More

प्रशासनिक सेवा के प्रतिभागियों के लिए रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल : “आयाम- ऊंची उड़ान का“ आयोजन शनिवार  18 मई को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में

2011 से 2024 बैच के अखिल भारतीय सेवा संवर्ग के अधिकारी करेंगे युवाओं से सीधे संवाद 10-12वीं के मेरिट स्टूडेंट्स “मेधा सम्मान“ से होंगे सम्मानित प्रतिभागियों के साथ अभिभावक भी होंगे पहली बार शामिल, पंजीयन अनिवार्य समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 18 मई को शाम 4 बजे से होगा । इसमें  अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन…

Read More

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है- मदर्स डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो जारी कर प्रदेश की महतारियों को किया नमन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदर्स डे के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए उक्त बातें लिखी। वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है। वीडियो में कहा गया है प्रभु श्रीराम ने कहा है “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”…

Read More

मोटर सायकल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आरोपियों से एक्टीवा वाहन क्रमांक CG-10-U-5883 किमत 20 हजार रूपये हुआ जप्त गिरफ्तार आरोपी- 01.नरेन्द्र कुमार धुरी पिता परमेश्वर धुरी उम्र 19 साल निवासी बसीया थाना सिरगिटटी, 02. हेमंत कौशिक पिता अवधेश कौशिक उम्र 24 साल साकिनहरदीकला थाना सिरगिटटी, 03.संजय ध्रुव पिता प्रमोद ध्रुव उम्र 22 साल निवासी नयापारा चकरभाठा के विरुद्ध तखतपुर थाने में धारा 379,34 IPC के तहत दर्ज हुआ अपराध समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10-05-2024 को प्रार्थी ने मेडिकल स्टोर को रात्रि में बंद कर घर जा जाने…

Read More

युवक की हत्या मामले के तीन आरोपी गए जेल, आरोपियों ने मारपीट कर की थी युवक की हत्या….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : खरसिया पुलिस द्वारा 09 मई को ग्राम भेलवाडीह में युवक दीपक पटेल की मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी संतोष पटैल, अजय पटैल और संतोष की पत्नी रामेश्वरी पटैल को आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर दिनांक 09.05.2024 की रात्रि दीपक पटेल को लोहे के रॉड, बांस के डण्डा और लात मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाये थे । मारपीट में गंभीर चोट आये दीपक को डायल 112 द्वारा नजदीकी…

Read More